उद्योग क्षेत्र

Total Questions: 35

11. एक लघु उद्यम वह है, जिसमें संयंत्र और मशीनरी में निवेश किस राशि से अधिक नहीं होता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23 नवंबर, 3 दिसंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) 10 करोड़ रु.
Solution:उन उद्योगों को लघु उद्योग की श्रेणी में रखते हैं, जिन उद्योगों में निवेश 10 करोड़ और टर्नओवर 50 करोड़ रुपये तक है।

12. लघु उद्योग को परिभाषित करने के लिए एक मानदंड क्या है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 15 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) एक इकाई की संपत्ति पर अधिकतम निवेश की अनुमति
Solution:लघु उद्योग को परिभाषित करने के लिए एक मानदंड के रूप में एक इकाई की संपत्ति पर अधिकतम निवेश की अनुमति देता है अर्थात लघु इकाई के लिए 10 करोड़ रुपये के निवेश के मानदंड को परिभाषित किया गया है।

13. औद्योगिक लाइसेंसिंग पांच उद्योगों के लिए अनिवार्य है। निम्नलिखित में से कौन-सा उद्योग उन पांच उद्योगों में से एक नहीं है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 16 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (e) कुटीर उद्योग और शराब
Solution:वर्ष 1991 में नई आर्थिक नीति के बाद पांच उद्योगों को छोड़कर बाकी सभी उद्योगों के लिए औद्योगिक लाइसेंसिंग समाप्त कर दी गई। DPIIT की वार्षिक रिपोर्ट 2022-23 के अनुसार, वर्तमान में चार उद्योग ऐसे हैं जिनके लिए लाइसेंस अनिवार्य है। वे चार उद्योग हैं-इलेक्ट्रॉनिक एयरोस्पेस और रक्षा उपकरण, निर्दिष्ट खतरनाक रसायन, औद्योगिक विस्फोटक, तंबाकू से बनी सिगार तथा सिगरेट । कुटीर उद्योग तथा शराब इसमें शामिल नहीं हैं।

14. औद्योगिक नीति संकल्प में उद्योगों को ....... श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) तीन
Solution:औद्योगिक नीति संकल्प, 1956 में उद्योगों को तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है- (1) सरकारी उद्योग, (2) निजी उद्योग, (3) संयुक्त क्षेत्र के उद्योग।

15. मशीनें, उपकरण, सामग्रियां और भवन किस प्रकार के माल के उदाहरण हैं? [CGL (T-I) 17 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) पूंजीगत माल
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में मशीनें, उपकरण, सामग्रियां और भवन पूंजीगत वस्तु (माल) के उदाहरण हैं।

16. सेल (SAIL) की सहायक कंपनी की पहचान कीजिए, जो कोलकाता-आसनसोल रेलवे लाइन के किनारे स्थित है? [CGL (T-I) 17 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) इंडियन आयरन एंड स्टील कंपनी (IISCO)
Solution:सेल की एक सहायक कंपनी इंडियन आयरन एंड स्टील कंपनी (अब इस्को स्टील प्लांट) बर्नपुर में दामोदर नदी के किनारे पर स्थित है।

17. आधुनिक औद्योगिक प्रणाली के उदय से पहले भारतीय निर्यात में मुख्य रूप से ....... जैसे निर्माण शामिल थे। [CGL (T-I) 14 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) सूती और रेशमी वस्त्र
Solution:आधुनिक औद्योगिक प्रणाली के उदय से पहले भारतीय निर्यात में मुख्य रूप से सूती और रेशमी वस्त्र जैसे निर्माण शामिल थे। भारत में सर्वप्रथम 1818 ई. में फोर्ट ग्लास्टर (कलकत्ता) में सूती वस्त्र मिल लगाई गई थी, परंतु यह असफल रही। भारत में सफल सूती वस्त्र मिल की स्थापना 1854 ई. में बंबई में स्थापित की गई थी।

18. किस औद्योगिक नीति में अति लघु उद्योग/इकाई के लिए निवेश सीमा बढ़ाकर 2 लाख रुपये की गई? [CGL (T-I) 14 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) 1980
Solution:औद्योगिक नीति, 1980 लघु उद्योगों को बढ़ावा देने तथा उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई थी। इस नीति के तहत अति लघु उद्योग/इकाई के लिए निवेश सीमा 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दी गई।

19. औद्योगिक क्षेत्र पर नीतियों के प्रभाव की पहचान करने के लिए एक अच्छा संकेतक क्या है? [C.P.O.S.I. (T-I) 11 नवंबर, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) सकल घरेलू उत्पाद में उद्योग क्षेत्र की हिस्सेदारी में वृद्धि
Solution:सकल घरेलू उत्पाद में उद्योग क्षेत्र की हिस्सेदारी में वृद्धि, औद्योगिक क्षेत्र पर नीतियों के प्रभाव की पहचान करने के लिए एक अच्छा संकेतक है।

20. औद्योगिक नीति, 1956 की अनुसूची A में कितने उद्योगों को सूचीबद्ध किया गया था? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) 17
Solution:औद्योगिक नीति, 1956 के तहत अनुसूची A में 17 उद्योगों को सूचीबद्ध किया गया है, जबकि अनुसूची-B में 12 उद्योगों को सूचीबद्ध किया गया है। A तथा B अनुसूचियों में शामिल नहीं किए गए उद्योगों को अनुसूची-C में शामिल किया गया है।