अनेक शब्दों के एक शब्द (Part- 2)

Total Questions: 50

1. 'जिसका निवारण न हो सके' के लिए एक शब्द है - [डायट (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014]

Correct Answer: (d) अनिवार्य
Solution:'जिसका निवारण न हो सके' के लिए एक शब्द 'अनिवार्य' है। जिसका निर्णय अभी तक न हुआ हो, उसे 'अनिर्णीत' कहते हैं।

2. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो वाक्यांशों के लिए एक शब्द का विकल्प है 'जो थोड़ा जानता है'- [UPSSSC राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद परीक्षा, 2018 (I)]

Correct Answer: (c) अल्पज्ञ
Solution:'जो थोड़ा जानता है' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'अल्पज्ञ' है। जो सब कुछ जानता हो, उसे सर्वज्ञ कहते हैं।

3. 'जो अभी-अभी उत्पन्न हुआ हो' के लिए उपयुक्त शब्द है- [U.P. P.C.S. (Mains), 2007]

Correct Answer: (b) अद्यप्रसूत
Solution:'जो अभी-अभी उत्पन्न हुआ हो' के लिए उपयुक्त शब्द 'अद्यप्रसूत' है। 'जन्म देने वाली', 'प्रसू' कहलाती है। 'दत्तक' का अर्थ गोद ली गई सन्तान तथा 'अन्त्यज का अर्थ जो निचली जाति में उत्पन्न हो।

4. 'जो पान करने योग्य नहीं है' के लिए एक शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2017]

Correct Answer: (d) अपेय
Solution:'जो पान करने योग्य नहीं है' के लिए एक शब्द 'अपेय' होता है। 'जो बुरा या अहितकर है' 'अपथ्य' कहलाता है।

5. 'जो कुछ नहीं जानता है' के लिए दिए गए शब्दों में से कौन-सा शब्द सही है? [U.P. P.C.S. (Mains), 1994, 1999, 2005 U.P. A.P.O. (Mains), 1996]

Correct Answer: (a) अज्ञ
Solution:'जो कुछ न जानता हो', के लिए 'अज्ञ' अथवा 'अज्ञानी', 'जो जानता हो' के लिए 'विज्ञ' शब्द प्रयुक्त होगा। जो सब कुछ जानता हो उसे 'सर्वज्ञ' कहते हैं।

6. 'जो कम जानता हो' के लिए एक शब्द निम्न में से कौन-सा है? [M.P. Professional Exam.15.12.2017]

Correct Answer: (a) अल्पज्ञ
Solution:'अल्पज्ञ' - जो कम जानता हो के लिए एक शब्द है, अन्य प्रमुख वाक्यों के लिए एक शब्द इस प्रकार हैं 'कृतज्ञ' जो किए गए। उपकारों को मानता है। 'कृतघ्न' किसी के उपकार को न मानने वाला। 'कृतार्थ' - किसी की कृपा से पूरी तरह सन्तुष्ट हो। 'क्रीत' जिसे क्रय किया गया हो।

7. 'अकिंचन' का अर्थ है - [Haryana. TET Exam Ist Paper (I-V), 2013, U.P.P.C.S. (D.I.E.T-Lec), 2014, U.P. S.I. 2006, U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2010]

Correct Answer: (a) जिसके पास कुछ न हो
Solution:'अकिंचन' का अर्थ है, जिसके पास कुछ न हो।

8. 'अन्तरिक्ष' शब्द किस वाक्य के लिए प्रयुक्त होगा- [U.P. P.C.S. (Mains), 1999, 2001, 2005]

Correct Answer: (c) धरती और आकाश के बीच का स्थान
Solution:'अन्तरिक्ष' शब्द का प्रयोग 'धरती और आकाश के बीच का स्थान' के लिए होता है।

9. शीत-ऋतु में होने वाली वर्षा के लिए एक शब्द है- [Revenue Insp. Exam-2014]

Correct Answer: (b) महावट
Solution:शीत ऋतु में होने वाली वर्षा को महावट कहते है, जबकि शीतलवर्षा, आम्रवर्षा, कालवैशाखी के सम्बन्ध इससे नहीं हैं।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य-

अन्यमनस्क जिसका मन किसी दूसरी ओर लगा हो।

विधिमंग ऐसा काम करना जिससे कोई कानून टूटता हो।

10. 'जो भेदा या तोड़ा न जा सके' वाक्यांश के लिए एक शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2017]

Correct Answer: (a) अभेद्य
Solution:'जो भेदा या तोड़ा न जा सके' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'अभेद्य' है।' जो कठिनाई से भेदा जा सके' उसे 'दुर्भद्य' कहते हैं।