अकबर (UPPCS) (भाग-2)

Total Questions: 28

1. निम्न में से किस मुगल सम्राट ने शिक्षा संबंधी सुधार किए थे? [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (d) अकबर
Solution:

मुगल साम्राज्य के अंतर्गत सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों के विकास के साथ-साथ शिक्षा संबंधी विषयों पर भी ध्यान दिया गया। शिक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सुधार मुगल शासक अकबर द्वारा किया गया। अकबर के शासनकाल में शिक्षा के कुछ महत्वपूर्ण केंद्र अजमेर, दिल्ली, सियालकोट, मुल्तान, इलाहाबाद (प्रयागराज), मुर्शिदाबाद आदि थे। इनमें छात्रों को मुफ्त शिक्षा दी जाती थी। फारसी को राजभाषा का दर्जा प्राप्त था। यद्यपि शिक्षा में महत्वपूर्ण सुधार करने वाला मुगल शासक अकबर स्वयं निरक्षर था।

2. अकबर द्वारा बनवाई गई श्रेष्ठतम इमारतें पाई जाती हैं- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (d) फतेहपुर सीकरी में
Solution:

अकबर द्वारा बनवाई गई श्रेष्ठतम इमारतें फतेहपुर सीकरी में स्थित हैं। यहां स्थित प्रमुख इमारतों में दीवाने-आम, दीवाने-खास, कोषागार, ज्योतिषी की बैठक, पंच महल, खास महल, तुर्की सुल्ताना की कोठी, जोधाबाई का महल, हवा महल, मरियम की कोठी, बीरबल की कोठी आदि हैं। तुर्की सुल्तान का महल इतना सुंदर है कि पर्सी ब्राउन ने उसे 'स्थापत्य कला का मोती' कहा है।

3. अकबर द्वारा बनाई गई कौन-सी इमारत का नक्शा बौद्ध विहार की तरह है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (a) पंच महल
Solution:

अकबर ने अपनी नवीन राजधानी फतेहपुर सीकरी में अनेक भवन बनवाए। पंच महल पिरामिड के आकार का पांच मंजिला भवन था और भारतीय बौद्ध विहारों के अनुरूप था। ऊपर की ओर छोटी होने वाली पांच मंजिलों वाला यह आयताकार भवन नालंदा में बने हुए बहुमंजिला बौद्ध विहारों से ली गई प्रेरणा पर आधारित है। इसे 'हवा महल' भी कहा जाता है क्योंकि यह पूरी तरह से स्तंभों पर टिकी हुई है और इसमें दीवारें नहीं हैं। पहली मंजिल पर सबसे अधिक (84) स्तंभ हैं।

4. अकबर द्वारा फतेहपुर सीकरी में निर्मित किस इमारत में बौद्ध स्थापत्य कला का अनुसरण किया गया था? [Raj.P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (c) पंच महल
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

5. फतेहपुर सीकरी में बादशाह अकबर ने निर्मित कराया था- [U.P. P.C.S. (Spl.) (Pre) 2004]

Correct Answer: (b) पंच महल
Solution:

मुगल बादशाह अकबर ने 1571-1585 के दौरान आगरा के पास फतेहपुर सीकरी को अपनी राजधानी के रूप में निर्मित कराया था। इस शहर में लाल बलुआ पत्थर से बने कई प्रसिद्ध स्थल शामिल हैं, जिनमें मुख्य रूप से बुलंद दरवाजा (गुजरात विजय के उपलक्ष्य में), जामा मस्जिद, शेख सलीम चिश्ती की दरगाह, पंच महल, दीवान-ए-खास, और जोधाबाई महल (मरियम-उज़-ज़मानी का महल) शामिल हैं।

6. जहांगीर महल स्थित है- [M.P. P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (c) आगरा
Solution:

आगरा का किला हिंद-इस्लामी शैली का उदाहरण है। यह अकबर द्वारा निर्मित सुप्रसिद्ध किला है। इसका निर्माण अकबर के प्रधान कारीगर कासिम खां की देख-रेख में हुआ था। अबुल फजल के अनुसार, किले के अंदर अकबर ने लाल बलुआ पत्थरों से पांच सौ से अधिक भवनों का निर्माण करवाया था। जहांगीर महल आगरा किले में ही स्थित है। इसका निर्माण अकबर ने अपने पुत्र और उत्तराधिकारी सलीम के रहने के लिए कराया था। इस महल की शैली अधिकतर हिंदू स्थापत्य कला शैली की ओर झुकी है। जहांगीरी महल की प्रेरणा ग्वालियर के मानसिंह महल से ली गई है।

