अंकगणितीय प्रश्न (Type-I, II, III, IV, V, VI) (प्रश्न 01-22)

अंकगणितीय प्रश्न (Type-I) (प्रश्न 01-08)
अंकगणितीय प्रश्न (Type-II) (प्रश्न 09-11)
अंकगणितीय प्रश्न (Type-III) (प्रश्न 12-16)
अंकगणितीय प्रश्न (Type-IV) (प्रश्न 17-17)
अंकगणितीय प्रश्न (Type-V) (प्रश्न 18-21)
अंकगणितीय प्रश्न (Type-VI) (प्रश्न 22-22)

Total Questions: 22

1. एक पिता की आयु अपने बड़े बेटे की आयु से दुगुनी है। 10 वर्ष बाद पिता की आयु अपने छोटे पुत्र की आयु की तिगुनी होगी। अगर दोनों पुत्रों के बीच की आयु का अंतर 15 वर्ष है, तो पिता की आयु है: [आरआरबी सिकंदराबाद गुड्स गार्ड परीक्षा 15.07.2001]

Correct Answer: (3) 50 वर्ष

2. एक पिता अपने पुत्र से कहता है, "मेरी उम्र तुम्हारी वर्तमान उम्र के बराबर थी जब तुम पैदा हुए थे।" यदि इस समय पिता की आयु 36 वर्ष है, तो पुत्र की आयु 5 वर्ष पहले कितनी थी? [आरआरबी सिकंदराबाद गुड्स गार्ड परीक्षा 15.07.2001]

Correct Answer: (1) 13 वर्ष

3. रत्ना के पिता की आयु उसके जन्म के समय 38 वर्ष थी, जबकि रत्ना के 4 वर्ष छोटे भाई के जन्म के समय उसकी माँ की आयु 36 वर्ष थी, उसके माता-पिता की आयु का अन्तर ज्ञात कीजिए? [RRC जबलपुर (खलासी-गैंगमैन) परीक्षा, 16.11.2014]

Correct Answer: (3) 4 वर्ष

4. जब जून में विद्यालय खुला तो उसमें 21 छात्र थे। उनका औसत वजन 54 किग्रा. था। सितंबर में 59.5 किग्रा. औसत वजन वाले 14 विद्यार्थियों ने कक्षा में प्रवेश किया, तो जून से सितंबर के बीच कक्षा के औसत वजन में हुई वृद्धि कितनी थी? [RRB टिकट कलेक्टर कमर्शियल क्लर्क (इंटर स्तरीय) (दिव्यांग स्पेशल) परीक्षा, 28.12.2015 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (4) 2.2 किग्रा.

5. यदि पिता और उसके पुत्र की वर्तमान आयु क्रमशः 48 वर्ष और 28.8 वर्ष है, तो पिता अपने पुत्र से कह सकता है, "जब तुम पैदा हुए थे तब मेरी आयु तुम्हारी वर्तमान आयु का ....... थी"। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 17.09.2018 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) दो-तिहाई

6. 11 वर्ष बाद की आयु उसकी 5 वर्ष पहले की आयु का 5 गुना हो जायेगी। राघव की वर्तमान आयु कितनी है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 26.09.2018 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) 9 वर्ष

7. वर्तमान में ब्रैटिन की आयु 18 वर्ष है, जबकि उसके चचेरा भाई की आयु 7 वर्ष है। कितने वर्षों में ब्रैटिन की आयु उसके चचेरे भाई से 1.5 गुणा हो जाएगी? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 01.10.2018 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (2) 15

8. A, B से तीन साल बड़ा है. और C की आयु B की दोगुनी है। A की आयु क्या है, यदि A, B और C की उम्र का योग 35 है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 12.10.2018 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (1) 11 वर्ष

9. निम्न संख्याओं में दहाई तथा सैकड़ा अंकों को एक दूसरे से प्रतिस्थापित किया जाता है। चौथी सबसे छोटी संख्या का बीच वाला अंक क्या होगा? [आरआरबी सिकंदराबाद सहायक स्टेशन मास्टर परीक्षा 09.04.2006]

735, 376, 537, 786, 377

Correct Answer: (1) 7

10. यदि 493 ÷ 29 = 17 हो, तो 4.93 ÷ 0.0017 = ? [RRB ALP एवं Technician परीक्षा, 13.08.2018 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) 2900