उद्योग क्षेत्र

Total Questions: 35

31. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत के लघु औद्योगिक क्षेत्र का उदाहरण नहीं है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 जून, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (a) हुगली क्षेत्र
Solution:दुर्ग-रायपुर क्षेत्र, उत्तरी मालाबार क्षेत्र तथा अंबाला अमृतसर क्षेत्र भारत के लघु औद्योगिक क्षेत्र हैं, जबकि हुगली क्षेत्र भारत के 8 प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में से एक है, जो निम्न हैं-(1) मुंबई-पुणे औद्योगिक क्षेत्र, (2) हुगली औद्योगिक क्षेत्र, (3) बंगलुरू-तमिलनाडु औद्योगिक क्षेत्र, (4) गुजरात औद्योगिक क्षेत्र, (5) छोटानागपुर औद्योगिक क्षेत्र, (6) विशाखापत्तनम-गुंटूर औद्योगिक क्षेत्र, (7) गुरुग्राम-दिल्ली-मेरठ औद्योगिक क्षेत्र, (8) कोल्लम-तिरुवनंतपुरम औद्योगिक क्षेत्र।

32. एक लघु उद्योग को संपत्ति पर अनुमत अधिकतम निवेश के संदर्भ में परिभाषित किया गया है, जो कि ....... के बराबर है। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 22 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) 1 करोड़ रु.
Solution:लघु उद्योग को संयंत्र और मशीनरी या उपकरण अर्थात संपत्ति पर अधिकतम निवेश 1 करोड़ से अधिक नहीं और वार्षिक कारोबार 5 करोड़ रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

33. 1950 में लघु उद्योगों को उन सभी उद्योगों के रूप में परिभाषित किया गया था, जिनमें अधिकतम निवेश ....... लाख रुपये था। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 17 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) पांच
Solution:1950 में एक लघु स्तरीय औद्योगिक इकाई वह थी जिसमें अधिकतम पांच लाख रुपये का निवेश होता था अब वह 1 करोड़ रुपये से अधिक नहीं तथा वार्षिक कारोबार 5 करोड़ रुपये से अधिक नहीं है।

34. प्रथम औद्योगिक नीति संकल्प इनमें से किस वर्ष पारित किया गया था? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) 1948
Solution:भारत सरकार द्वारा प्रथम औद्योगिक नीति संकल्प वर्ष 1948 में घोषित की गई थी। इस नीति में भारतीय अर्थव्यवस्था को मिश्रित अर्थव्यवस्था घोषित किया गया और लघु एवं कुटीर उद्योगों को महत्व दिया गया। इसने एक उद्यमी और प्राधिकरण दोनों के रूप में औद्योगिक विकास में राज्य की भूमिका को परिभाषित किया।

35. निम्नलिखित में से कौन-सा, सहकारी क्षेत्र के उद्योग का एक उदाहरण है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 20 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) कॉयर उद्योग
Solution:सहकारी क्षेत्र में उद्योगों का स्वामित्व और संचालन व्यक्तियों के एक समूह द्वारा किया जाता है तथा कच्चे माल के आपूर्तिकर्ता आमतौर पर भागीदार ही होते हैं। उदाहरण-अमूल सहकारी क्षेत्र, कॉयर उद्योग (केरल) आदि।