अंकगणितीय प्रश्न (Type-I, II, III, IV, V, VI) (प्रश्न 01-22)

अंकगणितीय प्रश्न (Type-I) (प्रश्न 01-08)
अंकगणितीय प्रश्न (Type-II) (प्रश्न 09-11)
अंकगणितीय प्रश्न (Type-III) (प्रश्न 12-16)
अंकगणितीय प्रश्न (Type-IV) (प्रश्न 17-17)
अंकगणितीय प्रश्न (Type-V) (प्रश्न 18-21)
अंकगणितीय प्रश्न (Type-VI) (प्रश्न 22-22)

Total Questions: 22

11. यदि (2.1 × 2.1) - (2 × a × 2.1) + (0.6 × 0.6) = 1.5² है, तो a का मान ज्ञात करें। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 27.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) 0.6

12. एक रेलगाड़ी 3 मिनट देरी से चल रही है और प्रत्येक मिनट में उसे 3 सेकंड की देरी हो रही है। ऐसी अवस्था में यह बताइए कि और कितने मिनटों के बाद रेलगाड़ी पूरा एक घंटा देरी से चलती होगी? [आरआरबी मुम्बई नन-टेक्निकल परीक्षा 02.09.1996]

Correct Answer: (1) 1140

13. दस रेलवे स्टेशन हैं और एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक जाने के लिए भिन्न-भिन्न टिकट छपवाने पड़ते हैं। अतः, रेलवे विभाग को कितने प्रकार के टिकट छपवाने पड़ेंगे? [आरआरबी भुवनेश्वर सहायक स्टेशन मास्टर परीक्षा 06.04.1997]

Correct Answer: (4) 45

14. एक व्यक्ति एक कार से यात्रा कर रहा है और उस कार की माईलेज 100 मिली. पेट्रोल में एक किमी. है (जबकि पेट्रोल की कीमत 10 रुपये प्रति लीटर है)। यदि वह व्यक्ति दिल्ली से मुम्बई तक यात्रा करता है, तो पेट्रोल की लागत क्या होगी? [RRB टिकट कलेक्टर कमर्शियल क्लर्क (इंटर स्तरीय) (दिव्यांग स्पेशल) परीक्षा 27.12.2015 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) निश्चित नहीं किया जा सकता

15. नीचे एक परिस्थिति दी गई है। अपने मात्रात्मक योग्यता का उपयोग करते हुए दिये गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनें- P से Q तक 5 किमी./घंटा की रफ्तार से A चलता है और Q से P तक 10 किमी/घंटा की रफ्तार से चलता है। तो उसकी औसत गति क्या है? [RRB टिकट कलेक्टर कमर्शियल 'क्लर्क (इंटर स्तरीय) (दिव्यांग स्पेशल) परीक्षा, 28.12.2015 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) 6.6 किमी/घंटा

16. दिए गए विकल्पों में से सबसे सही जवाब चुनने के लिए अपने परिमाणात्मक योग्यता कौशल का उपयोग करें- [RRB टिकट कलेक्टर कमर्शियल क्लर्क (इंटर स्तरीय) (दिव्यांग स्पेशल) परीक्षा, 28.12.2015 द्वितीय पाली]

A व्यक्ति पैदल चलकर 4 किमी./घंटे की गति से पुणे से मुंबई, और मुंबई से पुणे की दूरी को 8 किमी./घंटे की गति से तय करता है। उसकी औसत गति क्या है? मुंबई से पुणे के बीच की दूरी 160 किमी. है।

Correct Answer: (1) 5.33 किमी./घंटे

17. एक ही परिवार का घरेलू व्यय इस प्रकार है: सफर 12%, खाद्य 25%, घर का किराया 18%, मनोरंजन 9%, बच्चे की शिक्षा 23% और चिकित्सा 13% है। परिवार की कुल मासिक आय 55,250 रु. है, तो प्रति वर्ष मकान किराया कितना होगा? [RRB टिकट कलेक्टर कमर्शियल बलर्क (इंटर स्तरीय) (दिव्यांग स्पेशल) परीक्षा, 27.12.2015 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) 119340 रु.

18. एक लड़के को कागज पर सात रेखाएँ खींचनी है। प्रत्येक रेखा पहली रेखा से दो गुणी है। यदि प्रथम रेखा 2 से. मी. लम्बी हो, तो सातवीं रेखा कितनी लम्बी होगी? [आरआरबी चंडीगढ़ सहायक स्टेशन मास्टर परीक्षा 11.01.1998]

Correct Answer: (1) 128 सेंमी.

19. एक लड़के को कागज पर सात रेखाएँ खींचनी है। प्रत्येक रेखा पहली रेखा से दुगुनी है। यदि प्रथम रेखा 2 सेमी लम्बी हो, तो सातवीं रेखा कितनी लम्बी होगी? [आरआरबी जम्मू कॉमर्शियल क्लर्क परीक्षा 06.01.2002]

Correct Answer: (1) 128 सेमी

20. किसी आयत का विकर्ण उसकी छोटी भुजा से तिगुना है। उस भुजाओं का अनुपात है- [RRB टिकट कलेक्टर कमर्शियल क्लर्क (इंटर स्तरीय) (दिव्यांग स्पेशल) परीक्षा, 28.12.2015 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (3) 2√2:1