अधीन क्षेत्र

Total Questions: 6

1. निम्नलिखित में कौन-सा एक देश भौगोलिक रूप से अमेरिका में स्थित होने पर भी राजनैतिक दृष्टि से यूरोप का भाग है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2002]

Correct Answer: (c) ग्रीनलैंड
Solution:ग्रीनलैंड की खोज एरिक द रेड (Erik The Red) ने की थी। 1380 ई. में डेनमार्क (यूरोप) ने इस पर अधिकार कर लिया तथा तब से ही यह राजनीतिक दृष्टि से यूरोप का भाग है।

2. नीचे दिए हुए मानचित्र पर ध्यान दीजिए जिसमें चार स्थान निर्दिष्ट हैं, जो प्रायः समाचारों में चर्चित होते हैं- [I.A.S. (Pre) 1995]

इनमें से कौन-सा स्थान चेचेन्या है? नीचे दिए हुए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (c) 3
Solution:प्रश्नगत मानचित्र में चेचेन्या को (3) से निर्दिष्ट किया गया है। चेचेन्या काकेशस पर्वत के उत्तरी भाग पर स्थित रूस का दक्षिणी गणराज्य है। राजनीतिक रूप में इसे स्वायत्त गणराज्य का दर्जा प्राप्त है। चेचेन्या की राजधानी ग्रोज्नी है।

3. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए हुए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

सूची-I (विश्व के द्वीप)सूची-II (स्वामित्व वाला देश)
A. एल्यूशियन द्वीप1. रूस
B. बियर द्वीप2. डेनमार्क
C. ग्रीनलैंड3. नॉर्वे
D. फ्रेंज जोसेफ लैंड4. यू.एस.ए.

 

ABCD
(a)4321
(b)1234
(c)3142
(d)2412

 

Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
(विश्व के द्वीप)(स्वामित्व वाला देश)
एल्यूशियन द्वीपयू.एस.ए.
बियर द्वीपनॉर्वे
ग्रीनलैंडडेनमार्क
फ्रेंज जोसेफ लैंड (द्वीपसमूह)रूस

4. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2018]

क्षेत्र जो कभी-कभी समाचारों में उल्लिखित होते हैंदेश
1. केटालोनियास्पेन
2. क्रीमियाहंगरी
3. मिंडानाओफिलीपींस
4. ओरोमियानाइजीरिया

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?

Correct Answer: (c) केवल 1 और 3
Solution:केटालोनिया, स्पेन का एक स्वायत्त समुदाय / क्षेत्र है। रूस जहां क्रीमिया को रूसी संघ के एक अंग के रूप में मान्यता देता है, वहीं यूक्रेन यह दावा करता है कि क्रीमिया उसका अभिन्न अंग है। क्रीमिया के दावे को अधिकतर विदेशी सरकार तथा संयुक्त राष्ट्र महासभा के संकल्प 68/262 का समर्थन प्राप्त है। मिंडानाओ, फिलीपींस का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। ओरोमिया, इथिओपिया का एक क्षेत्रीय राज्य है। स्पष्ट है कि युग्म (1) एवं (3) सही सुमेलित हैं।

5. सूची 1 तथा II को सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P. P.C.S. (Pre) 2000]

सूची ।(देश)सूची II (अधीन क्षेत्र)
A. ऑस्ट्रेलिया1. मार्तिनिक
B. डेनमार्क2. सांता क्रूज
C. फ्रांस3. ग्रीनलैंड
D. स्पेन4. क्रिसमस द्वीप

 

ABCD
(a)1234
(b)4321
(c)1324
(d)2143

 

Correct Answer: (e)
Solution:मार्तिनिक द्वीप कैरेबियन सागर के पूर्व में स्थित है। 1128 वर्ग किमी. क्षेत्रफल वाले इस द्वीप पर फ्रांस का अधिकार है। सांता क्रूज स्पेन का अधीन क्षेत्र है। ग्रीनलैंड डेनमार्क अधीनस्थ क्षेत्र के अंतर्गत स्वायत्त क्षेत्र है। क्रिसमस द्वीप ऑस्ट्रेलिया का अधीन क्षेत्र है। हिंद महासागर में स्थित यह द्वीप पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में पर्थ से लगभग 2605 किमी. उत्तर- पश्चिम में स्थित है।

6. निम्नलिखित में से कौन-सा एक देश स्थलरुद्ध है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (b) बोलीविया
Solution:बोलीविया दक्षिणी अमेरिका में स्थित स्थलरुद्ध देश है।