आधुनिक इतिहास : विविध (UPPCS) (भाग – 3)

Total Questions: 49

1. देवबंद के उस विद्वान का नाम बताइए, जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई- [47th B.P.S.C. (Pre) 2005]

Correct Answer: (a) अबुल कलाम आजाद
Solution:अबुल कलाम आजाद देवबंद से संबंधित थे। उन्होंने 'मजमीन अल- नदवाह' का प्रकाशन किया। वे वर्ष 1940 से 1946 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। 'इंडिया विन्स फ्रीडम' उनकी प्रसिद्ध पुस्तक है।

2. डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है? कथनों के नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P. P.C.S. (Pre) 2005]

1. उन्होंने सिद्धार्थ कॉलेज की स्थापना की।

2. 1920 में उन्होंने अपनी पत्रिका मूक नायक शुरू की।

3. 1925 में उन्होंने डिप्रेस्ड क्लास इंस्टीट्यूट की स्थापना की।

4. वह भारत के प्रथम सुरक्षा मंत्री थे।

कूट :

Correct Answer: (a) 1, 2 तथा 3
Solution:भारत के प्रथम सुरक्षा मंत्री डॉ. अम्बेडकर नहीं, बल्कि बलदेव सिंह थे। डिप्रेस्ड क्लासेज वेलफेयर इंस्टीट्यूट (बहिष्कृत हितकारिणी सभा) की स्थापना अम्बेडकर ने बॉम्बे (मुम्बई) में 20 जुलाई, 1924 को की थी। अतः कथन 3 और 4 दोनों गलत हैं।

3. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए हुए कूट से घटनाओं का सही कालानुक्रम पता कीजिए- [U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

(1) कलकत्ता का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का विशेष अधिवेशन

(2) बाल गंगाधर तिलक का निधन

(3) तुर्की को अर्पित शांति शर्तों की घोषणा

(4) जलियांवाला बाग हत्याकांड पर कांग्रेस समिति द्वारा सर्वसम्मति रिपोर्ट की प्रस्तुति

कूट

Correct Answer: (a) 4, 3, 2, 1
Solution:दिए गए कूट की घटनाओं की तिथियां इस प्रकार हैं-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कलकत्ता अधिवेशन- 4-9 सितंबर, 1920; बाल गंगाधर तिलक का निधन 1 अगस्त, 1920; तुर्की को अर्पित शांति शर्तों की घोषणा-14 मई, 1920; जलियांवाला बाग हत्याकांड पर कांग्रेस समिति द्वारा सर्वसम्मति रिपोर्ट की प्रस्तुति-25 मार्च, 1920।

4. स्वाधीन भारत की प्रथम औद्योगिक नीति, जिस वर्ष घोषित की गई, वह था- [U.P. P.C.S. (Spl.) (Pre) 2008]

Correct Answer: (b) 1948
Solution:स्वाधीन भारत की प्रथम औद्योगिक नीति का प्रतिपादन 6 अप्रैल, 1948 के औद्योगिक नीति प्रस्ताव में किया गया। इस नीति में पहली बार देश के लिए मिश्रित अर्थव्यवस्था की संकल्पना की गई। इसके अंतर्गत सार्वजनिक तथा निजी क्षेत्र का विभाजन किया गया और दोनों क्षेत्रों के लिए अलग-अलग उद्योगों का निर्धारण किया गया। वर्ष 1948 की औद्योगिक नीति की सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि इसमें सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के सह-अस्तित्व को स्वीकार करते हुए औद्योगिक विकास में दोनों की भूमिका स्पष्ट करने का प्रयास किया गया था।

5. भारत के किस प्रांत में सर्वप्रथम साम्यवादी सरकार की स्थापना हुई थी ? [U.P. P.C.S (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) केरल
Solution:भारत में सर्वप्रथम केरल में वर्ष 1957 में साम्यवादी सरकार की स्थापना हुई थी।

6. केरल में प्रथम साम्यवादी राज्य सरकार का गठन किया गया था- [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2014]

Correct Answer: (c) 1957 में
Solution:वर्ष 1957 में दक्षिणी राज्य केरल के विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने कांग्रेस को हराया। केरल के मुख्यमंत्री के रूप में ई.एम.एस. नंबूदिरीपाद ने स्वतंत्र भारत में पहली गैर-कांग्रेसी सरकार का गठन किया।

7. भारत में, 'शिक्षक दिवस' मनाया जाता है- [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2007]

Correct Answer: (d) 5 सितंबर को
Solution:भारत में प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

8. राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस कब मनाया जाता है? [U.P. P.C.S. (Mains) 2005]

Correct Answer: (a) 16 नवंबर
Solution:राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस (National Press Day) 16 नवंबर को मनाया जाता है।

9. सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए तथा नीचे दिए गए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए- [R.A.S./R.T.S. (Re. Exam) (Pre) 2013]

सूची-Iसूची-II
(A) 11 जुलाईi. विश्व साक्षरता दिवस
(B) 12 अगस्तii. राष्ट्रीय खेल दिवस
(C) 29 अगस्तiii. अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस
(D) 8 सितंबरiv. विश्व जनसंख्या दिवस

 

      A

        B

        C

        D

(a)

iii

iv

1

ii

(b)

ii

iii

1

iv

(c)

iv

ii

iii

i

(d)

iv

iii

ii

i

Correct Answer: (d)
Solution:सूची का सही मिलान इस प्रकार है-

11 जुलाई                       -         विश्व जनसंख्या दिवस

12 अगस्त                     -         अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस

29 अगस्त                    -        राष्ट्रीय खेल दिवस

8 सितंबर                     -       विश्व साक्षरता दिवस (अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस)

10. लोक सेवा दिवस किस दिन मनाया जाता है? [R.A.S./R.T.S. (Re. Exam) (Pre) 2013]

Correct Answer: (b) 21 अप्रैल
Solution:भारत में प्रत्येक वर्ष 21 अप्रैल को लोक सेवा दिवस (नागरिक सेवा दिवस) मनाया जाता है।