1. यह चीन और रूस को छोड़कर प्रशांत महासागर तटीय सभा देशों के मध्य एक समझौता है।
2. यह केवल तटवर्ती सुरक्षा के प्रयोजन से किया गया सामरिक गठबंधन है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Correct Answer: (d) न तो 1, न ही 2
Solution:5 अक्टूबर, 2015 को संयुक्त राज्य अमेरिका के अटलांटा शहर में संयुक्त राज्य अमेरिका एवं जापान सहित 12 परिप्रशांत (Trans-Pacific) देशों के मध्य अति महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौता हुआ, जिसे ' ट्रांस-पैसिफिक पार्टनरशिप' (TPP: Trans Pacific Partnership) नाम दिया गया है। TPP 'यूरोपियन यूनियन' के तर्ज पर एकल बाजार बनाने हेतु एक महत्वाकांक्षी समझौता था। इस समझौते का उद्देश्य सदस्य देशों के मध्य गहन आर्थिक संबंधों की स्थापना तथा सीमा शुल्क रहित एवं आर्थिक समृद्धि हेतु व्यापार प्रोत्साहन है। ट्रांस-पैसिफिक पार्टनरशिप में 12 सदस्य देश थे। इसमें एशिया से जापान, सिंगापुर, वियतनाम, ब्रुनेई तथा मलेशिया, उत्तर अमेरिका से सं.रा. अमेरिका, कनाडा तथा मेक्सिको, द. अमेरिका से चिली तथा पेरू एवं ऑस्ट्रेलिया से ऑस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैंड थे। वर्ष 2017 में यू.एस.ए. ने TPP से अपने आपको बाहर कर लिया। जिससे यह समझौता प्रभावी नहीं हो पाया। शेष 11 देशों द्वारा 8 मार्च, 2018 को एक नया व्यापारिक समझौता किया गया जिसे ट्रांस-पैसिफिक पार्टनरशिप के लिए व्यापक और प्रगतिशील समझौता (CPTPP or TPP-11) कहा गया और यह 30 दिसंबर, 2018 से प्रभावी हुआ।