अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी (Part – I)Total Questions: 5011. पहला आदमी, जिसने चांद पर अपना पैर रखा था. है- [66 B.P.S.C. (Pre) 2020](a) लीओनोव(b) नील आर्मस्ट्रॉन्ग(c) माइकेल कॉलिंस(d) जेम्स वैन ऐलन(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं / उपर्युक्त में से एक से अधिकCorrect Answer: (b) नील आर्मस्ट्रॉन्गSolution:नील एल्डन आर्मस्ट्रॉन्ग एक अमेरिकी खगोलशास्त्री और चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति थे। जुलाई, 1969 में नील आर्मस्ट्रॉन्ग, बज एल्ड्रिन तथा माइकल कॉलिंस ने अपोलो 11 मिशन के माध्यम से अंतरिक्ष में उड़ान भरी थी। ईगल नामक लैंडर के माध्यम से सर्वप्रथम आर्मस्ट्रॉन्ग चंद्रमा पर उतरे थे, तत्पश्चात बज एल्ड्रिन ने चंद्रमा की सतह पर लैंड किया था। जबकि कॉलिंस अपोलो कैप्सूल में चंद्रमा की कक्षा में परिक्रमा करते रहे।12. अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर किसी 'नासा' के अंतरिक्ष यात्री द्वारा सर्वाधिक लंबी अंतरिक्ष यात्रा का रिकॉर्ड किसका है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2022](a) यॉटर डुब्रोव(b) मार्क वेण्ड हे(c) एंटन शैप्लेरोव(d) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (b) मार्क वेण्ड हेSolution:30 मार्च, 2022 को नासा के अंतरिक्ष यात्री मार्क वेण्ड हे ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 355 दिवसीय एकल उड़ान मिशन (Single Space Flight Mission) पूरा किया। यह इतिहास में किसी अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री द्वारा सबसे लंबी एकल अंतरिक्षीय उड़ान का विश्व रिकॉर्ड है। इसके पूर्व यह रिकॉर्ड स्कॉट केली (340 दिन) के नाम था।13. टिम पीक को निम्नलिखित में से किस रूप में जाना जाता है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2015](a) लेखक(b) भौतिकविज्ञानी(c) अंतरिक्ष-यात्री(d) राजनीतिज्ञCorrect Answer: (c) अंतरिक्ष-यात्रीSolution:टिम पीक यूरोपियन अंतरिक्ष एजेंसी के एक अंतरिक्ष यात्री है। ज्ञातव्य है कि ये ब्रिटिश वायु सेना में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।14. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है? [I.A.S. (Pre) 2007](a) कॉस्मिक बैकग्राउंड : उपग्रह कार्यक्रम एक्सप्लोरर (COBE)(b) फेल्कॉन : समुद्रगत केबल तंत्र(c) डिस्कवरी : अंतरिक्ष शटल(d) अटलांटिस : अंतरिक्ष स्टेशनCorrect Answer: (d) अटलांटिस : अंतरिक्ष स्टेशनSolution:कोलंबिया, चैलेंजर, डिस्कवरी, अटलांटिस तथा एंडेवर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के स्पेस शटल है। नासा द्वारा इन सभी का परिचालन अब बंद किया जा चुका है। यहां उल्लेखनीय है कि शटल रॉकेट की तरह प्रक्षेपित किए जा सकते हैं, उपग्रह की भांति पृथ्वी का चक्कर लगा सकते हैं तथा वायुयान की तरह पुनः पृथ्वी पर उतर सकते हैं।अन्य विकल्पों में कॉस्मिक बैकग्राउंड एक्सप्लोरर (COBE) एक उपग्रह कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में नासा ने ब्रह्माण्डीय विकिरणों की जांच के लिए कोबे (COBE) नाम के एक उपग्रह का प्रक्षेपण 18 नवंबर, 1989 को डेल्टा यान के द्वारा किया था।फेल्कॉन रिलायन्स कम्युनिकेशन के द्वारा बिछाया गया विश्व का सबसे बड़ा निजी समुद्रगत केबल तंत्र है। इसका उद्घाटन 5 सितंबर, 2006 को किया गया। यह तंत्र भारत को अभी चार महाद्वीपों तथा ग्यारह देशों से जोड़ने में सक्षम है।15. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए: [I.A.S. (Pre) 2014]सूची-Iसूची-IIA. क्यूरिओसिटी रोवर1. टेबलेटB. मैसेंजर2. डी.आर.डी.ओ. का मानवरहित वायुयानC. रुस्तम-13. यू.एस.ए. का मंगल ग्रह अन्वेषी अंतरिक्षयानD. आकाश-24. नासा का बुध ग्रह अन्वेषी अंतरिक्षयानकूट:ABCD(a)3421(b)4321(c)3412(d)1234(a)(b)(c)(d)Correct Answer: (a)Solution:क्यूरिओसिटी रोवर - नासा के 'मार्स साइंस लैबोरेटरी' मिशन के तहत नवंबर, 2011 में फ्लोरिडा से एटलस-V रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित मंगल ग्रह अन्वेषी अंतरिक्षयान।