प्रश्न : A, B, C, D, E और F एक वृत्ताकार मेज के परितः बैठे हुए हैं। उनमें से प्रत्येक का मुख या तो मेज के केंद्र की ओर या बाहर की ओर (अर्थात केंद्र की विपरीत दिशा में) है। D किस दिशा में अभिमुख है ?
कथन : (I) B, F के दाएं दूसरे स्थान पर बैठा है और दोनों केंद्र की ओर अभिमुख हैं। A और E के बीच किसी भी छोर से केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। A और E दोनों समान दिशा की ओर अभिमुख हैं। A, B का निकटतम पड़ोसी नहीं है।
(II) C, B की विपरीत दिशा में अभिमुख है। D, C के बाएं दूसरे स्थान पर बैठा है।