7. अकबर का मकबरा कहां पर स्थित है? [U.P. P.C.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (a) सिकंदरा
Solution:

अकबर का मकबरा सिकंदरा नामक गांव में स्थित है, जिसे सुल्तान सिकंदरा लोदी ने अपने नाम पर बसाया था। अकबर ने इसका नाम 'बहिश्ताबाद' रखा था। इसके निर्माण की योजना अकबर ने बनवाई थी; किंतु जहांगीर ने 1613 ई. में इसे पूर्ण करवाया था। इस मकबरे में पांच मंजिलें हैं। इसकी प्रत्येक ऊपर की मंजिल नीचे की मंजिलों से आकार में छोटी होती गई हैं। इस मकबरे की विशेषता, इसका गुंबद-विहीन होना है।

प्रमुख भारतीय मकबरे 
• ताजमहल (शाहजहाँ): आगरा, उत्तर प्रदेश (सफेद संगमरमर)
• हुमायूं का मकबरा: दिल्ली (लाल बलुआ पत्थर, उद्यान-मकबरा)
• अकबर का मकबरा: सिकंदरा (आगरा)
• शेरशाह सूरी का मकबरा: सासाराम, बिहार
• गोल गुम्बज (मोहम्मद आदिल शाह): बीजापुर, कर्नाटक
• बाबर का मकबरा: काबुल, अफगानिस्तान
• जहांगीर का मकबरा: लाहौर, पाकिस्तान
• औरंगजेब का मकबरा: खुलदाबाद, महाराष्ट्र
• बीबी का मकबरा: औरंगाबाद, महाराष्ट्र
• टीपू सुल्तान का मकबरा (गुम्बज): श्रीरंगपट्टनम, कर्नाटक
• शेख मिर्च का मकबरा: थानेसर, हरियाणा

8. निम्न में से किस किले का निर्माण अकबर के राज्य काल में नहीं कराया गया था? [U.P. P.C.S. (Pre) (Re-Exam) 2015]

Correct Answer: (a) दिल्ली का लाल किला
Solution:

दिल्ली के लाल किले का निर्माण अकबर के राज्य काल में नहीं कराया गया था। इसका निर्माण शाहजहां के शासनकाल में कराया गया था।। यह लाल बलुआ पत्थर से निर्मित होने के कारण लाल किले के नाम से प्रसिद्ध है। आगरा का किला, इलाहाबाद का किला एवं लाहौर का किला अकबर के शासनकाल में निर्मित हुए थे।

9. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Mains) 2005]

सूची-I (सम्राट)सूची-II (मकबरा)
A. बाबर1. लाहौर
B. अकबर2. आगरा
C. जहांगीर3. काबुल
D. शाहजहाँ4. सिकंदरा


कूट :

(A)

(B)

(C)

(D)

(a)

1

2

3

4

(b)

4

3

2

1

(c)

3

4

1

2

(d)

2

1

3

4

Correct Answer: (c)
Solution:

सुमेलित क्रम इस प्रकार है-

सूची-I (सम्राट)सूची-II (मकबरा)
बाबर (1526-30 ई.)काबुल
अकबर (1556-1605 ई.)सिकंदरा
जहांगीर (1605-1627 ई.)लाहौर
शाहजहाँ (1628-1658 ई.)आगरा

10. सूची-I (मुगल शासक) को सूची-II (मकबरे का स्थान) से कूट के आधार पर मिलाइए- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2008]

सूची-I (सम्राट)सूची-II (मकबरा)
1. बाबरअ. दिल्ली
2. हुमायूंब. काबुल
3. अकबरस. लाहौर
4. जहांगीरद. सिकंदरा


कूट :

1234
(a)
(b)
(c)
(d)
Correct Answer: (b)
Solution:

विकल्प में दिए गए मुगल शासकों और उनके मकबरों का सही क्रम इस प्रकार है-

सूची-I (सम्राट)सूची-II (मकबरा)
बाबरकाबुल
हुमायूंदिल्ली
अकबरसिकंदरा
जहांगीरलाहौर