आधुनिक भारत का इतिहास (Part-3) (रेलवे)

Total Questions: 50

1. ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी का गठन किस वर्ष में किया गया था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) 1600
Solution:अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी को 31 दिसंबर, 1600 को शाही चार्टर द्वारा स्थापित किया था।
  •  इस्ट इंडिया कंपनी को 'जॉन कंपनी' के नाम से भी जाना जाता था।
  • यह एक व्यापार संगठन के रूप में कार्य करता रहा और दो शताब्दियों से अधिक समय तक भारत, चीन, फारस और इंडोनेशिया के साथ विदेशी व्यापार से व्यापक लाभ अर्जित किया।

2. कांग्रेस पार्टी ने 26 जनवरी, 1930 को.........................के तौर पर मनाया था। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) स्वतंत्रता दिवस
Solution:26 जनवरी, 1930 को एक सार्वजनिक घोषणा की गई।
  •  इस दिन कांग्रेस पार्टी ने भारतीयों से इसे स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाने का आग्रह किया।

3. मुस्लिम लीग की स्थापना कहाँ हुई थी? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) ढाका
Solution:मुस्लिम लीग की स्थापना 1906 में भारतीय मुसलमानों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए की गई थी।
  • इसकी स्थापना ढाका, ब्रिटिश भारत (अब बांग्लादेश में) में हुई थी।

4. 1784 ई. में यूरोपियनों द्वारा भारत में पुरातत्व संबंधी कार्य शुरू करने के साथ-साथ एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल का गठन किया गया था। इसके संस्थापक कौन थे? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) विलियम जोन्स (William Jones)
Solution:बंगाल एशियाटिक सोसाइटी की स्थापना 15 जनवरी 1784 को एक ब्रिटिश वकील और प्राच्यविद् सर विलियम जोन्स ने पश्चिमी शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए किया था।
  • एशियाटिक सोसाइटी को बंगाल के गवर्नर-जनरल (1772-85) वारेन हेस्टिंग्स का समर्थन और प्रोत्साहन प्राप्त था।

5. जनरल माइकल ओडायर (Michael O'Dwayer) को किस स्वतंत्रता सेनानी ने गोली मारी थी? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) उधम सिंह
Solution:उधम सिंह गदर पार्टी से संबंधित एक भारतीय क्रांतिकारी थे जिन्होंने 13 मार्च 1940 को पंजाब के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओडायर (Michael O'Dwyer) की हत्या कर दी थी।
  • 1919 में अमृतसर में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए उन्होंने ओडायर को लंदन जाकर गोली मारी थी।

6. किस ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने क्रिप्स मिशन (Cripps Mission) को भारत भेजा था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) विंस्टन चर्चिल (Winston Churchill)
Solution:क्रिप्स मिशन मार्च 1942 में ब्रिटिश सरकार द्वारा भारत भेजा गया एक मिशन या जिसका उद्देश्य द्वितीय विश्वयुद्ध के समय अपने लिए भारत का पूर्ण सहयोग प्राप्त करना था।
  • सर स्टैफोर्ड क्रिप्स इसके अध्यक्ष थे जो विंस्टन चर्चिल के मंत्रिमंडल के साम्यवादी झुकाव वाले एक वरिष्ट राजनेता एवं मंत्री थे।

7. निम्नलिखित राष्ट्रवादी नेताओं में से कौन मराठी समाचार पत्र 'केसरी' के संस्थापक और संपादक थे? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 04.02.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) बाल गंगाधर तिलक
Solution:केसरी समाचार पत्र की शुरुआत 4 जनवरी 1881 में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने की थी।
  • भारतीय राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में इस समाचार पत्र का उपयोग एक प्रवक्ता के रूप में किया गया था।
  • केसरी के संपादकों में आगरकर, चिपलूनकर और तिलक शामिल थे।

8. इनमें से किसे भारत में 'सिविल सेवाओं के जनक' के रूप में जाना जाता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) चार्ल्स कॉर्नवॉलिस (Charles Cornwallis)
Solution:ब्रिटिश राज के दौरान, वारेन हेस्टिंग्स ने सिविल सेवा की नींव रखी और लार्ड कॉर्नवालिस ने इसमें सुधार, आधुनिकीकरण और युक्तिकरण (Rationalized) किया।
  •  इसलिए, लार्ड कॉर्नवालिस को 'भारत में सिविल सेवा के जनक' के रूप में जाना जाता है।
  • कॉर्नवालिस ने भारतीय सिविल सेवा के दो प्रभागों की शुरुआत की- अनुबंधित और असंबद्ध (covenanted and uncovenanted).

9. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में भारतीय राष्ट्रगान पहली बार किस वर्ष गाया गया था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) 1911
Solution:रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा मूल रूप से बांग्ला भाषा में रचित 'जन-गण-मन' गीत को 24 जनवरी, 1950 में भारत के राष्ट्रगान के रूप में संविधान सभा द्वारा इसके हिंदी संस्करण को अपनाया गया था।
  • इसे सर्वप्रथम 27 दिसंबर, 1911 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधि वेशन में गाया गया था।

10. माइकल ओ' डायर (Michael O'Dwyer) की हत्या किस भारतीय क्रांतिकारी ने की थी? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) उधम सिंह
Solution:उधम सिंह 'गदर पार्टी' से संबंधित एक भारतीय क्रांतिकारी थे, जिन्होंने 13 मार्च, 1940 को भारत में पंजाब के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओं डायर (Michael O'Dwyer) की लंदन में गोली मरकर हत्या कर दी थी ।
  • उधम सिंह ने ओं डायर की हत्या 1919 में अमृतसर में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए किया था।