Solution:विश्व की उभरती आर्थिक शक्तियों यथा-ब्राजील, रूस, भारत, चीन एवं दक्षिण अफ्रीका की सदस्यता वाले अंतर्महाद्वीपीय समूह को ब्रिक्स (BRICS) नाम से जाना जाता है। पहले यह समूह ब्रिक (BRIC) के नाम से जाना जाता था। परंतु, वर्ष 2010 में दक्षिण अफ्रीका के आधिकारिक रूप से इस समूह में शामिल होने के बाद इसका पुनर्नाम- करण ब्रिक्स के रूप में किया गया। दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने से पूर्व ब्रिक राष्ट्रों की दो शिखर बैठकें संपन्न हो चुकीं थीं। पहली शिखर बैठक 16 जून, 2009 को रूस के येकातेरिनबर्ग में आयोजित हुई थी, जबकि दूसरी शिखर बैठक का आयोजन 15 अप्रैल, 2010 को ब्रासीलिया (ब्राजील) में किया गया था। ब्रिक्स का तीसरा शिखर सम्मेलन (पहली पांच सदस्यीय ब्रिक्स शिखर बैठक) 14 अप्रैल, 2011 को चीन के सान्या में आयोजित हुई थी।BRICS का आठवां सम्मेलन 15-16 अक्टूबर, 2016 के मध्य भारत के पणजी (गोवा) में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन का थीम 'उत्तरदायी, समावेशी एवं सामूहिक समाधान का निर्माण' था। इसका दसवां शिखर सम्मेलन जुलाई, 2018 में जोहॉन्सबर्ग (द. अफ्रीका) में संपन्न हुआ। इसका 12 वां शिखर सम्मेलन वर्ष 2020 में रूस में प्रस्तावित था। जो कोविड-19 की वजह से वर्चुअल मीटिंग के रूप में संपन्न हुआ। 13वां शिखर सम्मेलन 9 सितंबर, 2021 को डिजिटल प्रारूप में भारत की मेजबानी में संपन्न हुआ, जिसका मुख्य विषय (Theme) था- 'BRICS@15: Intra - BRICS Cooperation for continuity, Consolidation and Consensus। 14वां शिखर सम्मेलन 23 जून, 2022 को वर्चुअल प्रारूप में चीन की मेजबानी में संपन्न हुआ, जबकि 15वां शिखर सम्मेलन अगस्त, 2023 में दक्षिण अफ्रीका में संपन्न हुआ। 16वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन अक्टूबर, 2024 में रूस में प्रस्तावित है। वर्तमान में ब्रिक्स के सदस्य देशों की संख्या 9 है, यथा - ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान तथा संयुक्त अरब अमीरात ।