अंतरराष्ट्रीय

Total Questions: 31

1. जनवरी, 2022 में भारत ने ....... के साथ USD 374.96 मिलियन के अपने सबसे बड़े रक्षा निर्यात ऑर्डर के सौदे पर हस्ताक्षर किए। [MTS (T-I) 03 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) फिलीपींस
Solution:जनवरी, 2022 में भारत ने फिलीपींस के साथ 374.96 मिलियन अमेरिकी डॉलर (USD) के अपने सबसे बड़े रक्षा निर्यात ऑर्डर के सौदे पर हस्ताक्षर किए। यह सौदा फिलीपींस ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ ब्रह्मोस के तट-आधारित, एंटी-शिप संस्करण की तीन बैटरियों के लिए किया। इस सौदे के तहत अप्रैल, 2024 में भारत द्वारा फिलीपींस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की पहली खेप सुपुर्द की गई थी।

2. जियोर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) हाल ही में किस देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं ? [MTS (T-I) 02 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) इटली
Solution:वर्ष 2022 में जियोर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

3. सोने की खदान के धंसने के कारण खबरों में रहा शिनजियांग (Xinjiang) प्रांत किस देश में स्थित है? [MTS (T-I) 02 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) चीन
Solution:दिसंबर, 2022 में सोने की खदान धंसने के कारण खबरों में रहा शिनजियांग (Xinjiang) प्रांत चीन में स्थित है।

4. अक्टूबर, 2022 में ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री कौन बने ? [MTS (T-I) 20 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) ऋषि सुनक
Solution:ऋषि सुनक अक्टूबर, 2022 में ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री बने थे। यह ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी से संबंधित हैं। वर्तमान में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर हैं।

5. नवंबर, 2022 तक भारत के पड़ोसी देश चीन की राजभाषा क्या है? [MTS (T-I) 13 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) मैंडरिन
Solution:मैंडरिन (मंदारिन) भारत के पड़ोसी देश चीन की आधिकारिक राजभाषा है। यह विश्व में अंग्रेजी के बाद सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।

6. विश्व की सबसे बड़ी मूंगा चट्टान, जिसे ग्रेट बैरियर रीफ (Great Barrier Reef) के नाम से जाना जाता है, की भौगोलिक स्थिति क्या है? [MTS (T-I) 05 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) ऑस्ट्रेलिया
Solution:'ग्रेट बैरियर रीफ' विश्व की सबसे बड़ी मूंगा चट्टान है। यह ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के क्वींसलैंड तट के साथ प्रशांत महासागर में स्थित है। कुल 2300 किमी. लंबी यह प्रवाल भित्ति मुख्यतः 10° दक्षिण से 24° दक्षिण अक्षांशों के मध्य विस्तृत है।

7. निम्नलिखित में से कौन-सी अफगानिस्तान की आधिकारिक भाषा है? [MTS (T-I) 04 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) दरी
Solution:अफगानिस्तान की आधिकारिक भाषा दरी (Dari) है। दरी अफगानिस्तान में फारसी भाषा का आधिकारिक नाम है। अफगानिस्तान की दूसरी आधिकारिक भाषा पश्तो है।

8. वर्ष 2021-22 में भारत से जूट का सबसे बड़ा आयातक कौन-सा देश था? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 17 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) यू.एस.ए. (USA)
Solution:वर्ष 2021-22 में, भारत से जूट का सबसे बड़ा आयातक संयुक्त राज्य अमेरिका था। इसके बाद यू.के. और जर्मनी का स्थान रहा।

9. यूक्रेन पर 2022 के रूसी आक्रमण के बीच भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाए गए निकासी अभियान का नाम क्या है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) ऑपरेशन गंगा
Solution:'आपरेशन गंगा', वर्ष 2022 में यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के दौरान पड़ोसी देश यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाया गया, एक निकासी अभियान था।

10. निम्नलिखित में से किसे जून, 2021 से जून, 2024 की अवधि के लिए विश्व बैंक शिक्षा सलाहकार के रूप में नामित किया गया है? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) रंजित सिंह दिसाले
Solution:रंजित सिंह दिसाले को जून, 2021 से जून, 2024 की अवधि के लिए विश्व बैंक शिक्षा सलाहकार के रूप में नामित किया गया है। दिसाले वर्ष 2020 में ग्लोबल टीचर अवॉर्ड जीतने वाले पहले भारतीय हैं।