अकार्बनिक रसायन

Total Questions: 19

1. निम्नलिखित में से किस तत्व की परमाणु त्रिज्या सबसे अधिक है? [MTS (T-I) 06 जुलाई, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) लीथियम
Solution:आधुनिक आवर्त सारणी में किसी आवर्त में दाएं से बाएं की ओर बढ़ने पर परमाणु त्रिज्या बढ़ जाती है, जबकि बाएं से दाएं की ओर बढ़ने पर घट जाती है। दिए गए विकल्पों में से चूंकि लीथियम आवर्त सारणी में बेरिलियम, कार्बन और नाइट्रोजन के बाईं ओर है, इसलिए लीथियम की परमाणु त्रिज्या सबसे अधिक है।

2. जॉन न्यूलैंड्स ने परमाणु भार के क्रम में व्यवस्थित रासायनिक तत्वों की आवर्तिता का प्रस्ताव देते हुए एक नवोन्मेषी अवधारणा 'अष्टक के नियम' को किस वर्ष में प्रतिपादित किया था ? [CGL (T-I) 21 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) 1865
Solution:जॉन न्यूलैंड्स ने परमाणु भार के क्रम में व्यवस्थित रासायनिक तत्वों की आवर्तिता का प्रस्ताव देते हुए एक नवोन्मेषी अवधारणा 'अष्टक का नियम' 1865 ई. में प्रतिपादित किया था। उन्होंने सबसे कम परमाणु द्रव्यमान (हाइड्रोजन) वाले तत्व से आरंभ किया और थोरियम पर समाप्त किया जो 56वां तत्व था, जबकि तत्वों की संख्या 62 थी।

3. न्यूलैंड्स के अष्टक नियम के अनुसार, निम्नलिखित में से किसमें सोडियम के समान गुण होते हैं? [M.T.S. (T-I) 14 अक्टूबर, 2021 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) लीथियम
Solution:न्यूलैंड्स के अष्टक नियम के अनुसार, तत्वों को उनके परमाणु द्रव्यमान के क्रम में व्यवस्थित करने पर प्रत्येक आठवें तत्व का गुणधर्म पहले तत्व के गुणधर्म के समान है। न्यूलैंड्स के अष्टक में लीथियम (3) और सोडियम (11) के गुणधर्म समान थे। इसी तरह बेरिलियम और मैग्नीशियम में अधिक समानता है।

4. पांचवें आवर्त से अंतिम तत्व की पहचान करें। [CGL (T-I) 21 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) जीनॉन
Solution:रासायनिक तत्वों की आवर्त सारणी रासायनिक तत्वों को उनकी संगत विशेषताओं के साथ एक सारणी के रूप में प्रदर्शित करने की एक व्यवस्था है। पांचवें आवर्त में अंतिम तत्व Xe (जीनॉन) है, जिसका परमाणु क्रमांक 54 है।

5. दिमित्री मेंडलीव ने आवर्त सारणी का आविष्कार कब किया था, जिसमें रासायनिक तत्वों के प्रतीकों को उनके परमाणु भार के अनुसार क्रमबद्ध किया गया था? [CHSL (T-I) 27 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) 1869 में
Solution:दिमित्री मेंडलीव ने आवर्त सारणी का आविष्कार 1869 ई. में किया था, जिसमें रासायनिक तत्वों के प्रतीकों को उनके परमाणु भार के अनुसार क्रमबद्ध किया गया था। प्रारंभ में उनकी आवर्त सारणी में 63 तत्व उपस्थित थे।

6. इन कॉलमों को सुमेलित कीजिए। [CHSL (T-I) 25 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

कॉलम- A (सामान्य नाम)कॉलम- B (मॉडर्न पीरियाडिक टेबल में ग्रुप-सदस्य)
i. अल्कली मेटल्सA. 18
ii. अल्कालाइन अर्थ-मेटल्सB. 17
iii. हैलोजनC. 2
iv. नोबल गैसD. 1

Code:

iiiiiiiv
(a)ACBD
(b)ABCD
(c)BACD
(d)DCBA
Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
सामान्य नाममॉडर्न पीरियाडिक टेबल में ग्रुप-सदस्य
i. अल्कली मेटल्सA. 1
ii. अल्कालाइन अर्थ-मेटल्सB. 2
iii. हैलोजनC. 17
iv. नोबल गैसD. 18

7. निम्नलिखित में से कौन से तत्व आवर्त सारणी में एक ही समूह में शामिल हैं? [C.P.O.S.I. (T-I) 09 नवंबर, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) H, Li, Na, K
Solution:हाइड्रोजन (H), लीथियम (Li), सोडियम (Na) तथा पोटैशियम (K) ये सभी तत्व आवर्त सारणी में एक ही समूह 1A में शामिल हैं।

8. आवर्त सारणी के किस परमाणु क्रमांक तत्व का नाम डायनामाइट के आविष्कारक और नोबेल पुरस्कार के संस्थापक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर रखा गया है? [C.P.O.S.I. (T-I) 11 नवंबर, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) 102
Solution:नोबेलियम (Nobelium) का परमाणु क्रमांक 102 होता है। नोबेलियम की खोज जॉर्ज फ्ले राव और उनके सहयोगियों द्वारा की गई थी। नोबेलियम नाम डायनामाइट के आविष्कारक और नोबेल पुरस्कार के संस्थापक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर रखा गया है।

9. इलेक्ट्रॉनिक विन्यास [He] 2s²2p⁶ वाले तत्वों को आप आवर्त सारणी के किस समूह में रखेंगे? [CHSL (T-I) 10 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) 18
Solution:हीलियम का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 1s² है, अतः [He] 2s² 2p⁶ तत्व को आवर्त सारणी के समूह 18 में रखा जाएगा, क्योंकि इसका अंतिम कोशपूर्ण रूप से भरा है तथा इसकी परमाणु संख्या 10 होगी। इस तत्व का नाम नियॉन है।

10. एक तत्व का IUPAC नाम यूनिलेनियम (Unnilennium) है। उस तत्व का प्रतीक क्या है? [CHSL (T-I) 11 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (c) Une
Solution:Une, यूनिलेनियम (Unnilennium) का प्रतीक है। यूनिलेनियम का परमाणु क्रमांक 109 है।
संख्यारूट शब्द
0nil
1un
2bi
3tri
4quad
5pent
6hex
7sept
8oct
9enn