आधुनिक भारत का इतिहास (Part-3) (रेलवे)

Total Questions: 50

31. गाँधी जी के गिरफ्तार होने के बाद धरासन साल्ट वर्क्स (Dharasana salt works) पर हमला करने हेतु की गई यात्रा का नेतृत्व किसने किया था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 07.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) अब्बास तैयबजी
Solution:धरासना सत्याग्रह मई 1930 में ब्रिटिश नमक (कर) लेवी के विरुद्ध औपनिवेशिक भारत में एक प्रदर्शन था।
  • महात्मा गांधी ने धरासाना साल्ट वर्क्स पर धरना प्रदर्शन की योजना बनाई थी, जो दांडी से 40 किमी दक्षिण में था।
  • लेकिन ब्रिटिश भारत की सरकार द्वारा पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया।
  • अब्बास तैयबजी एवं सरोजिनी नायडू जैसे अन्य नेताओं ने धरासाना सत्याग्रह का नेतृत्व किया।

32. भारत के इनमें से किस वायसराय ने निर्वाचित स्थानीय सरकारी निकायों के सृजन की पहल की थी? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) लॉर्ड रिपन (Lord Rippon)
Solution:लॉर्ड रिपन को भारत में स्थानीय स्वशासन के जनक के रूप में जाना जाता है क्योंकि उन्होंने वर्ष 1882 में स्थानीय स्वशासन की नींव रखी थी।
  • उनके प्रयासों से किसानों की स्थिति में सुधार हेतु बंगाल काश्तकारी अधिनियम 1885 पारित किया गया था।
  • उन्होंने 1878 के अलोकप्रिय वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट को भी निरस्त कर दिया।

33. सिपाही विद्रोह के दौरान गवर्नर जनरल कौन थे?

Correct Answer: (1) लॉर्ड कैनिंग
Solution:लॉर्ड कैनिंग ने 1856 से 1862 तक भारत के गवर्नर जनरल के रूप में कार्य किया था।
  •  1857 के विद्रोह के पश्चात, कंपनी शासन को समाप्त कर दिया गया एवं भारत, ब्रिटिश साम्राज्य के प्रत्यक्ष नियंत्रण में आ गया था।
  •  भारत सरकार अधिनियम 1858 ई.वी. में पारित हुआ था, जिसके अनुसार भारत के वायसराय को भारत के गवर्नर जनरल का नाम दिया गया।
  •  भारत का प्रथम वायसराय लॉर्ड कैनिंग था।

34. 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान, कानपुर क्षेत्र ने अंग्रेज शासन का विरोध करना शुरू किया, जहाँ नाना साहब के................. स्थित महल को इसके मुख्यालय के रूप में प्रयोग किया गया। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 07.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) बीबीघर
Solution:नाना साहब (मूल नाम धोंधू पंत) अंतिम मराठा पेशवा बाजी राव द्वितीय के दत्तक पुत्र थे। नाना साहिब के नेतृत्व में, कानपुर में 1857 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ब्रिटिश शासन का विरोध करने के लिए विद्रोह हुआ था।
  • बिठूर उनके मुख्यालय के रूप में कार्य किया। नाना साहिब, तात्या टोपे (मूल नाम रामचंद्र पांडुरंग) एवं रानी लक्ष्मी बाई (मनु एवं मणिकर्णिका के नाम से भी जानी जाती हैं।) ब्रिटिश सेना का सामना करने हेतु बिठूर किले की प्राचीर पर एकत्रित हुए थे।

35. 1876 में, भारत की राष्ट्रीय आय का प्रथम प्राक्कलन किसने तैयार किया था? [RRB Group D CBT परीक्षा, 17.08.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) दादाभाई नौरोजी
Solution:दादाभाई नौरोजी, जिन्हें प्यार से भारत का ग्रैंड ओल्ड मैन कहा जाता है, ने 1876 में राष्ट्रीय आय का पहला अनुमान लगाया।
  • उन्होंने पहले कृषि उत्पादन के मूल्य का अनुमान लगाकर और फिर गैर-कृषि
  • उत्पादन के रूप में एक निश्चित प्रतिशत जोड़कर राष्ट्रीय आय का अनुमान लगाया था।

