इनपुट एवं आउटपुट डिवाइस (Part -I)

Total Questions: 50

1. वे कौन-सी डिवाइसें हैं, जो जानकारी एंटर करती हैं और कंप्यूटर के साथ कम्युनिकेट करने देती हैं? [S.B.I. (C.G.) 03.06.12 (Ε.Τ.)]

Correct Answer: (d) इनपुट डिवाइसें
Solution:कंप्यूटर में इनपुट डिवाइसों के माध्यम से जानकारी (Information) एंटर की जाती है, जिनकी प्रोसेसिंग CPU के द्वारा की जाती है और आउटपुट डिवाइसों के माध्यम से हम कंप्यूटर आउटपुट प्राप्त करते हैं। इस प्रकार इनपुट डिवाइसें जानकारी (Information) एंटर करती हैं और कंप्यूटर के साथ संचार (Communicate) करने देती हैं।

2. निम्नलिखित में से किस समूह में केवल इनपुट डिवाइस है? [1.B.P.S. Gramin Bank Exam. 29.09.2013 S.B.L. (C.G.) 01.03.2009 (Μ.Τ.)]

Correct Answer: (d) माउस, की-बोर्ड, स्कैनर
Solution:माउस, की-बोर्ड, स्कैनर इनपुट डिवाइस के उदाहरण हैं। जबकि मॉनीटर, प्रिंटर, प्लॉटर आउटपुट डिवाइस होते हैं।

3. निम्नलिखित में से कौन एक इनपुट डिवाइस नहीं है? [S.S.C. ऑनलाइन C.P.O.S.I. (T-I) 7 जुलाई, 2017 (1-पाली)]

I. स्कैनर

II. जॉयस्टिक

III. प्लॉटर

Correct Answer: (c) केवल III
Solution:इनपुट डिवाइस वे डिवाइस होते हैं, जिनसे कंप्यूटर तक कोई जानकारी (Information) प्रविष्ट (Enter) कराई जाती है। की-बोर्ड, माउस, स्कैनर, जॉयस्टिक आदि इनपुट डिवाइस के ही उदाहरण हैं, जबकि प्लॉटर आउटपुट डिवाइस है।

4. निम्नलिखित में से इनपुट डिवाइस कौन-सा है? [रेलवे एनटीपीसी ऑनलाइन परीक्षा, 16 अप्रैल, 2016 (11-पाली) IBPS BANK CLERK EXAM-2014 (Online)]

Correct Answer: (b) प्रिंटर
Solution:जॉयस्टिक (Joystick) एक इनपुट डिवाइस है। यह वास्तव में एक प्वॉइंटिंग डिवाइस भी है, जो ट्रैकबॉल (Trackball) की तरह ही कार्य करता है। बॉल के साथ एक छड़ी लगा दी जाती है ताकि बॉल को आसानी से घुमाया (Rotate) जा सके। इसका उपयोग वीडियो गेम, सिमुलेटर प्रशिक्षण आदि में किया जाता है।

5. निम्नलिखित में से कौन एक इनपुट डिवाइस नहीं है? [S.S.C. ऑनलाइन स्नातक स्तरीय (1-1) 16 अगस्त, 2017 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) प्लॉटर
Solution:दिए गए विकल्पों में प्लॉटर एक आउटपुट डिवाइस है, जबकि मैग्नेटिक इंक करैक्टर रिकग्निशन (MICR), ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन (OMR) एवं बारकोड रीडर (Barcode Reader) इनपुट डिवाइस हैं। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, यह वह डिवाइस है, जिसके द्वारा हम कंप्यूटर को निर्देश (Command) देते हैं।

6. निम्नलिखित में से कौन-सा/से इनपुट डिवाइस है/हैं? [UPPCL TG-2 Exam-2016]

Correct Answer: (d) इनमें से सभी
Solution:माउस, की-बोर्ड तथा स्कैनर इनपुट डिवाइस हैं। इनपुट डिवाइस द्वारा हम अपना डेटा या निर्देश (Command) कंप्यूटर में इनपुट कर सकते हैं। इनपुट डिवाइस कई प्रकार के होते हैं, जैसे-की-बोर्ड, माउस, जॉयस्टिक, ट्रैकॉल, लाइट पेन, टच स्क्रीन, OMR, OCR इत्यादि।

7. निम्न में से कौन-सा इनपुट यूनिट से नहीं जुड़ता है? [S.B.I. (C.G.) 03.06.12 (Ε.Τ.)]

Correct Answer: (c) यह बाइनरी डेटा को मानव द्वारा पढ़े जाने वाले रूप में बदलता है जिसे प्रयोक्ता समझ सकते हैं
Solution:कंप्यूटर प्रणाली में इनपुट यूनिट यह पेरिफेरल डिवाइस (Periph-eral Device) होती है, जो प्रक्रिया (Processing) के लिए डेटा एवं कंट्रोल सिग्नल उपलब्ध कराती है। की-बोर्ड, माउस, स्कैनर आदि इनपुट डिवाइसें हैं। बाइनरी डेटा को मानव द्वारा पढ़े जाने वाले रूप में बदलने या संसाधित (Process) करने का कार्य प्रोसेसर करता है।

8. इनपुट डिवाइसेज का उदाहरण है- [UPSSSC JE Exam-2016]

Correct Answer: (d) इनमें से सभी
Solution:इनपुट डिवाइसेज में निम्नलिखित्त उपकरण (Devices) आते हैं, की-बोर्ड, माउस, जॉयस्टिक, ट्रैकबॉल, इमेज स्कैनर आदि। जिन यंत्रों (Devices) से आंकड़े (Data), शब्द या निर्देश (Instruc-tion) स्मृति में डाले जाते हैं, इनपुट डिवाइसेज कहलाते हैं।

9. निम्न में से कौन-सा 'इनपुट युक्ति '(Input Device)' हैं?

Correct Answer: (d) ये सभी
Solution:पंचकार्ड रीडर, बायोमेट्रिक सेंसर, लाइट पेन ये सभी इनपुट डिवाइसें हैं।

10. प्रिंटर, की-बोर्ड और मॉडम जैसी बाहरी डिवाइसें_______कहलाती हैं। [L.B.P.S. (C.G.) 11.12.11(Μ.Τ.)]

Correct Answer: (b) पेरिफेरल्स
Solution:कंप्यूटर प्रणाली में प्रिंटर, की-बोर्ड और मॉडम जैसी बाहरी डिवाइसें पेरिफेरल्स (Peripherals) कहलाती हैं। कंप्यूटर से जुड़े सभी इनपुट, आउटपुट एवं सहायक उपकरण कंप्यूटर की फेरिफेरल डिवाइस कहलाती है। ये डिवाइसें कंप्यूटर की फंक्शनालिटी को विस्तारित (Expand) करती हैं।