Solution:25 मई, 1981 को सऊदी अरब के 'रियाद' में बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने एक समझौते के अंतर्गत 'खाड़ी सहयोग परिषद' (Gulf Cooperation Council) की स्थापना की थी। खाड़ी सहयोग परिषद की संकल्पना रक्षा सहयोग के साथ-साथ क्षेत्रीय साझा बाजार के रूप में की गई थी। इस परिषद के निम्नलिखित उद्देश्य हैं-• सदस्य राष्ट्रों में एकता के लिए समन्वय एकीकरण और घनिष्ठ संबंध स्थापित करना।
• सदस्य देशों के बीच संबंध और सहयोग के सभी पहलुओं को मजबूत बनाना।
• आर्थिक और वित्तीय मामलों, वाणिज्यिक सीमा शुल्क और परिवहन मामलों, शिक्षा और सांस्कृतिक मामलों, सामाजिक और स्वास्थ्य मामलों में समान व्यवस्था और नियम अपनाना।
• उद्योग-खनन, कृषि, जल और पशु संसाधनों से संबंधित विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति को बढ़ावा देना और वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र स्थापित करना तथा संयुक्त परियोजनाएं शुरू करना।