अन्य जन आंदोलन (UPPCS) (भाग – 2)

Total Questions: 35

11. खैरवार आदिवासी आंदोलन कब हुआ? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (a) 1874
Solution:खैरवार आदिवासी आंदोलन भागीरथ मांझी के नेतृत्व में 1874 ई. में हुआ था।

12. संभलपुर के अनेक ब्रिटिश-विरोधी विद्रोहों का नेता निम्नलिखित में से कौन था? [I.A.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (b) सुरेंद्र साई
Solution:संभलपुर की गद्दी के दावेदार सुरेंद्र साई ने यहां ब्रिटिश विरोधी आंदोलन का नेतृत्व किया। 1862 ई. में उसने आत्मसमर्पण कर दिया था।

13. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 1999]

1. नील विद्रोह             2. संथाल विद्रोह

3. दक्कन दंगे           4. सिपाही विद्रोह

इन घटनाओं का सही कालानुक्रम है-

Correct Answer: (d) 2, 4, 1, 3
Solution:प्रश्नगत विद्रोहों का क्रम निम्नानुसार है-

संथाल विद्रोह                     -            1855-56

सिपाही विद्रोह                   -            1857

नील विद्रोह                       -           1859-60

दक्कन दंगे                      -            1875

14. 1875 के 'दक्कन के दंगों' का तात्कालिक कारण था- [B.P.S.C. (Pre) 2018]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं / उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:1875 के 'दक्कन के दंगों' का तात्कालिक कारण अकाल की छाया एवं महाजनों के द्वारा ऊंची ब्याज दर थी।

15. 1857 के पश्चात निम्नलिखित लोकप्रिय आंदोलन हुए- [Chhattisgarh P.S.C. (Pre) 2017]

1. संथाल विद्रोह                          2. नील क्रांति

3. दक्कन कृषकों के दंगे          4. बिरसा मुंडा उठाव

सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (b) 2, 3, 4
Solution:दिए गए विकल्पों में संथाल विद्रोह 1855-56 ई. में, नील विद्रोह 1859-60 ई. में दक्कन कृषकों के दंगे 1875 ई. में तथा बिरसा मुंडा विद्रोह 1899-1900 ई. में हुआ था। अतः स्पष्ट है कि इसका अभीष्ट उत्तर विकल्प (b) होगा।

16. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए- [I.A.S. (Pre) 1997]

सूची-I (विद्रोह/आंदोलन)सूची-II (क्षेत्र)
A. मोपला विद्रोह1. केरल
B. पाबना विद्रोह2. बिहार
C. एका आंदोलन3. बंगाल
D. बिरसा मुंडा विद्रोह4. अवध
Correct Answer: (a) A-1, B-3, C-4, D-2
Solution:वर्ष 1921 में मोपला विद्रोह मालाबार (केरल) में, पाबना विद्रोह 1873-1876 ई. तक पाबना (बंगाल) में, एका आंदोलन अवध में वर्ष 1921-22 में तथा बिरसा मुंडा विद्रोह तत्कालीन बिहार में 1899-1900 ई. में हुआ था।

17. 1921 का मोपला विद्रोह कहां हुआ था? [63rd B.P.S.C (Pre.) 2017]

Correct Answer: (b) केरल
Solution:वर्ष 1921 में मोपला विद्रोह मालाबार (केरल) में, पाबना विद्रोह 1873-1876 ई. तक पाबना (बंगाल) में, एका आंदोलन अवध में वर्ष 1921-22 में तथा बिरसा मुंडा विद्रोह तत्कालीन बिहार में 1899-1900 ई. में हुआ था।

18. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए। [U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2016]

सूची-I (विद्रोह/आंदोलन)सूची-II (वर्ष)
A. तेभागा आंदोलन1. 1859-60
B. मोपला विद्रोह2. 1879-80
C. पाबना किसान विद्रोह3. 1921
D. बंगाल नील विद्रोह4. 1946-47

 

A

B

C

D

(a)

1

2

3

4

(b)

4

2

3

1

(c)

2

3

4

1

(d)

4

3

2

1

Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलन निम्नवत है-
सूची-I (विद्रोह/आंदोलन)सूची-II (वर्ष)
तेभागा आंदोलन1946-47
मोपला विद्रोह1921
पाबना किसान विद्रोह1873-76
बंगाल नील विद्रोह1859-60

नोट - इस प्रश्न के सुमेलन में पाबना कृषक विद्रोह का वर्ष 1879-80 दिया है, जो त्रुटिपूर्ण है। शेष तीन के सुमेलन सही हैं। अतः इस प्रश्न का निकटतम उत्तर विकल्प (d) माना जा सकता है।

19. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर चुनिए - [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

सूची-I (आंदोलन)सूची-II (वर्ष)
A. पाबना1. 1855-56
B. एका2. 1873-85
C. संथाल3. 1922
D. ताना भगत4. 1914
Correct Answer: (b)
Solution:प्रश्नगत आंदोलनों तथा उनके कालक्रम का सही सुमेलन इस प्रकार है-

पाबना विद्रोह                   -       1873-85

एका आंदोलन                -       1922

संथाल विद्रोह                 -     1855-56

ताना भगत आंदोलन     -    1914

नोट- 1885 ई. में बंगाल काश्तकारी अधिनियम द्वारा कृषकों को भूमि पर अधिकार स्पष्ट किया गया था, जो पाबना आंदोलन की मुख्य मांग थी। इस आंदोलन की तीव्रता 1873-1876 ई. तक थी। उसके पश्चात यह केवल कानूनी विवाद था।

20. एका आंदोलन का प्रारंभ किया गया था- [U.P. P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (d) उत्तर प्रदेश के हरदोई, बाराबंकी एवं अन्य स्थानों के किसानों द्वारा
Solution:एका आंदोलन (1921-22 ई.) का प्रारंभ उत्तर प्रदेश के हरदोई, बहराइच, सीतापुर आदि जिलों में किसानों द्वारा प्रारंभ किया गया था। इस आंदोलन का मुख्य मुद्दा निर्धारित लगान से 50 प्रतिशत अधिक लगान वसूलना था। इस आंदोलन का नेतृत्व पिछड़ी जाति के मदारी पासी ने किया था।