उद्योग, औद्योगिक केंद्र एवं कारखाने (राजस्थान)

Total Questions: 30

21. कौन-सा शहर राजस्थान का 'मानचेस्टर' कहा जा सकता है? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2008]

Correct Answer: (d) भीलवाड़ा
Solution:भीलवाड़ा राजस्थान में सूती वस्त्र उद्योग का प्रमुख केंद्र है। इसे 'राजस्थान का मानचेस्टर' के नाम से भी जाना जाता है।

22. हैंडलूम मार्क प्रामाणिकता बतलाता है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2008]

Correct Answer: (c) हाथ-कशीदाकारी की
Solution:हैंडलूम मार्क यह सुनिश्चित करता है कि यह हाथ से बुना हुआ है। हैंडलूम मार्क योजना 28 जून, 2006 से लागू है।

23. निम्नांकित में से कौन-सा जोड़ा सुमेलित है? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1993]

Correct Answer: (b) मसूरिया साड़ी-कोटा
Solution:मसूरिया साड़ी के लिए राजस्थान का कोटा प्रसिद्ध है। यह साड़ी मलमल की बनी होती है। 'बादला' उद्योग के लिए जोधपुर चर्चित है।

24. राजस्थान के किस रजवाड़े ने ब्लू पॉटरी को प्रश्रय दिया? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1997]

Correct Answer: (c) जयपुर
Solution:जयपुर के राजा सवाई मान सिंह प्रथम ने ब्लू पॉटरी को प्रश्रय दिया था, इसके बाद यह जयपुर की परंपरागत दस्तकारी शैली बन गई। राजस्थान की इस प्रसिद्ध दस्तकारी का उद्भव तुर्की-पर्शिया (Turko-Persians) में हुआ था। इसमें चीनी मिट्टी के बर्तनों पर नीले रंग से रंगीन एवं आकर्षक चित्रकारी की जाती है।

25. राजस्थान की प्रसिद्ध ब्लू पॉटरी की दस्तकारी का उद्भव कहां से हुआ? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2003]

Correct Answer: (b) पर्शिया
Solution:जयपुर के राजा सवाई मान सिंह प्रथम ने ब्लू पॉटरी को प्रश्रय दिया था, इसके बाद यह जयपुर की परंपरागत दस्तकारी शैली बन गई। राजस्थान की इस प्रसिद्ध दस्तकारी का उद्भव तुर्की-पर्शिया (Turko-Persians) में हुआ था। इसमें चीनी मिट्टी के बर्तनों पर नीले रंग से रंगीन एवं आकर्षक चित्रकारी की जाती है।

26. राजस्थान में 'ब्लू पॉटरी' का प्रमुख केंद्र कौन-सा है? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (c) जयपुर
Solution:जयपुर के राजा सवाई मान सिंह प्रथम ने ब्लू पॉटरी को प्रश्रय दिया था, इसके बाद यह जयपुर की परंपरागत दस्तकारी शैली बन गई। राजस्थान की इस प्रसिद्ध दस्तकारी का उद्भव तुर्की-पर्शिया (Turko-Persians) में हुआ था। इसमें चीनी मिट्टी के बर्तनों पर नीले रंग से रंगीन एवं आकर्षक चित्रकारी की जाती है।

27. राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान ने भौगोलिक सूचक पद में शिल्पकला में जिनका सूचीकरण किया है, वे हैं: [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2008]

Correct Answer: (a) ब्लू पॉटरी जयपुर की एवं चिकनी मिट्टी उद्योग उदयपुर का
Solution:'राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान' ने 14 अगस्त, 2006 को भौगोलिक सूचक पद में शिल्पकला से संबद्ध उत्पादों का सूचीकरण किया है। इनमें कुछ विशिष्ट उत्पाद हैं-जयपुर की ब्लू पॉटरी, उदयपुर का चिकनी मिट्टी उद्योग, नवलगुंड की दरी, कच्छ की कढ़ाई, अगाटे के पत्थर शिल्प, तंजौर के आर्ट प्लेट्स, सुजनी की कढ़ाई, भोपाल के ज़री के काम, बाघ की ब्लॉक प्रिंटिंग आदि।

28. राजस्थान में टायर एवं ट्यूब बनाने का सबसे बड़ा कारखाना स्थापित है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1997]

Correct Answer: (b) कांकरोली
Solution:राजस्थान में टायर एवं ट्यूब बनाने का सबसे बड़ा कारखाना जे.के. समूह द्वारा कांकरोली (राजसमंद) में स्थापित किया गया है।

29. राजस्थान में पंजीकृत कारखानों की संख्या वर्ष 1990 में लगभग कितनी थी? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1992]

Correct Answer: (e) इन में से कोई नहीं
Solution:2010 के आंकड़ों के आधार पर राजस्थान में पंजीकृत कारखानों की संख्या 6811 थी, जबकि तमिलनाडु में पंजीकृत कारखानों की संख्या सर्वाधिक (26790) थी। इस दृष्टि से राजस्थान का देश में नौवां स्थान है। राजस्थान सरकार के कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग द्वारा जारी वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन, 2022-23 के अनुसार, राज्य में दिसंबर, 2022 तक 1311495 पंजीकृत कारखाने हैं। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के अनुसार, कुल उद्यम (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम) पंजीकृतों में टॉप 10 राज्य इस प्रकार हैं-महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब एवं हरियाणा। इस प्रकार राजस्थान का पांचवां स्थान है।

30. राजस्थान भारत में औद्योगिक क्षेत्र में पंजीकृत (रजिस्टर्ड) कारखानों की दृष्टि से अपना स्थान रखता है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1999]

Correct Answer: (d) 17वां