अन्य नदियां (Part-I)

Total Questions: 31

11. बिहार का शोक किस नदी को कहा जाता है? [B.P.S.C. (Pre) (Re. Exam) 2022]

Correct Answer: (c) कोसी
Solution:कोसी नदी एक सीमापारीय नदी है जो नेपाल एवं भारत से होकर प्रवाहित होती है। इसे ही बिहार का शोक कहा जाता है।

12. संथाल परगना में लगने वाला दुमका का हिजला मेला किस नदी के तट पर आयोजित किया जाता है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (c) मयूराक्षी
Solution:संथाल परगना में दुमका के हिजला नामक स्थान पर जनजातीय मेला लगता है। हिजला मयूराक्षी नदी के तट पर अवस्थित है।

13. दो राज्यों में पहली बार दो नदियों को जोड़ने की परियोजना के संबंध में समझौते के स्मृति-पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं। राज्यों और नदियों के नाम हैं - [U.P.P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (b) उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश : केन एवं बेतवा
Solution:केन-बेतवा लिंक परियोजना पर मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर, उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और केंद्र सरकार के तत्कालीन जल संसाधन मंत्री प्रियरंजन दास मुंशी के मध्य 25 अगस्त, 2005 को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

14. उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश राज्यों में संयुक्त 'राजघाट नदी घाटी परियोजना' लागू की गई है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (d) बेतवा नदी पर
Solution:राजघाट नदी घाटी परियोजना उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश में संयुक्त रूप से स्थापित परियोजना है। यह परियोजना उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से 22 किमी. दूर बेतवा नदी पर स्थित है।

15. निम्नलिखित बांधों में से कौन बेतवा नदी पर बनाया गया है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (d) राजघाट बांध
Solution:राजघाट नदी घाटी परियोजना उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश में संयुक्त रूप से स्थापित परियोजना है। यह परियोजना उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से 22 किमी. दूर बेतवा नदी पर स्थित है।

16. निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा सही है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2016]

(नदी)(राज्य)
(a) इंद्रावतीझारखंड
(b) भीमातमिलनाडु
(c) लूनीराजस्थान
(d) घाटप्रभाकेरल

 

Correct Answer: (c)
Solution:लूनी नदी राजस्थान में अजमेर के दक्षिण-पश्चिम में अरावली श्रेणी से निकलती है। 511 किमी. तक प्रवाहित होने के पश्चात यह कच्छ के रन क्षेत्र में विलुप्त हो जाती है। अतः इसका समुद्र से संपर्क नहीं हो पाता है। इंद्रावती झारखंड में नहीं प्रवाहित होती है। भीमा नदी दक्षिण भारत की प्रमुख नदी है। यह नदी दक्षिण भारत के महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं तेलंगाना, जबकि घाटप्रभा नदी महाराष्ट्र एवं कर्नाटक राज्यों में प्रवाहित होती है।

17. निम्नलिखित नदियों में कौन अध्यारोपित नदी का उदाहरण है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (c) चंबल
Solution:पूर्ववर्ती नदियों के समान ही पूर्वारोपित या अध्यारोपित नदियां अपने प्रवाह स्थल की संरचना के साथ समायोजित नहीं होती अर्थात वह स्थलखंड के ढाल का अनुसरण नहीं करती हैं। भारत में चंबल और सोन नदियां इसका अच्छा उदाहरण हैं।

18. संकोश नदी किसकी सीमा बनाती है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (c) असम एवं पश्चिम बंगाल के बीच
Solution:संकोश नदी असम एवं पश्चिम बंगाल के मध्य सीमा बनाती है।

19. निम्न में से कौन-सी नदी मध्य प्रदेश से निकलती है और खम्भात की खाड़ी में गिरती है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (c) माही नदी
Solution:माही नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के धार जिले से विंध्य पर्वतमाला के उत्तरी ढलान से निकलती है। यह नदी मध्य प्रदेश, राजस्थान तथा गुजरात में प्रवाहित होते हुए खम्भात की खाड़ी (अरब सागर) में गिरती है।

20. किशनगंगा एक सहायक नदी है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (c) झेलम की
Solution:किशनगंगा, झेलम नदी की प्रमुख सहायक नदी है।