एग्रीकल्चर इंस्पेक्टर (कृषि विभाग) परीक्षा-2017 प्रथम पाली

Total Questions: 100

71. निम्नलिखित किस फसल को दूसरों की तुलना में अधिक बार सिंचाई की आवश्यकता होती है?

Correct Answer: (1) धान
Solution:धानः धान उष्ण कटिबंधीय फसल है। इसकी उत्पत्ति दक्षिण-पूर्व एशिया में मानी जाती है। धान की फसल के लिए 24°C औसत तापमान एवं 150 सेमी. औसत वार्षिक वर्षा की आवश्यकता होती है। भारत में धान की उत्पादकता सर्वाधिक पंजाब में है।

72. अपतृणों (खरपतवार) को नियंत्रित करने के लिए बुवाई से पहले क्या, किया जाता है?

Correct Answer: (1) मिट्टी की जुताई
Solution:अपतृणों (खरपतवार) को नियंत्रित करने के लिए बुवाई से पहले मिट्टी को जुताई किया जाता है।

73. निम्नलिखित कौन सा रासायनिक पदार्थ पोषक तत्त्वों से समृद्ध है?

Correct Answer: (3) उर्वरक
Solution:उर्वरक वे रासायनिक पदार्थ है जो मृदा में डाले जाने पर पेड़-पौधों की वृद्धि के लिए आवश्यक तत्त्वों (नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटैशियम आदि) की आपूर्ति कर मृदा को उपजाऊ बनाए रखते हैं।

74. एक संकर पादप प्रारूप का सृजन करने हेतु वांछित गुणों वाले दो पादप प्रजातियों को प्रयोग करने की प्रक्रिया ....... कहलाती है।

Correct Answer: (2) पादप प्रजनन
Solution:एक संकर पादप प्रारूप का सृजन करने हेतु वांछित गुणों वाले दो पादप प्रजातियों को प्रयोग करने की प्रक्रिया पादप प्रजनन कहलाती है।

75. स्वपरागण है:

Correct Answer: (2) एक पादप से पुंकेसर का सीधे उसी पादप के वर्तिकाग्र पर स्थानांतरण
Solution:जब एक पुष्प के परागकण उसी पुष्प के वर्तिकाग्र पर या उसी पौधे पर स्थित क्रिसी अन्य पुष्प के वर्तिकाग्र पर पहुँचता है, तो इसे स्वपरागण (Self pollination) कहते हैं।
जब परागकण उसी जाति के दूसरे पौधे पर स्थित पुष्प के वर्तिकाग्र पर पहुँचता है, तो यह पर-परागण (Cross pollination) कहलाता है।

76. निम्नलिखित कौन सा वर्षी जनन स्व-परागण पादप है?

Correct Answer: (1) आलू
Solution:स्वपरागण फसलः गेहूँ, धान, बैंगन, टमाटर, आलू, मूँगफली आदि।

77. स्व-परागण फसल का चयन करें।

Correct Answer: (1) चावल
Solution:जब परागकण उसी पुष्प के वर्तिकाग्र पर अथवा उसी पौधे के दूसरे किसी वर्तिकाग्र पर 'पहुँचते हैं तो परागण की इस प्रक्रिया को स्वपरागण कहते हैं। आलू, धान, बैंगन आदि स्वपरागणीय फसले है।

78. वांछित पादपों के बीच प्रति संकरण में निम्नलिखित कौन सा कार्य किया जाता है?

Correct Answer: (2) नर पादप से पुष्परज कणों का नर पादप के पुष्प के वर्तिकाग्र पर स्थापन
Solution:पादप-संकरणः किसी फसल की दो भिन्न गुणोंवाली अर्थात् एक कम वाछित गुणोवाली और दूसरी अपेक्षाकृत अधिक वाछित गुणों वाली, पृथक प्रजातियों के मध्य कृत्रिम पादप प्रजनन कराकर एक सर्वथा नवीन प्रजाति विकसित करने को पादप-संस्करण कहते हैं। पादप संस्करण के फलस्वरूप विकसित नवीन समुन्नत फसल किस्म को संकर या हाइब्रिड कहते हैं।

79. गाय का पहला दूध, प्रथमस्तन्य खीस, बछड़े को कम से कम ....... पिलाया जाना चाहिए।

Correct Answer: (3) 48 घंटे
Solution:गाय का पहला दूध, प्रथमस्तन्य खीस बछड़े को कम से कम 48 घंटे पिलाया जाना चाहिए।

80. निम्नलिखित किस व्यवस्था में पक्षी केवल आवास के अंदर रहते हैं?

Correct Answer: (4) इनमें से कोई नहीं
Solution:गहन व्यवस्था में पक्षी केवल आवास के अंदर रहते हैं।