Solution:'हल्दीघाटी के युद्ध' (1576 ई.) में महाराणा प्रताप की सेना के मुख्य सेनापति हकीम खाँ सूरी थे। यद्यपि यह एक राजपूत सेना थी, लेकिन इसके अग्रिम दस्ते (हरावल) का नेतृत्व एक अफगान मुस्लिम सेनापति हकीम खाँ सूरी ने किया था।
रोचक तथ्य यह है कि इस युद्ध में महाराणा प्रताप (हिंदू) की सेना का नेतृत्व एक मुस्लिम (हकीम खाँ) कर रहे थे, जबकि अकबर (मुस्लिम) की सेना का नेतृत्व एक हिंदू (मानसिंह) कर रहे थे।