36. सोहन सिंह भकना 1913 में संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीयों द्वारा स्थापित के पहले अध्यक्ष थे। [RRB Group D CBT परीक्षा 17.08.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (2) गदर पार्टी
Solution:संयुक्त राज्य अमेरिका के सेन फ्रेसिस्कों में 15 जुलाई 1913 को लाला हर दयाल के नेतृत्व में गदर पार्टी का गठन किया गया था।
  • इसके कुछ अन्य संस्थापकों में इसके अध्यक्ष के रूप में संत बाबा वासाखा सिंह ददेहर, बाबा ज्वाला सिंह, संतोख सिंह और सोहन सिंह भकना शामिल थे।
  • गदर पार्टी को शुरू में पैसिफिक कोस्ट हिंदुस्तान एसोसिएशन नाम दिया गया था।

37. बंगाल में सामाजिक-धार्मिक सुधारों के प्रणेता राजा राममोहन राय द्वारा इनमें से किसकी स्थापना की गई थी? [RRB Group D CBT परीक्षा, 18.08.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) आत्मीय सभा
Solution:राजा राममोहन राय ने 1815 में कलकत्तां में आत्मीय सभा की स्थापना की।
  • इन्होंने दार्शनिक विषयों पर चर्चा और परिचर्चा सत्र आयोजित करने तथा स्वतंत्र एवं सामूहिक सोच और सामाजिक सुधार को बढ़ावा देने का काम किया।
  • आत्मीय सभा की नींव को कोलकाता में आधुनिक युग की शुरुआत माना जाता है।
  • राजा राममोहन राय ने 1828 ई. में कोल. काता में ब्रह्म समाज की स्थापना किया। इन्हें भारत में पुनर्जागरण एवं राष्ट्रवाद का जनक माना जाता है।

38. रामकृष्ण मिशन की स्थापना 1897 में ........द्वारा की गई थी। [(RRB Group D' CBT परीक्षा, 18.08.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (3) स्वामी विवेकानंद
Solution:रामकृष्ण मिशन एक परोपकारी, स्वयंसेवी संगठन है जिसकी स्थापना । मई 1897 को रामकृष्ण के प्रमुख शिष्य विवेकानंद ने की थी।
  • इसका मुख्यालय कोलकाता के निकट पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बेलूर मठ में है।
  • यह वेदांत के प्राचीन हिंदू दर्शन का भंग है।

39. राजा राममोहन राय के ठीक बाद ब्रह्मसमाज का नेतृत्व किसने किया था? [RRB Group D CET परीक्षा 22.08.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) डॉ. आत्मा राम
Solution:1833 में राजा राम मोहन राय की मृत्यु के बाद, ब्रह्म समाज धीरे-धीरे कई संप्रदायों में विभाजित हो गया।
  • महर्षि देवेंद्रनाथ टैगोर ने आदि ब्रह्म समाज की स्थापना की, केशब चंद्र सेन ने भारतीय ब्रह्म समाज की स्थापना की।

40. चौरी चौरा कांड किस वर्ष हुआ था। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.08.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (1) 1922
Solution:चौरी चौरा कांड 5 फरवरी, 1922 को संयुक्त प्रांत के गोरखपुर जिले के चौरी चौरा में हुआ था।
  • असहयोग आंदोलन में भाग लेने वाले प्रदर्शनकारियों का एक बड़ा समूह हिंसक हो गया, जिसके कारण पुलिस को गोलियां चलानी पड़ीं।
  • इसके परिणामस्वरूप तीन नागरिकों और 23 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
  • इस घटना के परिणामस्वरूप, गांधी ने असहयोग आंदोलन को 12 फरवरी, 1922 वापस ले लिया।