अम्लीय एवं क्षारीय

Total Questions: 11

1. तेजाबी मिट्टी को कृषि योग्य बनाने हेतु निम्नलिखित में से किसका उपयोग किया जा सकता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (a) लाइम
Solution:तेजाबी (Acidic) मिट्टी को कृषि योग्य बनाने के लिए सामान्यतः चूने (Lime) का प्रयोग किया जाता है। उल्लेखनीय है कि मिट्टी के अधिक अम्लीय या अधिक क्षारीय होने पर वह सामान्य फसलों की कृषि के लिए उपयुक्त नहीं रहती है।

2. मिट्टी में खारापन एवं क्षारीयता की समस्या का समाधान है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (b) खेतों में जिप्सम का उपयोग
Solution:मिट्टी की क्षारीयता को बदलने और उससे खारेपन को हटाने के लिए जिप्सम (कैल्शियम सल्फेट डाईहाइड्रेटेड) का प्रयोग किया जाता है। साथ ही चूने की लीचिंग के लिए कम-से-कम एक फीट जल की भी आवश्यकता रहती है।

3. किसका उपयोग मिट्टी की लवणता एवं क्षारीयता की समस्या का दीर्घकालीन हल है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (b) जिप्सम
Solution:मिट्टी की क्षारीयता को बदलने और उससे खारेपन को हटाने के लिए जिप्सम (कैल्शियम सल्फेट डाईहाइड्रेटेड) का प्रयोग किया जाता है। साथ ही चूने की लीचिंग के लिए कम-से-कम एक फीट जल की भी आवश्यकता रहती है।

4. भारत में सर्वाधिक क्षारीय क्षेत्र पाया जाता है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (d) उत्तर प्रदेश राज्य में
Solution:केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के अनुसार भारत में सर्वाधिक क्षारीय मृदा वाला राज्य उत्तर प्रदेश (1346971 हेक्टेयर) है।
राज्य क्षेत्रफल (क्षारीय मृदा) हे. में
गुजरात 541430
हरियाणा 183399
पंजाब 151717
उत्तर प्रदेश 1346971

5. भारत में लवणीय मृदा का सर्वाधिक क्षेत्रफल है- [U.P. P.C.S. (Mains) 2012]

Correct Answer: (c) गुजरात में
Solution:केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के अनुसार भारत में सर्वाधिक लवणीय मृदा वाला राज्य गुजरात (1218255) है।
राज्य क्षेत्रफल (लवणीय मृदा) हे. में
गुजरात 1218255
हरियाणा 49157
उत्तर प्रदेश 21989
महाराष्ट्र 177093

6. लवण प्रभावित मृदाओं का सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला राज्य है : [U.P.P.C.S. (Mains), 2017]

Correct Answer: (c) गुजरात
Solution:केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के अनुसार भारत में सर्वाधिक लवणीय मृदा वाला राज्य गुजरात (1218255) है।
राज्य क्षेत्रफल (लवणीय मृदा) हे. में
गुजरात 1218255
हरियाणा 49157
उत्तर प्रदेश 21989
महाराष्ट्र 177093

7. निम्नलिखित कथन ऊसर मिट्टी के संबंध में हैं- [U.P. B.E.O. (Pre) 2019]

1. चूने का प्रयोग कर इसे सुधारा जा सकता है।

2. इस मिट्टी का pH मान सात से अधिक होता है।

3. इस मिट्टी में धान की फसल उगाई जा सकती है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- कूट :

Correct Answer: (b) 2 और 3 सही हैं
Solution:ऊसर मिट्टी का pH मान 7 से अधिक होता है। इस मिट्टी में जीवांश, नत्रजन और जिंक की भारी कमी होती है। इसके उपचार के लिए पायराइट, जिप्सम और कैंचा की हरी खाद का उपयोग किया जाता है। इस प्रकार की भूमि पर ऊसर सहनशील धान की प्रजाति जैसे-नरेंद्र संकर ऊसर धान-1, ऊसर धान-2 आदि उगाया जाता है। चूने का प्रयोग ऊसर मिट्टी के उपचार की जगह अम्लीय मिट्टी के उपचार में प्रयुक्त होता है, अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

8. सामान्य फसलें उगाने के लिए उर्वर भूमि का pH मान कितना होने की संभावना है? [I.A.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (c) छः से सात
Solution:मिट्टी का pH मान कम होना मिट्टी की अम्लीयता को तथा pH मान अधिक होना मिट्टी की क्षारीयता को बताता है। अधिक अम्लीय या अधिक क्षारीय मिट्टी सामान्य फसलों के लिए उपयुक्त नहीं होती है। सामान्य फसलें उगाने वाली मिट्टी का pH मान 6.0-7.0 के मध्य होना आवश्यक होता है।

9. निम्नलिखित में कौन-सी मिट्टी चाय बागानों के लिए उपयुक्त है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2002]

Correct Answer: (a) अम्लीय
Solution:चाय बागानों (Tea Plants) के लिए गहरी, अम्लीय और अच्छे जल निकास वाली मिट्टी की आवश्यकता होती है। जल निकासी की पर्याप्त सुविधा के कारण ही इन बागानों को पर्वतीय ढलानों पर लगाया जाता है।

10. मृदा का लवणीभवन मृदा में एकत्रित सिंचित जल के वाष्पीकृत होने से पीछे छूटे नमक और खनिजों से उत्पन्न होता है। सिंचित भूमि पर लवणीभवन का क्या प्रभाव पड़ता है? [I.A.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (b) यह कुछ मृदाओं को अपारगम्य बना देता है
Solution:मृदा का लवणीभवन (Saline Building) मृदा में एकत्रित सिंचित जल के वाष्पीकृत होने से पीछे छूटे नमक और खनिजों से उत्पन्न होता है। सिंचित भूमि पर लवणीभवन होने के कारण मृदाएं अपारगम्य बन जाती है।