अंकगणितीय तर्कशक्ति (भाग-III)

Total Questions: 33

11. एक प्लास्टिक के खिलौने की कीमत रु 7 है। एक प्लास्टिक चम्मच की कीमत रु 5 है। X कुल प्लास्टिक समानो पर 38 रूपए खर्च करता है। प्लास्टिक के खिलोने की संख्या ज्ञात करे जो उसने खरीदे थे। [SSC CHSL 01/07/2019 (Evening)]

Correct Answer: (b) 4
Solution:मान लीजिए अगर उसने सभी खिलौने खरीदे तो अधिकतम खिलौने जो खरीदे जा
सकते हैं= 38/7 = 5.42 और यदि उसने सभी चम्मच खरीदे तो अधिकतम कितने चम्मच खरीदे जा सकते हैं= 38/5 = 7.6 तो, उसनेया तो 6 या 7 उत्पाद खरीदे, 7 वस्तुओं को 7 × 5= 35 के रूप में नहीं खरीदा जा सकता है, तो केवल 3 रुपये बचे हैं। (इसलिए, यह एक वैध मामला नहीं है ) माना, खिलौने = x और चम्मच = 6 - x तो, 7x + (6 - x) × 5 = 38 7x + 30 - 5x = 38 , 2x = 8 x = 4 = प्लास्टिक के खिलौने और ,
चम्मच = 6 - 4 = 2

12. राहुल के पास Rs. 340 है जिसमे Rs.2, Rs.5, और Rs.10 के नोट है। सभी नोटों की संख्या बराबर है। राहुल के पास नोटों की कुल संख्या क्या है ? [SSC CHSL 02/07/2019 (Morning)]

Correct Answer: (b) 60
Solution:माना प्रत्येक प्रकार का नोट = x.
तो, 2x + 5x + 10 x = 340 ; 17x = 340 ;
x = 20. तो, कुल नोट = 3x = 20 × 3 = 60.

13. तीन संख्याओं के वर्गों का योग 336 है और पहले और दूसरे का अनुपात तथा दूसरे और तीसरे का अनुपात 1: 2 है। फिर तीसरे और पहले नंबर के बीच का अंतर ज्ञात करें [SSC CHSL 02/07/2019 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) 12
Solution:पहला : दूसरा = 1 : 2
दूसरा : तीसरा = 1 : 2 = 2 : 4
तो पहला : दूसरा : तीसरा = 1 : 2 : 4
अब x² + (2x)² + (4x)² = 21x²= 336
x² = 336/21 = 16 = 4²
पहली संख्या = 4, दूसरी = 4 × 2 = 8
तीसरी = 4 × 4 = 16, पहली और तीसरी के बीच का अंतर = 16 - 4 = 12.

14. गणित कार्य में रंगा के जितने सवाल सही हुए उससे तिगुने गलत हुए। यदि उसने कुल मिलाकर 72 सवाल बनाए, तो उसने गणित कार्य में कितने सवाल सही बनाए ? [SSC CHSL 02/07/2019 (Evening)]

Correct Answer: (d) 18
Solution:माना सही प्रश्न = x, गलत = 3x
x + 3x = 72
4x = 72, x = 18. सही = 18, गलत = 54

15. रु 2100 को P, Q और R में इस तरह से विभाजित किया गया है कि P का हिस्सा Q और R के संयुक्त हिस्से का आधा है और Q का हिस्सा P और R के संयुक्त हिस्से का एक-चौथाई हिस्सा है। R की हिस्सेदारी P की हिस्सेदारी से कितना अधिक है ? [SSC CHSL 02/07/2019 (Evening)]

Correct Answer: (a) Rs. 280
Solution:प्रश्न के अनुसार
P : (Q + R) = 1 : 2 ⇒ 3 = 2100 तो,
P = 700 और (Q + R) = 1400
और, Q : (P + R) = 1 : 4 ⇒ 5 = 2100 तो,
Q = 420 और (P + R) = 1680
इसलिए, P + R - P =1680 - 700 ⇒ R = 980
अंत में, P - R = 980 - 700=280

16. जून महीने में, एक कक्षा में लड़कियों की संख्या लड़कों की संख्या से आधी थी। जुलाई में, पाँच और लड़कियों ने नामांकन लिया जबकि पाँच लड़के विद्यालय छोड़ कर चले गए। अब कक्षा में लड़कों और लड़कियों की संख्या बराबर है। जून में कक्षा में कुल कितने छात्र थे ? [SSC CHSL 03/07/2019 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) 30
Solution:जून में, लड़कियां = x ,
लड़के = 2x ,जुलाई में, x + 5 = 2x - 5
x = 10 लड़कियां, लड़के = 20 (जून के महीने में)। कुल = 30 छात्र।

17. एक प्रतियोगिता में चौदह टीमें खेल रही हैं। यदि प्रत्येक टीम हर दूसरी टीम से एक मैच खेलती है, तो इस प्रतियोगिता में कुल कितने मैच खेले जायेंगे ? [SSC CHSL 03/07/2019 (Evening)]

Correct Answer: (c) 91
Solution:

18. तीन व्यक्तियों A, B और C के पास अलग-अलग राशियाँ हैं। यदि A, C को 11 रुपये देता है, तो A के पास B के जितनी राशि हो जाएगी। A और B के पास कुल 245 रुपये हैं। B के पास कितने रुपये हैं ? [SSC CHSL 04/07/2019 (Morning)]

Correct Answer: (c) 117
Solution:A - B = 11
A + B = 245
A = 128 ,B = 128 - 11 = 117.

19. तीन व्यक्तियों A, B और C के पास अलग-अलग राशियाँ (रुपये में) हैं। यदि A, C से 6 रुपये लेता है, तो A के पास B के जितनी राशि हो जाएगी। A और B के पास कुल 74 रुपये हैं। B के पास कितने रुपये हैं ? [SSC CHSL 05/07/2019 (Morning)]

Correct Answer: (c) 40
Solution:A - B = - 6
⇒ A + B = 74
हल करने पर ⇒ A = 34 ⇒ B = 34 + 6 = 40.

20. तीन व्यक्तियों A, B और C के पास अलग-अलग राशियाँ (रुपये में) हैं। यदि C, A से 11 रुपये लेता है, तो C के पास B के जितनी राशि हो जाएगी। B और C के पास कुल 111 रुपये हैं। C के पास कितने रुपये हैं ? [SSC CHSL 05/07/2019 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) 50
Solution:C + 11 = B, C + B = 111
C + C + 11 = 111, C = 50.