अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं (भाग-4)

Total Questions: 62

61. निम्नांकित में से आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन (CDRI) के बारे में कौन-सा कथन सही है/हैं? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2023]

I. भारत CDRI का सदस्य है।

II. यह एक UN एजेंसी है।

III. इसका मुख्यालय पेरिस में अवस्थित है।

IV. इसकी शुरुआत G20 समिट, 2023 में हुई।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (a) केवल I
Solution:आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन (CDRI) विभिन्न देशों, संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों, बहुपक्षीय विकास बैंकों, निजी क्षेत्रों तथा शैक्षणिक संस्थानों का एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन है। इसकी स्थापना सितंबर, 2019 में भारत सरकार के नेतृत्व में तथा यूएनडीआरआर के समर्थन से की गई थी। सीडीआरआई का मुख्यालय नई दिल्ली में है। इसका लक्ष्य जलवायु और आपदा जोखिमों के प्रति बुनियादी ढांचा प्रणालियों के लचीलेपन को बढ़ावा देना है, जिससे सतत विकास सुनिश्चित हो सके।

62. 'वॉटरक्रेडिट' के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: [I.A.S. (Pre) 2021]

1. यह जल एवं स्वच्छता क्षेत्र में कार्य के लिए सूक्ष्म वित्त साधनों (माइक्रोफाइनेंस टूल्स) को लागू करता है।

2. यह एक वैश्विक पहल है जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन और विश्व बैंक के तत्वावधान में प्रारंभ किया गया है।

3. इसका उद्देश्य निर्धन व्यक्तियों को सहायिकी के बिना अपनी जल-संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए समर्थ बनाना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

Correct Answer: (c) केवल 1 और 3
Solution:कथन (1) एवं (3) सही है, जबकि कथन (2) गलत है क्योंकि, वॉटर क्रेडिट पहल को वॉटर डॉट ओआरजी (Water. Org) द्वारा प्रारंभ किया गया है, न कि विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं विश्व बैंक द्वारा।