एग्रीकल्चर इंस्पेक्टर (मिट्टी विभाग) परीक्षा 2017 (प्रथम पाली)

Total Questions: 100

41. पानीपत की दूसरी लड़ाई किनके बीच लड़ी गई थी?

Correct Answer: (2) अकबर और हेमू
Solution:पानीपत का द्वितीय युद्ध उत्तर भारत के हिंदू शासक सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य (हेमू) और अकबर की सेना के बीच 5 नवंबर, 1556 ई. को पानीपत के मैदान में लड़ा गया था। अकबर के सेनापति खान जमान और बैरम खान के लिए यह एक निर्णायक जीत था।

42. हरियाणा का ....... महाकाव्य में उल्लेख किया गया है।

Correct Answer: (3) महाभारत
Solution:महाभारत हिन्दुओं का एक प्रमुख काव्य ग्रंथ है, जो स्मृति वर्ग में आता है। कभी-कभी केवल "भारत" कहा जाने वाला यह काव्यग्रंथ भारत का अनुपम धार्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक और दार्शनिक ग्रंथ है।

43. यह माना जाता है कि पाण्डू पिंडारा में ....... ने अपने पूर्वजों की पूजा-अर्चन की थी।

Correct Answer: (4) पाण्डव
Solution:यह माना जाता है कि पाण्डू पिंडारा में पाण्डव ने अपने पूर्वजों की पूजा अर्चना की थी। पाण्डू पिंडारा जींद जिले में है।

44. गुलाम वंश की शासक रजिया सुल्तान का मकबरा ....... जिले में स्थित है

Correct Answer: (2) कैथल
Solution:रजिया इल्तुतमिश की पुत्री तथा दिल्ली सल्तनत की पहली महिला शासक थी। रजिया की मजार को लेकर इतिहासकारों में एक मत नहीं हैं। रजिया की मजार पर दिल्ली, कैथल एवं टोंक अपना दावा जताते आए हैं।

45. ....... ने 'रुस्तम' फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था।

Correct Answer: (3) अक्षय कुमार
Solution:अक्षय कुमार ने वर्ष 2017 का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार फिल्म रुस्तम के लिए जीता है। उन्हें यह पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए मिला है।

46. हरियाणा में तीर्थ दर्शन योजना ....... के लिए है।

Correct Answer: (1) वरिष्ठ नागरिक
Solution:भारत में हर व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक बार तीर्थयात्रा की यात्रा की इच्छा जरूरी होती है, लेकिन यह इच्छा वित्तीय समस्या जैसे कुछ कठिनाईयों के कारण पूरी नहीं हो पाती है। इस समस्या पर काबू पाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने 6 मार्च, 2017 को वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थ दर्शन नामक एक नई योजना की घोषणा की है।

47. साक्षी मलिक ने रियो ओलम्पिक 2016 में ....... पदक जीता था।

Correct Answer: (1) कांस्य
Solution:साक्षी मलिक भारतीय महिला पहलवान हैं। इन्होंने ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में हुए 2016 ग्रीएनकलीन ओलंपिक में काँस्य पदक जीता है। भारत के लिए पदक जीतने वाली वे पहली महिला पहलवान हैं। ये रोहतक के नोखरा गाँव से संबंधित है।

48. ट्रेन की आवृत्ति के मामले में ....... हरियाणा का सबसे व्यस्त भारतीय रेलवे स्टेशन है।

Correct Answer: (1) अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन
Solution:ट्रेन की आवृत्ति के मामले में अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन हरियाणा का सबसे व्यस्त भारतीय रेलवे स्टेशन है।

49. रघुवंश और कुमार संभव ....... की कृतियाँ हैं।

Correct Answer: (2) कालिदास
Solution:कालिदास संस्कृत भाषा के महान कवि और नाटककार थे। उनके द्वारा रचित पुस्तकें हैं- मेघदूतम्, कुमारसंभवम्, ऋतुसंहार, अभिज्ञानशाकुन्तलम्।

50. पंडित नेकीराम को ....... उपनाम प्रदान किया गया है।

Correct Answer: (4) हरियाणा केसरी
Solution:पंडित नेकीराम को हरियाणा केसरी उपनाम प्रदान किया गया है। ये हरियाणा के सबसे बड़े और सबसे पहले स्वतंत्रता सेनानी थे।