मैसेंजर- बुध ग्रह की सतह, भू-रसायन और अंतरिक्ष पर्यावरण के अध्ययन हेतु वर्ष 2004 में नासा द्वारा प्रक्षेपित अंतरिक्षयान ।रुस्तम-1- डीआरडीओ की बंगलुरू स्थित इकाई एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट द्वारा विकसित मानवरहित विमान।आकाश-2- विश्व के सबसे सस्ते टेबलेट कंप्यूटर 'आकाश' का नव- संस्करण।16. निम्नलिखित में से कौन-सा NASA (नासा) का अंतिम अंतरिक्षयान (शटल) रहा है? [U.P. Lower (Pre) 2009](a) अटलांटिस(b) कोलम्बिया(c) डिस्कवरी(d) एनडेवरCorrect Answer: (a) अटलांटिसSolution:8-21 जुलाई, 2011 के मध्य संपन्न स्पेस शटल अटलांटिस की अंतिम उड़ान के साथ ही नासा के स्पेस शटल कार्यक्रम का समापन हो गया। कोलंबिया स्पेस शटल 1 फरवरी, 2003 को पृथ्वी के वायुमंडल में पुनर्प्रवेश के दौरान ध्वस्त हो गया था। स्पेस शटल डिस्कवरी का अंतिम अंतरिक्षीय मिशन 24 फरवरी, 2011 से 9 मार्च, 2011 के मध्य संपन्न हुआ था। एंडेवर अपने अंतिम अंतरिक्षीय मिशन पर 16 मई, 2011 को प्रक्षेपित किया गया था तथा 1 जून, 2011 को यह पृथ्वी पर सफलतापूर्वक उतरा, जिसके बाद इसे सेवानिवृत्त कर दिया गया।17. 'DAVINCI+' और 'VERITAS'-नासा द्वारा घोषित दो नए मिशन, संबंधित हैं - [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2021](a) चांद(b) शुक्र(c) मंगल(d) बृहस्पतिCorrect Answer: (b) शुक्रSolution:अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने वर्ष 2021 में शुक्र ग्रह के अनुसंधान हेतु दो नए मिशनों का चयन किया है। चयनित मिशन हैं(i) DAVINCI+ (Deep Atmosphere Venus Investigation of Noble Gases, Chemistry & Imaging)(ii) VERITAS (Venus Emissivity, Radio Science, InSAR. Topography & Spectroscopy)DAVINCI+ शुक्र ग्रह के वायुमंडल के संगठन की माप करेगा, जबकि VERITAS शुक्र की सतह का मानचित्रण करेगा।18. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/है? [I.A.S. (Pre) 2014]अंतरिक्षयानप्रयोजन1. कैसिनी-हाइगेंसशुक्र की परिक्रमा करना और डाटा (दत्त) का पृथ्वी तक संचारण करना2. मैसेंजरबुध का मानचित्रण और अन्वेषण3. वॉयेजर 1 और 2बाह्य सौर परिवार का अन्वेषणनीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए(a) केवल 1(b) केवल 2 और 3(c) केवल 1 और 3(d) 1,2 और 3Correct Answer: (b) केवल 2 और 3Solution:कैसिनी-हाइनेंस शनि ग्रह पर भेजा गया मानवरहित अंतरिक्षयान था। अतः युग्म-1 सही सुमेलित नहीं है। बुध ग्रह के रासायनिक संगठन, चुंबकीय क्षेत्र आदि के अध्ययन हेतु अगस्त, 2004 में नासा द्वारा "मैसेजर' नामक रोबोटिक अंतरिक्षयान का प्रक्षेपण किया गया था। बाह्य सौर परिवार के अन्वेषण हेतु वर्ष 1977 में नासा द्वारा वॉयेजर कार्यक्रम के तहत दो मानवरहित अतरिक्ष मिशनों वॉयेजर 1 एवं वॉयेजर 2 का प्रक्षेपण किया गया था।19. नासा का अंतरिक्षयान 'कैसिनी' किस ग्रह के मिशन पर है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) Exam. 2016](a) बृहस्पति(b) मंगल(c) शनि(d) शुक्रCorrect Answer: (c) शनिSolution:कैसिनी (Cassini) नासा द्वारा शनि एवं उसके उपग्रहों के अध्ययन हेतु प्रक्षेपित एक रोबोटिक अंतरिक्षयान था। सितंबर, 2017 में यह मिशन समाप्त हो गया20. निम्नलिखित में से कौन-सा एक अंतरिक्षयान है? [I.A.S. (Pre) 2008](a) एपोफिस(b) कैसिनी(c) स्पित्जर(d) टेकसारCorrect Answer: (b) कैसिनीSolution:कैसिनी नासा द्वारा शनि एवं उसके उपग्रहों के अध्ययन हेतु प्रक्षेपित रोबोटिक अंतरिक्षयान था। टेक्सार (TechSAR) इस्राइली उपग्रह है, जिसे भारत के पी.एस.एल.वी. यान से प्रक्षेपित किया गया था। एपोफिस एक एस्टेरॉयड है तथा स्पित्जर नासा द्वारा संस्थापित अंतरिक्ष दूरबीन है।Submit Quiz« Previous12345Next »