इनपुट एवं आउटपुट डिवाइस (Part -I)

Total Questions: 50

41. कंप्यूटर स्क्रीन पर ब्लिंकिंग करने वाला सिम्बल : [IBPS BANK CLERK EXAM-2014 (Online)]

Correct Answer: (d) कर्सर
Solution:कंप्यूटर स्क्रीन पर ब्लिंकिंग करने वाले संकेत (Symbol) को कर्सर (Cursor) कहते हैं।

42. कौन-सी की कर्सर के बाईं ओर के अक्षर को डिलीट करती है? [UPPCL TG-2 Exam-2016]

Correct Answer: (b) बैकस्पेस
Solution:बैकस्पेस की कर्सर के बाईं ओर के अक्षर (Character) को डिलीट करती है तथा डिलीट की कर्सर के दाईं ओर के अक्षर को डिलीट करता है।

43. आप जो टास्क कर रहे हैं उसके आधार पर________अलग-अलग शेप धारण करता है। [B.P.S. (Clerk) Exam. 22.12.2012 Allahabad Bank (C.G.) 31.08.08]

Correct Answer: (c) माउस प्वॉइंटर
Solution:माउस प्वॉइंटर कार्य के अनुसार आकार (Shape) धारण करता है। वर्ड फाइल पर कार्य करते समय यह (1) आकार रखता है। किसी लिंक (Link) को खोलते समय यह हाथ की हथेली तथा अंगुली को प्रदर्शित (Represent) करता है।

44. माउस के दाएं बटन पर क्लिक करने से क्या दिखाई देता है? [L.B.P.S. (Clerk) Exam. 16.12.2012 L.B.P.S. (C.G) 27.11.2011 (Ε.Τ.)]

Correct Answer: (b) एक विशेष मेनू
Solution:माउस में दो बटन होते हैं एक बाएं तथा दूसरा दाएं, तथा एक स्कॉल बार होता है। माउस में दी गई बाएं बटन का सबसे अधिक उपयोग किया जाता है, जब माउस की दाईं बटन को डेस्कटॉप पर क्लिक करते हैं, तो एक विशेष मेनू खुलता है जिसमें View, Son by, Refresh, Paste, Paste shortcut New, Personalize जैसे विकल्प दिखते हैं। जबकि सॉफ्टवेयर के अनुसार में विकल्प भिन्न-भिन्न हो सकते हैं।

45. स्क्रॉल (Scroll) बार से हम कर सकते हैं- [I.B.P.S. (Clerk) Exam. 22.12.2012]

Correct Answer: (c) मैटर ऊपर या नीचे
Solution:स्क्रॉल (Scroll) बार से हम मैटर ऊपर या नीचे अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं। इसके लिए माउस के स्क्रालर (Scroller) का उपयोग भी किया जाता है।

46. माउस के दो मानक बटनों के बीच स्थित व्हील का क्या प्रयोग होता है? [I.B.P.S. (C.G.) 11.12.11 (Μ.Τ.) I.B.P.S. (C.G.) 04.12.11 (M.T) I.B.P.S. (C.G.) 27.11.11 (Μ.Τ.) I.B.P.S. Gramin Bank Exam. 29.09.2013]

Correct Answer: (e) स्क्रॉल करना
Solution:माउस के दो मानक बटनों के बीच स्थित व्हील (Wheel) स्क्रॉल (Scroll) करने के लिए प्रयुक्त होता है। इसके द्वारा मैटर के ऊपर या नीचे शीघ्रता से पहुंचा जा सकता है।

47. कंप्यूटर में प्रयुक्त माउस की बॉडी लगभग 40 वर्ष पूर्व बनाई गई थी। उस समय यह बना था- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Mains) 2010]

Correct Answer: (d) लकड़ी का
Solution:अमेरिकी वैज्ञानिक डगलस एंजेलबर्ट (Douglas Engelbart) से वर्ष 1964 में पहली बार कंप्यूटर माउस को दुनिया के सामने पेश किया था। पहली बार जब दुनिया ने इस मानव निर्मित माउस को देखा था, तो वह एक बड़ा बेडौल-सा लकडी का डिब्बा था. उसमें सिर्फ एक बटन था और उसकी मदद से कंप्यूटर से जुड़ी तमाम अहम चीजें बड़ी आसानी से एक ही जगह से नियंत्रित हो सकती थीं।

48. माउस को दो बार क्लिक करने पर सूचना जाती है- [U.P. Lower Sub. (Mains) 2013]

Correct Answer: (c) सी.पी.यू. में
Solution:माउस को डबल क्लिक करने पर सूचना (Information) CPU में जाती है।

49. निम्नलिखित में से किस पोर्ट को माउस पोर्ट भी कहा जाता है? [SSC CGL Tier-II 07/03/2023]

Correct Answer: (a) PS/2
Solution:Personal System/2 (PS/2) पोर्ट को माउस पोर्ट (Mouse Port) भी कहा जाता है।

50. सबसे ज्यादा प्रयोग में आने वाली प्वॉइंटिंग इनपुट डिवाइस कौन-सी है? [I.B.P.S. (Central Bank) Exam. 09.09.2012]

Correct Answer: (d) माउस
Solution:कंप्यूटर में डेटा इनपुट करने के लिए इनपुट डिवाइस का प्रयोग किया जाता है। की-बोर्ड और माउस सर्वाधिक सामान्य इनपुट डिवाइस हैं। प्वॉइंटिंग इनपुट डिवाइसों में माउस का प्रयोग उपयोगकर्ता (User) के द्वारा सर्वाधिक किया जाता है।