एग्रीकल्चर इंस्पेक्टर (कृषि विभाग) परीक्षा-2017 प्रथम पाली

Total Questions: 100

51. रत्नावली किसने लिखी थी?

Correct Answer: (4) हर्षवर्धन
Solution:हर्षवर्धन ने तीन नाटकों 'प्रियदर्शिका', रत्नावली तथा नागानन्द की रचना की थी। उसे साहित्यकार सम्राट कहा गया है। हर्ष ने बाणभट्ट, मयूर, दिवाकर और ह्वेनसांग आदि विद्वानों को संरक्षण प्रदान किया था।

52. सुप्रसिद्ध हिंदी कहानीकार, विशंभर कौशिक का जन्म कहाँ हुआ था?

Correct Answer: (1) अंबाला
Solution:विशंभर नाथ शर्मा 'कौशिक' का जन्म 1899 ई. में अंबाला नामक नगर में हुआ था। यह प्रेमचन्द परम्परा के ख्याति प्राप्त कहानीकार थे। प्रेमचन्द के समान साहित्य में उनका दृष्टिकोण भी आदर्शोन्मुख यथार्थवाद था। उनकी अधिकांश कहानियाँ चरित्र प्रधान है। इन कहानियों के पात्रों में चरित्र निर्माण में लेखक ने मनोविज्ञान का सहारा लिया है और सुधारवादी मनोवृतियों से परिचालित होने के कारण उन्हें अन्त में दानव से देवता बना दिया है।

53. पूर्व दिशा में ....... सीमा से पश्चिम में पाकिस्तान तक जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 5 हरियाणा से गुजरता है।

Correct Answer: (2) चीनी
Solution:पूर्व दिशा में चीनी सीमा से पश्चिम में पाकिस्तान तक जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 5 हरियाणा से गुजरता है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 5 कोलकता से चेन्नई तक जाती है तथा जिसकी लंबाई 1610 किमी. है।

54. नॉर्थकैप यूनिवर्सिटी ....... जिले में स्थित है।

Correct Answer: (3) गुरुग्राम
Solution:नॉर्थकैंप यूनिवर्सिटी गुरुग्राम जिले में स्थित है तथा जिसकी स्थापना 1996 में हुई थी।

55. 'चालीस हफीज का मकबरा' कहाँ स्थित है?

Correct Answer: (1) हिसार
Solution:चालीस हफीज का मकबरा हिसार जिले में स्थित है।

56. संदीप सिंह का किस खेल के साथ संबंध है?

Correct Answer: (1) हॉकी
Solution:हॉकी खेल से संबंधित हरियाणा के खिलाड़ी - संदीप सिंह, ममता खरव, भूपिन्दर कौर, प्रीतम ठकरान, सुमन बाला, सुरिन्द्र कौर, संजय डांग, जसजीत कौर, प्रीतम रानी सिवाच, अनिल नान्दल, कमला दलाल, सुनीता का दलाल आदि।

57. हरियाणा उच्च न्यायालय ....... में है।

Correct Answer: (3) चंडीगढ़
Solution:हरियाणा का उच्च न्यायालय चंडीगढ़ में स्थित है। यह पंजाब तथा केन्द्रशासित प्रदेशन चंडीगढ़ का भी उच्च न्यायालय है। हरियाणा उच्च न्यायालय की स्थापना 1966 में हुई थी।

58. कौन-सा स्वतंत्रता सेनानी बाद में हरियाणा का मुख्यमंत्री बना था?

Correct Answer: (4) चौधरी देवी लाल
Solution:चौधरी देवीलालः
  • ये चौटाला गाँव (सिरसा) के रहने वाले थे।
  • इन्होंने 'जननायक और ताऊ' के नाम से भी जाना जाता है।
  • इन्होने 'लोकराज, लोकलाज से चलता है' का नारा दिया था।
  • ये 2 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने-
    1. 21 जून, 1977 28 जून, - 1979
    2. 17 जुलाई, 1987 - 1 फरवरी, 1989
  • भारत के छठे उप प्रधानमंत्री भी बने थे।

59. ....... हरियाणा में गेहूँ की सबसे अधिक पैदावार करने वाला जिला है।

Correct Answer: (3) करनाल
Solution:प्रश्नानुसार, हरियाणा में गेहूँ की सबसे अधिक पैदावार करने वाला जिला हिसार है।

• हरियाणा राज्य में गेहूँ की सबसे अधिक पैदावार सिरसा जिले में होती है जबकि हिसार जिला दूसरे व जींद जिला तीसरे स्थान पर आता है।

60. बाटा जूता कारखाना ....... में स्थित है।

Correct Answer: (1) फरीदाबाद
Solution:बाटा कारखाना फरीदाबाद में स्थित है। फरीदाबाद में पिन व बटन से लेकर ट्रैक्टर, मोटर साईकिल, एयर कंडीशनर- कूलर, बिजली के स्विच, रेफ्रिजरेटर, टेलीविजन, रेडियो, जूते और टायरों का निर्माण होता है।