Correct Answer: (a) जैव तकनीकी द्वारा बीजों की उन्नत किस्मों को जो दूसरी पीढ़ी के लिए बंध बीजों को उत्पन्न करने के लिए सुनिश्चित की गई है।
Solution:भारतीय किसान 'टर्मिनेटर बीज प्रौद्योगिकी' (Terminator Seeds Technology) के प्रवेश से असंतुष्ट है, क्योंकि इस प्रौद्योगिकी से उत्पादित बीजों से अंकुरणक्षम बीज बनाने में असमर्थ पौधों के उगने की संभावना होती है। इसमे एक त्रि-जीनों की श्रृंखला डाली जाती है, तब जाकर किसी भी फसल में टर्मिनेटर टेक्नोलॉजी कार्य करती है। प्रथम जीन भ्रूण की अंकुरण क्षमता को पूर्णतया समाप्त कर देता है। यह जीन कब सक्रिय हो इसका नियमन रिकम्बाइनेज एंजाइम करता है, जो दूसरा जीन पैदा करता है तथा तीसरा जीन रिकम्बाइनेज का नियंत्रण करता है। टर्मिनेटर तकनीक के माध्यम से एक फसल के बीजों में डाला जाने वाला जीन बीजों को बंध्य कर देता है, जिससे टर्मिनेटर जीन वाले बीजों का किसानों द्वारा बुवाई के लिए एक ही बार प्रयोग किया जा सकता है।