इनपुट एवं आउटपुट डिवाइस (Part -I)

Total Questions: 50

31. बुनियादी टंकण कुंजियों के अतिरिक्त डेस्कटॉप और नोटबुक कंप्यूटर की-बोडों में, स्क्रीन आधारित इंसर्शन प्वॉइंट को दक्षता से मूव करने के लिए एक_______की-पैड होता है। [L.B.P.S. Gramin Bank Exam. 29.09.2013 S.B.I. Associate (C.G.) 16.01.11 (Ε.Τ.)]

Correct Answer: (b) नंबर
Solution:बुनियादी टंकण कुंजियों (Key boards) के अतिरिक्त डेस्कटॉप 1) नोटबुक कंप्यूटरों के की-बोर्ड में स्क्रीन आधारित इंसर्शन प्वॉइंट को दक्षता से मूव करने के लिए एक न्यूमेरिक (नंबर) की-बोर्ड होता है।

32. कंप्यूटर सिस्टम________के माध्यम से टेक्स्ट और संख्यात्मक (Numerical) आंकड़ा (Data) प्रवेश कराता है।

Correct Answer: (d) की-बोर्ड
Solution:की-बोर्ड एक इनपुट डिवाइस है, जिसके द्वारा कंप्यूटर सिस्टम को टेक्स्ट और संख्यात्मक आंकड़ा दिया जाता है।

33. अपने की-बोर्ड के केबल को आप कंप्यूटर के किस पोर्ट पर लगाते हैं? [U.P. Lower Sub. (Mains) 2015]

Correct Answer: (c) यू.एस.बी. पोर्ट
Solution:की-बोर्ड और माउस को कंप्यूटर से जोड़ने के लिए प्रायः 6 पिन वाले PS/2 पोर्ट का प्रयोग किया जाता है। हालांकि वर्तमान समय में PS/2 पोर्ट के बजाय इस कार्य के लिए USB पोर्ट का प्रचलन अधिक है।

34. माउस से_______ बटन का प्रयोग किसी चुने हुए ग्राफीय घटक से संबंधित विभिन्न आदेश जो एक सूची पत्र के रूप में होते हैं, को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है। [RSSB, Comp. Operator-2023]

Correct Answer: (c) दांया
Solution:माउस एक प्रकार की इनपुट युक्ति है जिसमें सामान्यतः तीन बटन होते हैं बायां, दायां व स्कॉल। इसमें से दाएं वाले बटन का प्रयोग किसी चुने गए ग्राफिक घटक से संबंधित विभिन्न आदेश जो एक सूची गत के रूप में होते हैं, को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है।

35. एक ऑप्टिकल माउस में प्रकाश उत्सर्जन करने वाला एक यंत्र है जिसे_________कहा जाता है। [RSSB, Comp. Operator-2023]

Correct Answer: (c) डायोड
Solution:प्रकाशीय माउस एक कंप्यूटर माउस है। इसमें गति को ट्रैक करने के लिए प्रकाश उत्सर्जक डायोड (Light Emitting Diode) का प्रयोग किया जाता है।

36. निम्नलिखित में से किसमें कर्सर की गति को नियंत्रित करने के लिए इन्फ्रारेड या रेडियो सिग्नल का उपयोग किया जाता है? [[NVS Jr. Sect. Asstt. 09.03.2022 (2nd Shift)]]

Correct Answer: (a) ताररहित माउस
Solution:माउस के कर्सर की गति को नियंत्रित करने हेतु इन्फ्रारेड या रेडियो सिग्नल का उपयोग वायरलेस माउस में किया जाता है।

37. कंप्यूटर के माउस का आविष्कार किसने किया था? [रेलवे एनटीपीसी ऑनलाइन परीक्षा, 16 अप्रैल, 2016 (1-पाली)]

Correct Answer: (c) डगलस एंजेलबर्ट
Solution:कंप्यूटर के माउस का आविष्कार डगलस एंजेलबर्ट (Douglas Engelbart) ने किया था। 'माउस' संगणकों (Computers) में इस्तेमाल होने वाला एक इनपुट उपकरण है। यह कर्सर को चलाकर पटल के वांछित स्थान पर उसे ले जाने तथा बटन दबाकर उचित विकल्प (Option) चुनने (Select) में मदद करता है।

38. 'माउस' है- [Uttarakhand UDA/LDA (P.) 2007, S.B.I. (C.G.) 03.06.12, I.B.P.S. (Clerk) 14.12.2013, S.B.I. Associate (C.G) 16.01.11, S.S.C. C.P.O.S.I. (T-I) 1 जुलाई, 2017, रेलवे एनटीपीसी 28 मार्च, 2016, R.R.B.-J.E. 28th Aug. 2015, UPSSSC JE 2015, I.B.P.S. (C.G) 11.12.11]

Correct Answer: (c) इनपुट डिवाइस
Solution:माउस एक इनपुट डिवाइस (Input Device) है। इनपुट डिवाइस का प्रयोग कंप्यूटर (CPU) को सूचना प्रदान करने के लिए किया जाता है।

39. कंप्यूटर कक्ष में 'माउस' होता है- [R.R.B. सिकंदराबाद (G.G.) परीक्षा, 2001 R.R.B. कोलकाता (GG/E.C.R.C.) परीक्षा, 2012]

Correct Answer: (c) एक संकेतन युक्ति (Pointing Device)
Solution:माउस एक विद्युत यांत्रिक उपकरण (Electromechanical Device) है। यह मॉनीटर की स्क्रीन में प्रदर्शित (Represent) किए जाने वाले मेन्यू में प्रोग्राम विशेष के चयन के लिए 'प्वॉइंटर' का कार्य करता है। कंप्यूटर की तीव्र गति में माउस की विशेष भूमिका होती है।

40. निम्न में से माउस की कौन-सी श्रेणी माउस के मूवमेंट के पता लगाने के लिए लेज़र का उपयोग करती है? [High Court Group-D Mains Exam-2016]

Correct Answer: (d) ऑप्टिकल माउस
Solution:ऑप्टिकल माउस (Optical Mouse) माउस की गतिविधियों (Movements) का पता लगाने के लिए लेजर का उपयोग करती है। ऑप्टिकल माउस को लेजर माउस भी कहते हैं।