अंकगणितीय तर्कशक्ति (भाग-II)

Total Questions: 50

21. एक पौंड लगभग 0.453 किलोग्राम के बराबर है। जेनिफर एक शरीफा खरीदती है जो की 4.409 पौंड का है। खरीदा हुआ शरीफा कितने किलोग्राम (लगभग) का है? [SSC CHSL 18/03/2020 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) 2
Solution:एक शरीफा = 4.409 पौंड = 4.409 × 0.453
=1.9972≈ 2(लगभग)

22. एक संख्या और उसकी व्युत्क्रम संख्या का जोड़ 17/4 है। संख्याओं का मान ज्ञात कीजिये। [SSC CHSL 19/03/2020 (Morning)]

Correct Answer: (a) 4 और 1/4
Solution:माना संख्या = x
x +1/𝑥 = = 17/4 = 4 + 1/4

23. 68 विद्यार्थियों के एक बैच में, 23 विद्यार्थी दो खेलों अर्थात् क्रिकेट और स्कैश में से किसी में भी भाग नहीं लेते हैं। 17 विद्यार्थी केवल क्रिकेट में भाग लेते हैं, 24 विद्यार्थी क्रिकेट और स्कैश में भाग लेते हैं। केवल स्क्वैश में कितने विद्यार्थी भाग लेते हैं? [SSC CHSL 19/03/2020 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) 21
Solution:छात्रों की कुल संख्या = 68
केवल क्रिकेट खिलाड़ी = 17
क्रिकेट + स्क्वैश खिलाड़ी = 24
क्रिकेट के साथ स्क्वैश में भाग लेने वाले छात्र = 24 - 17 = 7
वे विद्यार्थी जिन्होंने किसी खेल में भाग नहीं लिया = 23
माना केवल स्क्वैश खिलाड़ी = x
कुल छात्र = केवल क्रिकेट खिलाड़ी + केवल स्क्वैश
खिलाड़ी + किसी भी खेल में भाग ना लेने वाले +
जिन्होंने क्रिकेट के साथ स्क्वैश में भाग लिया
⇒ 68 = 17 + x + 23 + 7 ⇒ 68 = 47 + x
⇒ x = 68 - 47 = 21

24. एक कक्षा में सभी विद्यार्थियों ने किसी न किसी खेल लोक गीत, कथक, प्रश्नोत्तरी में भाग लिया है। कुल विद्यार्थियों के 22 प्रतिशत ने लोक गीत में भाग लिया। बचे हुए विद्यार्थियों में से 25 प्रतिशत ने कथक में भाग लिया । बाकी विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी में । कितने प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी में भाग लिया ? [SSC CHSL 19/03/2020 (Evening)]

Correct Answer: (d) 58.5%
Solution:

25. जॉन पिछले महीने तक पेट्रोल 80 Rs प्रति लीटर के दर से लेता था। अब वह पेट्रोल 85 Rs प्रति लीटर की दर से ले रहा है। पेट्रोल की कीमत में पिछले महीने के मुकाबले कितने प्रतिशत वृद्धि हुई है ? [SSC CHSL 12/10/2020 (Morning)]

Correct Answer: (a) 6.25%
Solution:

26. दिशा की आय प्रतिमा की आय से Rs 3000 ज्यादा है। दिशा और प्रतिमा की आय का अनुपात क्रमानुसार 17: 15 है। प्रतिमा की आय कितनी है ? [SSC CHSL 12/10/2020 (Morning)]

Correct Answer: (d) Rs 22,500
Solution:दिशा और प्रतिमा के वेतन का अनुपात = 17:15
दिशा और प्रतिमा के वेतन के अनुपात में अंतर
= 2 इकाई
2 इकाई = रु 3000, 1 इकाई = रु 1500
प्रतिमा का वेतन = 15 इकाई = 15 × 1500 = रु 22500

27. एक 11 छात्रों की कक्षा में 6 लड़के हैं। किसी एक विद्यार्थी को कक्षा नायक चुना गया है। कक्षा-नायक के लड़की होने की क्या सम्भावना है? [ SSC CHSL 12/10/2020 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) 5/11
Solution:कक्षा में लड़कियों की संख्या = 11 - 6 = 5
मॉनिटर के लड़की होने की प्रायिकता = (कक्षा में
लड़कियों की संख्या ÷ कक्षा में विद्यार्थियों की कुल संख्या) = 5/11

28. एक बस से यात्रा के दौरान एक आदमी ऑटो रिक्शा के किराये के दस गुना से साठ रुपये अधिक देता है। वह कुल रकम ऑटो रिक्शा के किराये से तेरह गुना अधिक देता है तो वह बस और ऑटो रिक्शा के किराये में कुल कितनी रकम (रुपये) देता है ? [SSC CHSL 12/10/2020 (Evening)]

Correct Answer: (c) 390
Solution:माना ऑटो रिक्शा का किराया = रु x
फिर, बस का किराया = 10x + 60
खर्च की गई कुल राशि = 13x
कुल राशि = बस का किराया + ऑटो रिक्शा का किराया
13 x = 10x + 60 + x
13 x - 10 x -x = 60 , 2x = 60 ⇒ x = रु 30
कुल राशि = 13x = 13 × 30 = रु 390
या, आप सीधे देख सकते हैं कि कुल राशि 13 का गुणज है। इसलिए, उत्तर भी 13 का गुणज होना चाहिए। केवल विकल्प (c) संतुष्ट करता है।

29. अरविन्द अपनी आधी आय अपनी पत्नी को घर खर्च के लिए देता है। वह Rs 2500 खुद पर खर्च करता है। वह अपनी मासिक आय का 3/7 हिस्सा बचाता है। अरविन्द की मासिक आय कितनी है ? [SSC CHSL 12/10/2020 (Evening)]

Correct Answer: (b) Rs 35,000
Solution:माना अरविन्द की मासिक आय = रु x

30. 504 रुपये की रकम तीन लोगों A, B और C में 7:8:9 में क्रमानुसार बांटी गयी है। B और C को कुल कितनी रकम (रुपये) मिलेगी ? [SSC CHSL 13/10/2020 (Morning)]

Correct Answer: (a) 357
Solution:दिया गया है ,
A : B : C = 7 : 8 : 9
24 इकाई = 504
01 इकाई = 21
तो, B और C की कुल राशि = 17 इकाई
= 21 × 17 = 357