अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं (भाग – 2)

Total Questions: 50

1. भारत अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का सदस्य बना- [U. P. P. C. S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (e) 1945
Solution:भारत, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के संस्थापक सदस्यों में से एक है। भारत, 27 दिसंबर, 1945 से अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का सदस्य है। उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में वर्तमान में 190 सदस्य देश हैं। अक्टूबर, 2020 में अंडोरा इसका 190वां सदस्य देश बना।

2. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में भारत का विशेष आहरण अधिकार प्रतिशत एवं वोट का प्रतिशत क्रमशः कितना है? [Chhatisgarh P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (a) 2.75%, 2.63%
Solution:1 मई, 2024 तक में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष' (IMF) में भारत का विशेष आहरण अधिकार प्रतिशत 2.75 और वोट प्रतिशत 2.63 है।

3. "स्वर्ण-ट्रेंच" (रिजर्व ट्रान्श) निर्दिष्ट करता है- [I.A.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (d) IMF द्वारा इसके सदस्यों को प्रदत्त एक साख प्रणाली को
Solution:

"स्वर्ण ट्रेंच" (रिजर्व ट्रेंच) वह मुद्रा होती है, जिसे प्रत्येक सदस्य देश द्वारा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund - IMF) को प्रदान किया जाता है और जिसका उपयोग वे देश अपने स्वयं के प्रयोजनों के लिए कर सकते हैं। इस मुद्रा का प्रयोग सामान्यतः आपातकाल की स्थिति में किया जाता है।

4. "त्वरित वित्तीयन प्रपत्र (Rapid Financing Instrument)" और "त्वरित ऋण सुविधा (Rapid Credit Facility)", निम्नलिखित में किस एक के द्वारा उधार दिए जाने के उपबंधों से संबंधित हैं? [I.A.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (b) अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
Solution:

त्वरित वित्तीयन प्रपत्र (Rapid Financing Instrument) अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा सभी सदस्य देशों को भुगतान संतुलन को ठीक करने की तत्काल आवश्यकता के लिए प्रदान किया जाता है। त्वरित विनिमय प्रपत्र की शुरुआत सदस्य देशों की विभिन्न जरूरतों को पूरा करने के लिए एक व्यापक सुधार के रूप में किया गया। यह तत्काल जरूरतों की विस्तृत श्रृंखला जैसे वस्तु मूल्य अस्थिरता, प्राकृतिक आपदाओं, संघर्ष और संघर्ष के बाद की स्थितियों इत्यादि को शामिल करता है।

त्वरित ऋण सुविधा (Rapid Credit Facility) द्वारा आईएमएफ कम आय वाले ऐसे देशों को जहां एक पूर्ण आर्थिक कार्यक्रम न तो आवश्यक है न ही संभव बिना है, को किसी पूर्व शर्त तत्काल रियायती वित्तीय सहायता प्रदान करता है, जो भुगतान संतुलन के संकट का सामना कर रहे हैं।

5. 'पेपर गोल्ड' पद का आशय है: [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) Exam. 2020]

Correct Answer: (a) अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आई.एम.एफ.) का विशेष आहरण अधिकार (एस.डी.आर.)
Solution:

IMF के विशेष आहरण अधिकार (SDR) को पेपर गोल्ड के रूप में जाना जाता है। SDR का मूल्य हर पांच वर्ष में IMF द्वारा आयोजित की जाने वाली समीक्षा बैठक में तय किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय तरलता की समस्या को हल करने के लिए वर्ष 1969 में IMF द्वारा SDR को चलन में लाया गया था।

6. 'पत्र-स्वर्ण' का अर्थ है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2002, 2004]

Correct Answer: (a) अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का विशेष आहरण अधिकार
Solution:'पत्र-स्वर्ण' अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का विशेष आहरण अधिकार (S.D.R.) है। आई.एम.एफ. ने वर्ष 1969 में इस व्यवस्था को प्रारंभ किया था। इसमें स्वर्ण की दुर्लभता को ध्यान में रखते हुए एसडीआर को स्वर्ण के स्थान पर साख के रूप में स्वीकार किया गया। इसीलिए इसे पत्र-स्वर्ण (Paper gold) की संज्ञा दी गई है।

7. हाल ही में IMF के SDR बास्केट में निम्नलिखित में से किस मुद्रा को जोड़ने का प्रस्ताव दिया गया है? [I.A.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) रेनमिनबी
Solution:30 नवंबर, 2015 को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के कार्यकारी बोर्ड द्वारा लिए गए निर्णय के तहत 1 अक्टूबर, 2016 से चीन की मुद्रा 'युआन' (रेनमिनबी) IMF के SDR बास्केट में पांचवीं मुद्रा (अन्य चार मुद्राएं हैं- अमेरिकी डॉलर, यूरो, येन, पाउंड स्टर्लिंग) के रूप में शामिल हो गई। किसी भी विकासशील देश से SDR क्लब में शामिल होने वाली 'युआन' (रेनमिनबी) पहली मुद्रा है।

8. निम्नलिखित में से कौन-सा संगठन 'वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक' नामक प्रकाशन प्रकाशित करता है? [I.A.S. (Pre) 2014 66th B.P.S.C. (Pre) (Re.) Exam, 2020]

Correct Answer: (a) अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
Solution:'वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक' का प्रकाशन 'अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष' (IMF: International Monetary Fund) द्वारा किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा 'ह्यूमन डेवलपमेंट रिपोर्ट' का प्रकाशन किया जाता है। विश्व आर्थिक फोरम द्वारा 'ग्लोबल कॉम्पटीटिवनेस रिपोर्ट' का प्रकाशन तथा विश्व बैंक द्वारा 'वर्ल्ड डेवलपमेंट रिपोर्ट' का प्रकाशन किया जाता है।

9. 'वैश्विक वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट' (Global Financial Stability Report) किसके द्वारा तैयार की जाती है? [I.A.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
Solution:वैश्विक वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (Global Financial Stability Report) अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetry fund) द्वारा तैयार एवं प्रकाशित की जाती है। यह आई.एम.एफ. द्वारा जारी अर्द्धवार्षिक प्रतिवेदन होता है, जिसमें वैश्विक वित्तीय तंत्र एवं बाजारों का आकलन प्रस्तुत किया जाता है। इस प्रतिवेदन में वर्तमान बाजार स्थिति तथा वित्तीय स्थिरता को प्रभावित करने वाले प्रमुख मुद्दों का विश्लेषण भी प्रस्तुत किया जाता है।

10. अक्टूबर, 2018 में किस अर्थशास्त्री को आईएमएफ के शोध विभाग का आर्थिक सलाहकार और निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (b) गीता गोपीनाथ
Solution:हावर्ड यूनिवर्सिटी में भारतीय मूल की प्रोफेसर गीता गोपीनाथ को अक्टूबर, 2018 में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) के शोध विभाग का आर्थिक सलाहकार और निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया। जनवरी, 2022 से यह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की पहली उपप्रबंध निदेशक (First Deputy Managing Director) हैं।