अंकगणितीय तर्कशक्ति (भाग-III)

Total Questions: 33

31. 9 संख्याओं का औसत 40 है । यदि पहली पांच संख्याओं का औसत 38 है तथा अंतिम पांच संख्याओं का औसत 50 है, तो पाँचवीं संख्या कौन सी है ? [SSC CGL 10/06/2019 (Morning)]

Correct Answer: (d) 80
Solution:9 संख्याओं का औसत 40 है ,
कुल = 40 × 9 = 360
पहली पाँच संख्याओं का औसत 38 है ,
कुल = 38 × 5 = 190
अंतिम पांच संख्याओं का औसत 50 है ,
कुल = 5 × 50 = 250
पांचवी संख्या = 190 + 250 - 360 = 440 - 360 = 80

32. एक पार्टी में, लड़कियों की संख्या लड़कों की संख्या से आधी है । एक घंटे के बाद, पांच लड़के पार्टी से निकल गए और तीन लड़कियाँ शामिल हो गयीं । अब पार्टी में दोनों की संख्या बराबर हो गयी । एक घंटे पहले पार्टी में कितने लोग थे ? [SSC CGL 11/06/2019 (Morning)]

Correct Answer: (c) 24
Solution:लड़कियां = X , लड़के = 2X
एक घंटे के बाद, 2X - 5 = X + 3
X = 8 = लड़कियां ; लड़के = 16.
कुल = 8 + 16 = 24

33. यदि आपने 1 से 99 तक की सभी संख्याओं को लिखा है, तो आपने '7' को कितनी बार लिखा है ? [SSC CGL 13/06/2019 (Evening)]

Correct Answer: (d) 20
Solution:20 बार , (इकाई के स्थान पर 10 बार और दहाई के स्थान पर 10 बार )