उद्योग क्षेत्र

Total Questions: 35

1. निम्नलिखित में से कौन उदारीकरण की प्रमुख विशेषता नहीं है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 20 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के इक्विटी शेयरों का हिस्सा जनता को बेचना
Solution:उदारीकरण का अर्थ है बाजार को मुक्त करना अथवा उस पर से अनावश्यक सरकारी नियंत्रण को कम करना। इसकी विशेषता लघु उद्योग के लिए माल का अनारक्षण, औद्योगिक लाइसेंसिंग को समाप्त करना तथा कीमतों के निर्धारण की स्वायत्ता, ब्याज दरों एवं टैरिफ में कमी आदि है। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के इक्विटी शेयरों का हिस्सा जनता को बेचना इसका हिस्सा नहीं है।

2. उदारीकरण के लिए निम्नलिखित में से किस विधि का उपयोग किया जा सकता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 16 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) अधिकांश उद्योगों में लाइसेंसिंग अनिवार्यता को समाप्त करना
Solution:उदारीकरण के लिए जिस विधि का उपयोग किया जा सकता है, वह है अधिकांश उद्योगों में लाइसेंसिंग अनिवार्यता को समाप्त करना, विदेशी व्यापार के लिए अवसर तथा विदेशी निवेश आदि निधि का प्रयोग करना।

3. निम्नलिखित में से कौन-सा, भारत में पहली बार निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों के लिए औद्योगिक गतिविधियों को आरक्षित करने का कारण बना? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) औद्योगिक नीति संकल्प, 1956
Solution:औद्योगिक नीति संकल्प, 1956 औद्योगीकरण के विकास की प्रक्रिया में सरकारी क्षेत्र द्वारा निभाई गई प्रमुख भूमिका का विरोध था। यह भारत में पहली बार निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों के लिए औद्योगिक गतिविधियों को आरक्षित करने का कारण बना। वर्ष 1956 का औद्योगिक नीति संकल्प, योजना आयोग की वैकल्पिक पंचवर्षीय योजना का आधार बना।

4. औद्योगिक नीति संकल्प 1956 की अनुसूची A में ऐसे उद्योग शामिल हैं, जो ....... होंगे। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) विशेष रूप से राज्य के स्वामित्व में
Solution:औद्योगिक नीति संकल्प, 1956 की अनुसूची-ए में ऐसे उद्योग शामिल हैं, जो विशेष रूप से राज्य के स्वामित्व में (सार्वजनिक क्षेत्र के लिए आरक्षित) हैं। इसमें 17 उद्योग शामिल थे, जो राज्य की विशेष जिम्मेदारी थे।

5. औद्योगिक नीति संकल्प, 1956 के तहत कितने उद्योगों को सार्वजनिक क्षेत्र के लिए आरक्षित किया गया है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 2 दिसंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) 17
Solution:औद्योगिक नीति संकल्प, 1956 के तहत 17 उद्योगों को सार्वजनिक क्षेत्र के लिए आरक्षित किया गया है, इन्हें अनुसूची-ए में रखा गया है।

6. एमएसएमई 2020 की नई परिभाषा के अनुसार, मध्यम उद्योग का पण्यावर्त (टर्नओवर) कितनी राशि से अधिक नहीं होना चाहिए? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) 250 करोड़ रु.
Solution:एमएसएमई 2020 की नई परिभाषा के अनुसार, मध्यम उद्योग जिनमें 50 करोड़ रुपये से अधिक नहीं का निवेश और 250 करोड़ रुपये से अधिक नहीं का टर्नओवर है, वह मध्यम उद्योग में आएंगे।

7. भारतीय नीति संकल्पना 1956 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा उद्योग अनुसूची A श्रेणी का हिस्सा है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 1 दिसंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) खनन
Solution:भारतीय नीति संकल्पना 1956 के अनुसार, अनुसूची-ए के अंतर्गत आने वाले कुछ क्षेत्रों में हथियार और गोला बारूद, परमाणु ऊर्जा, लोहा और इस्पात, भारी मशीनरी, खनिज तेल और कोयला आदि शामिल हैं।

8. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग का उदाहरण नहीं है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 2 दिसंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी
Solution:टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी एक निजी क्षेत्र की कंपनी है न कि सार्वजनिक क्षेत्र की। शेष सभी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी सर्वाधिक (कम से कम 51%) होती है।

9. स्वतंत्रता के प्रारंभिक वर्षों में राज्य के पास उन उद्योगों का पूर्ण नियंत्रण था, जो ....... थे। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 2 दिसंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण
Solution:स्वतंत्रता के समय भारत में बहुत कम उद्योग थे, अधिकांश उद्योग सूती वस्त्र, पटसन, आदि तक ही सीमित थे। स्वतंत्रता के प्रारंभिक वर्षों में राज्य के पास उन उद्योगों का पूर्ण नियंत्रण था, जो अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण थे।

10. निम्नलिखित में से कौन-सा संयुक्त क्षेत्र उद्योग का उदाहरण है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 2 दिसंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) ऑयल इंडिया लिमिटेड
Solution:संयुक्त क्षेत्र के उद्योगों का स्वामित्व और संचालन राज्यों और व्यक्तियों अथवा व्यक्तियों के समूह द्वारा होता है। ऑयल इंडिया लिमिटेड संयुक्त क्षेत्र उद्योग का उदाहरण है, क्योंकि इस पर सार्वजनिक और निजी क्षेत्र का संयुक्त स्वामित्व है