अंकगणितीय तर्कशक्ति (भाग-II)

Total Questions: 50

41. एक व्यक्ति को एक कम्पनी में प्रति माह Rs. 6000 पर कार्यरत किया जाता है। पूरे वर्ष में वह 15 दिनों के लिए काम से छुट्टी लेता है। यदि हर अवकाश के लिए उसके Rs. 200 कटते है तो बताएं की वह साल के अंत में कितने पैसे कमाएगा? [SSC CHSL 20/10/2020 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) Rs69,000
Solution:एक महीने का वेतन = रु. 6000
एक साल का वेतन = 6000 × 12 = रु. 72000
अवकाश की संख्या = 15
एक अवकाश के लिए काटी गई राशि = रु. 200
एक वर्ष में काटी गई कुल राशि = रु. 200 × 15
= रु. 3000
इसलिए, एक वर्ष के अंत में उसके द्वारा अर्जित
की गई राशि = रु. (72000 - 3000)
= रु. 69000.

42. एक नली एक रिवास रहित टैंक को 24 घंटे में भरती है। समान आकार के टैंक जिसमें मध्य में छेद है आधे पानी को 36 घंटे में खाली करता है। दी गयी नली से टैंक को भरने में कितना समय लगेगा? [SSC CHSL 20/10/2020 (Evening)]

Correct Answer: (b) 30 hrs
Solution:

43. किसी कंपनी में तीन विभाग है IT, HR और हेल्प डेस्क। IT विभाग में 125 कर्मचारी है और HR विभाग में IT विभाग के कर्मचारियों का 1/5 भाग है। हेल्प डेस्क विभाग में IT और HR विभाग के कुल कर्मचारियों से 20 कम है। तीनो विभागों में कुल कितने कर्मचारी है ? [SSC CHSL 21/10/2020 (Morning)]

Correct Answer: (c) 280
Solution:

44. प्याज की कीमत 70 रुपये प्रति किलो से 120 रुपये प्रति किलो एक महीने में हो गयी। प्याज की कीमत में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है ? [SSC CHSL 21/10/2020 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) 71.5%
Solution:

45. एक पासा जिसके किनारे 4 cm है उसे छह तरफ से हरे रंग से रंगा गया है। अगर उसे 1 cm की भुजा वाले पासे में काटा गया है, तो बताओ की कितने ऐसे छोटे पासे होंगे जिनकी तीन मुख हरे रंग से रंगे होंगे ? [SSC CHSL 21/10/2020 (Evening)]

Correct Answer: (c) 8
Solution:किसी घन में तीन रंगे हुए मुखों की संख्या हमेशा 8 होती है, चाहे मुखों की संख्या कितनी भी हो।

46. एक संख्या के दो अंकों का जोड़ 5 है। यदि इस संख्या में 9 जोड़ दिया जाए तो वह 50 बन जाएगी संख्या बताइए । [SSC CHSL 21/10/2020 (Evening)]

Correct Answer: (b) 41
Solution:सभी विकल्पों की जांच करने पर, केवल विकल्प (b) दोनों शर्तों को पूरा करता है।

47. माहिरा ने कुछ रबड़ और पेन 42 रुपये में खरीदे । प्रत्येक रब्बड़ 5 रुपय और प्रत्येक पेन 9 रुपय का है। माहिरा ने कितने रबड़ खरीदे ? [SSC CHSL 21/10/2020 (Evening)]

Correct Answer: (b) 3
Solution:प्रत्येक रबड़ की कीमत = रु. 5
प्रत्येक पेन का मूल्य = रु. 9
माना माहिरा x रबड़ और y पेन खरीदती हैं।
प्रश्न के अनुसार:- 5x + 9y = 42
विकल्पों की जाँच करने पर ।
केवल विकल्प (b) संतुष्ट करता है।
5(3) + 9y = 42 ⇒ 15 + 9y = 42
⇒ 9y = 42 - 15 = 27 ⇒ y = 3.
अत: खरीदे गए कलमों की संख्या = खरीदे गए रबड़ों की संख्या = 3 हैं।

48. तीन दोस्त A, B, C एक कंपनी में कार्यरत है।A हर महीने 45000 रुपये कमाता है। C की मासिक आय B की आय के 3/5 है। B की मासिक आय की A आय की दोगुना है। A, B, C की कुल मासिक आय कितनी है ? [SSC CHSL 26/10/2020 (Morning)]

Correct Answer: (d) Rs 1,89,000
Solution:

49. राहुल अपनी बचत जो की 25000 रुपये है को एक बैंक में जमा करता है जहां उसे 7 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलता है। एक वर्ष में उसे कितना ब्याज मिलेगा ? [SSC CHSL 26/10/2020 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) 1750
Solution:एक वर्ष में ब्याज
= 25000 × 7/100% = 1750

50. 80 प्रश्नों की परीक्षा में, एक सही उत्तर को +1 अंक दिया जाता है, एक गलत उत्तर को -1 अंक दिया जाता है और यदि एक प्रश्न का प्रयास नहीं किया जाता है तो शून्य अंक होते हैं। यदि किसी छात्र ने केवल 80% प्रश्नों का प्रयास किया और 32 अंक प्राप्त किए, तो उसने कितने प्रश्नों के सही उत्तर दिए ? [SSC CGL 03/03/2020 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) 48
Solution:80% = 4/5
80 का 4/5 = 64
चूंकि छात्र को 32 अंक मिलते हैं इसलिए काटे गए
अंक 64 - 32 = 32 हैं।
गलत उत्तर= 32/2= 16
इसलिए , उसने 32 + 16 = 48 सही ढंग से किया होंगे।