आधुनिक भारत का इतिहास (Part-3) (रेलवे)

Total Questions: 50

21. आंदोलन को अगस्त क्रांति के रूप में भी जाना जाता है। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 15.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) भारत छोड़ो
Solution:1942 के भारत छोड़ो आंदोलन को अगस्त आंदोलन (अगस्त क्रांति) के रूप में भी जाना जाता है।
  • क्योंकि इसे महात्मा गांधी द्वारा 8 अगस्त 1942 को बॉम्बे में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सत्र में आरंभ किया गया था।
  • 'ऑपरेशन जीरो आवर' के अन्तर्गत सभी महत्वपूर्ण नेताओं में ब्रिटिश भारत की सरकार द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

22. महात्मा गांधी ने किस अधिनियम के विरोध में लोगों से 6 अप्रैल 1919 को एक दिन के लिए अहिंसक विरोध दर्शाने को कहा? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 01.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) रॉलेट एक्ट
Solution:रॉलेट एक्ट (जिसे ब्लैक एक्ट के नाम से भी जाना जाता है) मार्च 1919 में ब्रिटिश सरकार द्वारा पारित कठोर कानून से जुड़ा हुआ है।
  • इसके विरोध में, महात्मा गांधी ने 6 अप्रैल 1919 को एक राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह (शांतिपूर्ण सविनय अवज्ञा आंदोलन) शुरू किया।
  • लाखों भारतीयों ने इस आआंदोलन का समर्थन किया।

23. राजा राममोहन राय के विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए तत्वबोधिनी सभा (Tattwabodhini Sabha) की स्थापना इनमें से किसने की थी? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 01.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) देवेंद्रनाथ टैगोर
Solution:तत्वबोधिनी सभा की स्थापना देवेन्द्रनाथ टैगोर ने की थी।
  •  तत्त्वबोधिनी सभा ने राजा राम मोहन राय के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया था।
  •  इसकी स्थापना 6 अक्टूबर, 1839 को हुई थी।

24. उस पंजाबी पुसलमान का नाम बताइए जो कैम्ब्रिज का छात्र था और जिसने 1933 में 'पाक स्वान (Pak-Stan) नामक शब्द गदा था? [RRB NTPC CHT-1, 01.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) चौधरी रहमत अली
Solution:पाकिस्तान राष्ट्रीय आंदोलन (The Pakistan National Movement) की स्थापना 1933 में चौधरी रहमत अली ने की थी।
  • एक अलग मुस्लिम देश बनाने के लिए "पाकिस्तान" नाम देने श्रेय भी उन्हें ही दिया जाता है।

25. वह कपड़ा कौन-सा है, जिसे भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रतीक होने का गौरव प्राप्त है? [RRB NTPC CHT 1 परीक्षा, 05.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) खादी
Solution:महात्मा गाँधी ने खादी को राष्ट्रवाद, आत्मनिर्भरता एवं समानता के प्रतीक के रूप में पुनर्जीवित किया था।
  • खादी को "भारतीय स्वतंत्रता का कपड़ा" कहा जाता था।

26. भारत में 'बंदे मातरम् (Bande Matram)' नामक पत्रिका की संस्थापना किसने की थी? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 05.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) बिपिन चंद्र पाल
Solution:मंदे मातरम नामक अंग्रेजी भाषा के समाचार पत्र की स्थापना 1905 में भारत में हुई थी।
  •  यह सर्वप्रथम 1906 में विपिन बद्र पाल द्वारा प्रकाशित किया गया था।
  •  इसे बाद में श्री अरबिंदो घोष द्वारा संपादित किया गया।

27. _________के अनुसार, ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा भारतीय शासकों को अपनी स्वतंत्र सशस्त्र सेनाएँ रखने की अनुमति नहीं दी गई थी। [RRB NTPC CHT-1 परीक्षा 06.04.2021 (प्रथम फली)]

Correct Answer: (1) सहायक संधि प्रणाली (subsidiary alliance system)
Solution:सहायक संधि मूल रूप से ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी एवं भारतीय रियासतों के बीच एक संधि थी।
  • इस प्रणाली के अन्तर्गत सहयोगी भारतीय राज्य के शासक को अपने क्षेत्र में एक ब्रिटिश सेना की स्थायी तैनाती को स्वीकार करने के साथ ही इसके रखरखाव हेतु सब्सिडी का भुगतान करने हेतु मजबूर किया गया था।
  • इसे लॉर्ड वेलेस्ली द्वारा तैयार किया गया था।

28. मोपला विद्रोह (Moplah Rebellion) किन वर्षों के दौरान हुआ था? [RRB NTPC CHT-1 परीक्षा 06.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) 1921-1922
Solution:मोपला या मालाबार विद्रोह 20 अगस्त, 1921 से 1922 तक केरल के मालाबार क्षेत्र में हुआ था।
  • मालाबार विद्रोह केरल के मालाबार क्षेत्र में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध एक प्रतिरोध के रूप में शुरू हुआ।
  •  यह किसानों द्वारा ब्रिटिश बागान मालिकों के खिलाफ विद्रोह जिन्होंने उन्हें नील उगाने हेतु मजबूर किया था।

29. गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी ने किस सामान्य को "चेरी (cherry)" नाम दिया था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 07.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) अवध सम्राज्य
Solution:गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी ने 1856 में अवध पर अधिकार कर लिया था। उन्होंने 1801 में अवध पर सहायक संधि की नीति लागू किया था।
  • उन्होंने अवध के शासन को "एक चेरी के रूप में वर्णित किया जो एक दिन हमारे मुंह में गिर जाएगी"।

30. इनमें से किसने भारत में 19वीं शताब्दी के अंत में प्लेग की जाँच करने में विफलता के कारण पूना के पुलिस कमिश्नर, रैंड की गोली मारकर हत्या कर दी थी? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) दामोदर चापेकर
Solution:दामोदर हरि चापेकर एवं बालकृष्ण हरि चापेकर ने 22 जून 1897 को पुणे में एक ब्रिटिश अधिकारी डब्ल्यू सी रैंड एवं उनके सैन्य अनुरक्षण लेफ्टिनेंट आयर्स्ट की हत्या कर दिया था।
  • 1857 के विद्रोह के बाद भारत में उग्रवादी राष्ट्रवाद का यह प्रथम मामला था।