आधुनिक भारत का इतिहास (Part-4) (रेलवे)

Total Questions: 16

1. आर्य समाज के संस्थापक इनमें से कौन थे? [RRB Group D CBT परीक्षा 14.09.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) दयानंद सरस्वती
Solution:आर्य समाज एक हिंदू सुधार आंदोलन है जिसकी स्थापना स्वामी दयानंद सरस्वती ने 7 अप्रैल, 1875 को बंबई में की थी।
  • वह एक सन्यासी थे जिन्होंने वेदों का प्रचार किया और "वेदों की ओर लौटो" का नारा दिया।
  • स्वामी दयानंद सरस्वती को भारत का मार्टिन लूथर किंग कहा जाता है।

2. भारत के किस गवर्नर जनरल ने व्यपगत के सिद्धांत की नीति तैयार की? [RRB Group D' CBT परीक्षा 16.09.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) लॉर्ड डलहौजी
Solution:चूक या व्यपगत का सिद्धांत (डॉक्ट्राइन ऑफ लैप्स) 1848 और 1856 के बीच भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी द्वारा तैयार की गई एक विलय नीति थी।
  • अंग्रेजों ने इस सिद्धांत के तहत सतारा (1848), जयपुर और संबलपुर (ओडिशा) (1849), नागपुर और झांसी (1854), तंजौर और आरकोट (1855), उदयपुर (छतीसगढ़) और अवध (1856) की रियासतों पर अधिकार कर लिया।

3. 1850 में अंग्रेजों ने की अवधारणा पेश की, जिसने भारतीय अर्थव्यवस्था की संरचना को काफी प्रभावित किया। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा 17.09.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) रेल परिवहन
Solution:भारत में रेलवे की शुरूआत करने का विचार 1830 के दशक में ही आरम्भहो गया था।
  • मई 1845 में, ईस्ट इंडिया कंपनी के कोर्ट ऑफ डायरेक्टर्स ने अंततः और औपचारिक रूप से भारत में रेलवे की स्थापना की परियोजना को मंजूरी दी।
  • अंग्रेजों ने पहली यात्री ट्रेन 16 अप्रैल 1853 को मुंबई से ठाणे (34 किमी. या 21 मील) के लिए शुरू की।

4. प्रथम 'होम रूल लीग' की स्थापना..........द्वारा की गई थी। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा. 17.09.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) बाल गंगाधर तिलक
Solution:प्रथम भारतीय होमरूल लीग की स्थापना बाल गंगाधर तिलक ने अप्रैल 1916 में बेलगाम में की थी।
  •  सितंबर 2016 में मद्रास में एनी बेसेंट द्वारा एक और होम रूल लीग शुरू की गई थी।
  •  भारत में स्वशासन प्राप्त करना होमरूल आआंदोलन का उद्देश्य था।

5. निम्नलिखित में से किसे व्यापक रूप से 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान गोवालिया टैंक मैदान, बॉम्बे में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए याद किया जाता था? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 19.09.2022 (द्वितीय पाली]

Correct Answer: (3) अरुणा आसफ अली
Solution:अरुणा आसफ अली को 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान बंबई के गोवालिया टैंक मैदान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का झंडा फहराने के लिए व्यापक रूप से याद किया जाता है।
  • अरुणा गांगुली के रूप में जन्मी, वह एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता थीं।
  •  उन्हें 1997 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

6. किस समाज सुधारक ने सत्यशोधक समाज की स्थापना की थी? [RRB Group D' CBT परीक्षा 19.09.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (2) ज्योतिराव फुले
Solution:सत्यशोधक समाज 24 सितंबर, 1873 को पुणे, महाराष्ट्र में ज्योतिराव फुले द्वारा स्थापित एक समाज सुधार संगठन था।
  • इसने महाराष्ट्र में विशेष रूप से महिलाओं, किसानों और दलितों पर केंद्रित वचित समूहों के लिए शिक्षा और सामाजिक अधिकारों और राजनीतिक पहुँच में वृद्धि के एक मिशन का समर्थन किया।
  • फुले को गैर-ब्राह्मणों के बीच 'भारत में सामाजिक सुधारों का जनक' माना जाता है।
  • ज्योतिराव फूले ने गुलामगिरी नामक पुस्तक की रचना 1873 ई. में किया।

7. निम्न में से कौन भारत के अंतिम वायसराय थे? [RRB Group D CBT परीक्षा, 20.09.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) लॉर्ड माउंटबेटन
Solution:लॉर्ड माउंटबेटन भारत के अंतिम वायसराय (1947) और भारत के स्वतंत्र डोमिनियन (1947-48) के पहले गवर्नर जनरल थे।
  • सी. राजगोपालाचारी 1948 से 1950 तक भारत के अंतिम गवर्नर जनरल थे।
  • हालाँकि, वह भारत के पहले भारतीय गवर्नर-जनरल भी थे।

8. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यू.जी. सी) का शुभारंभ किसने किया? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 27.09.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) मौलाना अबुल कलाम आजाद
Solution:विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) का औपचारिक रूप से 28 दिसंबर 1953 को कालीन शिक्षा प्राकृतिक संसाधन और वैज्ञानिक अनुसंधान मंत्री स्वर्गीय श्री मौलाना अबुल कलाम आजाद द्वारा उद्‌घाटन किया गया था।
  • यूजीसी, औपचारिक रूप से नवंबर 1956 में संसद के एक अधिनियम के माध्यम से भारत सरकार के एक वैधानिक निकाय के रूप में स्थापित किया गया था।

9. एनी बेसेंट ने बनारस में सेंट्रल हिंदू कॉलेज की स्थापना की, जिसे बाद में उन्होने..........................को सौंप दिया। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 28.09.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) मदन मोहन मालवीय
Solution:एनी बेसेंट ने 1898 में वाराणसी में सेंट्रल हिंदू कॉलेज की स्थापना को जिसे बाद में उन्होने मदन मोहन मालवीय को सौंप दिया।
  • मदन मोहन मालवीय ने 1916 में एनी बेसेंट के सहयोग से बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की।

10. प्रसिद्ध हस्ती और उनसे संबंधित संगठन का सही संयोजन चुनें। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 29.09.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (4) सत्यशोधक समाज-ज्योतिबा फुले
Solution:सितंबर 1873 में, ज्योतिराव फुले ने अपने अनुयायियों के साथ, किसानों और निचली जातियों के लिए समान अधिकार प्राप्त करने के लिए सत्यशोधक समाज (सत्य के साधकों का समाज) का गठन किया।
  • फुले को गैर-ब्राह्मणों में श्भारत में सामाजिक सुधारों का जनकर माना जाता है।