एग्रीकल्चर इंस्पेक्टर (मिट्टी विभाग) परीक्षा 2017 (प्रथम पाली)

Total Questions: 100

51. 'युद्ध चरित' ....... द्वारा लिखी गई है।

Correct Answer: (1) खुशीराम शर्मा
Solution:युद्ध चरित खुशीराम शर्मा द्वारा लिखी गई है।

52. ....... ने भिवानी से एक साप्ताहिक पत्रिका 'संदेश' प्रकाशित की थी।

Correct Answer: (4) पंडित नेकीराम शर्मा
Solution:स्वतंत्रता सेनानी पं. नेकीनाम शर्मा 'हरियाणा केसरी' के नाम से जाने जाते हैं। वे हरियाणा के सबसे बड़े और सबसे पहले स्वतंत्रता सेनानी थे। तिलक उनके राजनीतिज्ञ गुरू थे। भिवानी से एक साप्ताहिक पत्रिका 'संदेश' का प्रकाशन किया।

53. हरियाणा के किस जिले में सबसे कम वन आवरण है?

Correct Answer: (1) फतेहाबाद
Solution:हरियाणा मुख्य रूप से खेती के तहत अपनी भूमि का लगभग 80% उपयोग करता है। हरियाणा में 'फतेहाबाद' जिले में सबसे कम वन आवरण है।

54. यमुना नदी हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच ....... सीमा है।

Correct Answer: (3) पूर्वी
Solution:यमुना गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी है जो यमुनोत्री नामक जगह से निकलती है। यह दिल्ली, आगरा से होती हुई इलाहाबाद में गंगा नदी में मिल जाती है। यह यमुनानगर जिले में हरियाणा में प्रवेश करती है। यह नदी करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद में बहती हुई हसनपुर से उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर जाती है यह हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच पूर्वी सीमा बनाती है।

55. हरियाणा राज्य में ....... कपास व्यापार का केन्द्र है।

Correct Answer: (4) हिसार
Solution:हिसार में अनिश्चित रूप से जल आपूर्ति करने वाली घग्घर एकमात्र नदी है। यमुना नदी हिसार जिला से होकर जाती है। जलवायु शुष्क हैं, कपास पर आधारित उद्योग हैं। भिवानी, हिसार, हाँसी तथा सिरसा मुख्य व्यापारिक केन्द्र है।

56. हरियाणा राज्य 4 मंडलों में बंटा है। निम्नलिखित में कौन सा मंडल नहीं है?

Correct Answer: (5) इनमें से कोई नहीं
Solution:हरियाणा राज्य में मंडल व्यवस्था 1 नवंबर, 1966 से ही शुरू कर दी गई थी। शुरुआत में कुल 7 जिले बनाए गए थे। वर्तमान में हरियाणा के जिलों की संख्या 22 है। प्रशासन के हिसाब से हरियाणा को 6 मंडलों में बाँटा गया है। इससे पहले इसकी संख्या 4 थी। मंडल का मुख्य अधिकारी आयुक्त होता है और जिला का प्रशासनिक अधिकारी उपायुक्त होता है। हरियाणा में मंडल निम्न हैं- अम्बाला, करनाल, रोहतक, हिसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद।

57. निम्नलिखित में से कौन सी कार निर्माता कंपनी गुरुग्राम में स्थित है?

Correct Answer: (1) मारुति
Solution:मारुति, कार निर्माता कंपनी गुरुग्राम में स्थित है।

58. रोहतक में शौरी बाजार एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ....... बाजार है।

Correct Answer: (1) कपड़ा
Solution:शौरी क्लॉथ मार्केट में होलसेल और रिटेलर की करीब 1200 दुकानें हैं। रोजाना लगभग 5 करोड़ रुपए का मार्केट से कारोबार होता है। शौरी बाजार एशिया का दूसरा सबसे बड़ा कपड़ा बाजार है।

59. ....... 'बुनकरों का नगर' कहलाता है।

Correct Answer: (2) पानीपत
Solution:'बुनकरों का शहर' पानीपत का नाम मेहनतकश कारीगरों की बदौलत पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। छोटे से लेकर बड़े-बड़े उद्योगों में लाखों कारीगर काम कर रहे हैं। ताने-बाने पर जब बुनकरों की उंगलियाँ चलती है तो एक से बढ़कर एक डिजाइन अपने आप बनता चलता जाता है।

60. माना जाता है कि करनाल की स्थापना राजा ....... द्वारा की गई थी।

Correct Answer: (3) कर्ण
Solution:दंतकथा के अनुसार करनाल शहर को महाभारत के राजा कर्ण ने बसाया था। करनाल पर नादिरशाह ने मुगल बादशाह मुहम्मदशाह को हराया था। इसके बाद यह क्रमशः जींद के राजाओं, मराठों और लाडवा के सिख राजा गुरूदेत्त सिंह के अधिकार पर रहा। 1805 ई. में अंग्रेजों ने इस पर अपना अधिकार कर लिया। राजा कर्ण के नाम पर ही शहर का नाम करनाल पड़ा है।