अनुसंधान केंद्र (राजस्थान)

Total Questions: 7

1. राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र स्थित है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (e) (*)
Solution:राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र, राजस्थान के अजमेर जिले के तबीजी में स्थित है। इसकी स्थापना भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा की गई थी।

2. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् द्वारा राजस्थान में राष्ट्रीय स्तर के अनुसंधान केंद्र स्थापित किए गए हैं- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (e) (*)
Solution:भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा राजस्थान में राष्ट्रीय स्तर के अनुसंधान केंद्र तबीजी (अजमेर) में राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र एवं सेवर (भरतपुर) में सरसों अनुसंधान निदेशालय स्थापित किए गए हैं।

3. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (a) राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र बीकानेर में स्थित है।
Solution:राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र, बीकानेर में स्थित है। राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार (हरियाणा) में है। केंद्रीय पशु नस्ल सुधार केंद्र देश के 7 स्थानों पर है, जिनमें से एक राजस्थान में सूरतगढ़ में है। केंद्रीय भेड़ नस्ल सुधार केंद्र हिसार (हरियाणा) में स्थित है।

4. राजस्थान में केंद्रीय भेड़ प्रजनन केंद्र कहां स्थित है? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1992]

Correct Answer: (d) फतेहपुर
Solution:राजस्थान में केंद्रीय भेड़ प्रजनन केंद्र फतेहपुर में स्थित है, जबकि केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविका नगर (टोंक) में है।

5. केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान स्थापित है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1997]

Correct Answer: (c) अविका नगर
Solution:राजस्थान में केंद्रीय भेड़ प्रजनन केंद्र फतेहपुर में स्थित है, जबकि केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविका नगर (टोंक) में है।

6. केंद्रीय उष्ट्र प्रजनन केंद्र स्थित है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1996]

Correct Answer: (b) जोड़बीड़
Solution:भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा जोड़बीड़ (बीकानेर) में राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र स्थापित किया गया है।

7. राष्ट्रीय सरसों का अनुसंधान केंद्र स्थित है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1997]

Correct Answer: (e) (*)
Solution:सरसों अनुसंधान निदेशालय राजस्थान के सेवर (भरतपुर) में स्थापित किया गया है। राजस्थान राज्य देश में सरसों उत्पादन में प्रथम है।