अनेक शब्दों के एक शब्द (Part- 5)Total Questions: 5031. ‘तर्क के द्वारा जो माना गया हो’ - वाक्यांश के लिए एक शब्द है? [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (सा.च.) परीक्षा 2019 प्रथम पाली (30/09/2019)](a) तर्कसम्मत(b) तर्कसंगत(c) तकावी(d) तटस्थCorrect Answer: (a) तर्कसम्मतSolution:'तर्क के द्वारा जो माना गया है' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'तर्कसम्मत' है।32. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें, जो वाक्यांशों के लिए एक शब्द का विकल्प हो। 'जो किसी भी गुट में नहीं हो' [SSC.G.D. 2024](a) तटस्थ(b) तटवर्ती(c) तस्कर(d) तल्लीनCorrect Answer: (a) तटस्थSolution:जो किसी भी गुट में नहीं हो, वाक्यांश के लिए एक शब्द तटस्थ या निर्गुट है। विवाद या गुटबाजी से अलग रहने वाला, वाक्यांश के लिए भी एक शब्द 'तटस्थ' है।33. 'तैरने या पार होने का इच्छुक' के लिए एक शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2016](a) तैराक(b) तितीर्षु(c) तारक(c) तारणकCorrect Answer: (b) तितीर्षुSolution:'तैरने या पार होने का इच्छुक' के लिए एक शब्द 'तितीर्ष' है।34. 'वह राजकीय धन जो किसानों को सहायतार्थ दिया जाता है' उसके लिए उचित शब्द का चयन कीजिए- [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Mains), 2008](a) ऋण(b) तकावी(c) अनुबन्ध(d) अनुग्राह्यCorrect Answer: (b) तकावीSolution:'वह राजकीय धन जो किसानों को सहायतार्थ दिया जाता है', 'तकावी' कहलाता है।35. 'तैरने की इच्छा' को कहते हैं- [U.P.R.O./A.R.O. (Mains), 2010, U.P.A.P.O. (Mains), 2015](a) तरणेच्छा(b) तितीर्षा(c) सन्तरणेच्छा(d) जलवतरणेच्छाCorrect Answer: (b) तितीर्षाSolution:'तैरने की इच्छा' को 'तितीर्षा' कहते हैं। विकल्प में प्रयुक्त अन्य शब्द गलत हैं।36. 'जो मुश्किल से खाया जा सके' इस वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द लिरखिए। [U.P. SI-2021](a) दुष्कर(b) विषम(c) दुर्भक्ष(d) दुर्लभCorrect Answer: (c) दुर्भक्षSolution:'जो मुश्किल से खाया जा सके' उसे 'दुर्भक्ष' कहते हैं।अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य'दुर्लभ' - जो कठिनाई से मिलता है।'दुर्लघ्य'- जिसे लाँघना बहुत कठिन हो।'दुष्कर'- जिसे करना बहुत कठिन हो।'विषम' - जो सम न हो।37. 'गोद लिया हुआ पुत्र' के लिए उपयुक्त एक शब्द क्या होगा? [UPSSSC सम्मि. अवर अधीनस्थ सेवा (सा.च.) परीक्षा 2019 (III)](a) दत्त(b) दत्तक(c) दत्तचित्त(d) दम्पत्तीCorrect Answer: (b) दत्तकSolution:'गोद लिया हुआ पुत्र' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'दत्तक' है।38. 'जो किसी कार्य के सम्पादन में मनोयोगपूर्वक लगा हुआ हो' इस वाक्यांश के लिए प्रयुक्त होने वाला एक शब्द है- [UPRO/ARO (Pre) निरस्त परीक्षा, 2023](a) दत्तचित्त(b) दत्तात्मा(c) स्थितिप्रज्ञ(d) दत्तावधानCorrect Answer: (a) दत्तचित्तSolution:'जो किसी कार्य के सम्पादन में मनोयोगपूर्वक लगा हो', वाक्यांश के लिए एक शब्द 'दत्तचित्त' है। 'दत्तचित्त' विशेषण शब्द है। जो किसी काम में पूरा मन लगा रहा हो, उसे भी 'दत्तचित्त' कहते हैं।39. जो मुश्किल से प्राप्त हो, उसे कहते हैं- [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (प्रथम पाली) परीक्षा 2019 U.P.R.O./A.R.O. (Mains), 2014, उ.प्र. पुलिस कॉस्टेबल परीक्षा 18 जून, (I-पॉली). U.P.P.C.S. (Mains), 2010,2014](a) अलभ्य(b) सुलभ(c) दुर्लभ(d) अलंघ्यCorrect Answer: (c) दुर्लभSolution:'जो मुश्किल से (कठिनाई से) प्राप्त हो' उसे 'दुर्लभ' कहते हैं। 'जिसको प्राप्त न किया जा सके' उसे 'अलभ्य', 'जो आसानी से प्राप्त हो' उसे 'सुलभ' कहते हैं। जिसको लांघ न सके' उसे 'अलंघ्य' कहा जाता है।40. 'चन्द्रमा' तथा 'ब्राह्मण' के लिए एक शब्द है- [UP CSAT Exam 2018](a) सोम(b) द्विज(c) वर्ण(d) श्रेष्ठCorrect Answer: (b) द्विजSolution:'चन्द्रमा' तथा 'ब्राह्मण' के लिए एक शब्द 'द्विज' है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।Submit Quiz« Previous12345Next »