कला एवं संस्कृति (आधुनिक भारत का इतिहास) (Part-2)

Total Questions: 50

1. चाक्यारकुथु नृत्य (Chakiarkoothu dance) के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2000]

(1) यह चाक्यार (Chakiar) जाति द्वारा किया जाता है।

(2) परंपरागत रूप से यह हिंदुओं की उच्च जातियों में नहीं देखा जा सकता।

(3) मिझावु (Mizhavu) संगीत-वाद्य है।

(4) इसका नाट्य रूप कूथाम्बलम (Koothambalam) है।
इनमें से कौन-कौन से कथन सही हैं?

Correct Answer: (a) 1, 3 और 4
Solution:'चाक्यारकुथु' केरल राज्य का प्रसिद्ध लोकनृत्य है। यह नृत्य केरल की चाक्यार जाति द्वारा किया जाता है, जो परंपरागत रूप से हिंदुओं के अम्बालावासी समुदाय के अंतर्गत आने वाली एक उच्च जाति है। इसमें प्रदर्शन के साथ-साथ मिझाबु तथा इलालम नामक वाद्ययंत्र का प्रयोग किया जाता है। यह नृत्य मूल रूप से हिंदू मंदिरों के कूथाम्बलम में किया जाता है।

2. मणिपुरी संकीर्तन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2017]

1. यह गीत और नृत्य का प्रदर्शन है।

2. केवल करताल (सिम्बल) ही वह एकमात्र वाद्ययंत्र है, जो इस प्रदर्शन में प्रयुक्त होता है।

3. यह भगवान कृष्ण के जीवन और लीलाओं को वर्णित करने के लिए प्रदर्शित किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (b) केवल 1 और 3
Solution:मणिपुर के मैदानी क्षेत्र में वैष्णव धर्म को मानने वाले लोगों ने इस धार्मिक सांस्कृतिक परंपरा को अपनाया है। यह संकीर्तन भगवान कृष्ण के जीवन और लीलाओं को वर्णित करने के लिए मंदिरों में नृत्य के रूप में प्रदर्शित किया जाता है। इसमें गायन शैली को अपनाया गया है। इसमें करताल के साथ-साथ पुंग का प्रयोग भी किया जाता है।

3. पंडित भीमसेन जोशी संबंधित हैं- [Uttarakhand U.D.A./L.D.A.(Pre) 2007]

Correct Answer: (d) संगीत से
Solution:पंडित भीमसेन जोशी शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक थे। इन्हें वर्ष 2009 में 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया। वे हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के किराना घराने से संबंधित थे। वे ख्याल गायन के लिए विशेष रूप से जाने जाते थे।

4. प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक भीमसेन जोशी संबंधित हैं- [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

Correct Answer: (b) किराना घराने से
Solution:पंडित भीमसेन जोशी शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक थे। इन्हें वर्ष 2009 में 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया। वे हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के किराना घराने से संबंधित थे। वे ख्याल गायन के लिए विशेष रूप से जाने जाते थे।

5. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए- [I.A.S. (Pre) 2001]

(सूची-1) नर्तक/नर्तकी(सूची-2) नृत्य शैली
(A) कलामंडलम क्षेमवती1. कथकली
(B) कोटुक्कल शिवरामन2. मणिपुरी
(C) लक्ष्मी विश्वनाथन3. मोहिनीअट्टम
(D) एन. माधवी देवी4. भरतनाट्यम

कूट :

ABCD
(a)1324
(b)3142
(c)1342
(d)3124
Correct Answer: (b)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है -
सूची-1सूची-2
कलामंडलम क्षेमवतीमोहिनीअट्टम
कोटुक्कल शिवरामनकथकली
लक्ष्मी विष्णनाथनभरतनाट्यम
एन. माधवी देवीमणिपुरी

6. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2013, Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2021]

सूची-I सूची-II 
A. भरतनाट्यम1. तमिलनाडु
B. कथक2. केरल
C. कुचिपुड़ी3. आंध्र प्रदेश
D. मोहिनीअट्टम4. उत्तर प्रदेश

कूट :

ABCD
(a)2143
(b)1432
(c)4321
(d)3412
Correct Answer: (b)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-I सूची-II 
A. भरतनाट्यम1. तमिलनाडु
B. कथक2. उत्तर प्रदेश
C. कुचिपुड़ी3. आंध्र प्रदेश
D. मोहिनीअट्टम4. केरल

7. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए एवं नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए : [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2023]

नृत्य (सूची-I)राज्य (सूची-II)
A. भरतनाट्यम1. तमिलनाडु
B. कुचिपुड़ी 2. उत्तर प्रदेश
C. सत्रिया 3. आंध्र प्रदेश
D. कथक4. असम

कूट :

Correct Answer: (d) A-1, B-3, C-4, D-2
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है -
नृत्य (सूची-I)राज्य (सूची-II)
भरतनाट्यमतमिलनाडु
कुचिपुड़ीआंध्र प्रदेश
सत्रिया असम
कथकउत्तर प्रदेश

अतः (d) विकल्प सही उत्तर है।

8. 'ओडिसी' नृत्य किस राज्य से संबंधित है? [Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (c) ओडिशा
Solution:'ओडिसी' नृत्य भारत के आठ शास्त्रीय नृत्यों में से एक है। इसका उद्भव ओडिशा राज्य से माना जाता है।

9. 'मोहिनीअट्टम' परंपरागत नृत्य है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (c) केरल का
Solution:मोहिनीअट्टम, केरल राज्य का परंपरागत नृत्य है। यह भारत के आठ शास्त्रीय नृत्यों में शामिल है।

10. विख्यात सत्रीया नृत्य के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : [I.A.S. (Pre) 2014]

1. सत्रीया, संगीत, नृत्य तथा अभिनय का सम्मिश्रण है।

2. यह असम के वैष्णवों की शताब्दियों पुरानी जीवंत परंपरा है।

3. यह तुलसीदास, कबीर और मीराबाई द्वारा रचित भक्ति-गीतों के शास्त्रीय रागों तथा तालों पर आधारित है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (b) केवल 1 और 2
Solution:सत्रीया नृत्य आठ मुख्य भारतीय शास्त्रीय नृत्य परंपराओं में से एक है। यह नृत्य असम का शास्त्रीय नृत्य है। वर्ष 2000 में इस नृत्य को भारत के आठ शास्त्रीय नृत्यों में सम्मिलित होने का गौरव प्राप्त हुआ। सत्रीया नृत्य असम के वैष्णव मठों, जो कि सत्रा के नाम से जाना जाता है, की परंपरा है। इस नृत्य के संस्थापक श्रीमंत शंकरदेव हैं। सत्रीया, संगीत, नृत्य तथा अभिनय का सम्मिश्रण है। सत्रीया नृत्य के साथ शंकरदेव तथा श्री श्री माघवदेव द्वारा संगीतबद्ध रचनाओं की भी प्रस्तुति की जाती है, जिन्हें बोरगीत (Borgeet) कहते हैं और ये शास्त्रीय रागों पर आधारित होते हैं।