ऐतिहासिक परिदृश्य (झारखंड)

Total Questions: 20

11. रांची में कैथोलिक गिरजाघर की स्थापना कब हुई थी ? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (a) 1909
Solution:रांची में कैथोलिक गिरजाघर की स्थापना 1909 में हुई थी। जो सेंट मैरी चर्च के नाम से बनाया गया था और 25 मई, 1927 को रांची में एक कंक्रीट संरचना के साथ फिर से बनाया गया था। रांची कैथोलिक अभिलेखागार में भारत के झारखंड के रांची और लोहरदगा जिले शामिल हैं।

12. ताना भगत आंदोलन की शुरुआत कब हुई थी ? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (c) अप्रैल, 1914
Solution:ताना भगत आंदोलन अप्रैल, 1914 में ताना भगत के आवास से प्रारंभहुआ, जिसमें 26 हजार से अधिक आदिवासियों ने भाग लिया। बाद में यह महात्मा गांधी के सत्याग्रह और सविनय अवज्ञा आंदोलन में शामिल हो गया।

13. महाभारत में झारखंड को किस नाम से जाना जाता था? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2003]

Correct Answer: (c) पुण्डरीक देश
Solution:महाभारत में झारखंड का नाम 'पुण्डरीक देश' मिलता है। झारखंड का उल्लेख सर्वप्रथम ऐतरेय ब्राह्मण में 'पुण्डू' नाम से हुआ है।

14. मुगलों के समय झारखंड का प्रदेश जाता था। के नाम से जाना [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (d) कुकरा
Solution:मुगलों के समय झारखंड का प्रदेश 'कुकरा' नाम से जाना जाता था। यही क्षेत्र कालांतर में चुरिया नागपुर, चुटानागपुर या छोटानागपुर के नाम से जाना जाने लगा। 'अकबरनामा' तथा 'आइन-ए-अकबरी' में इस प्रदेश का वर्णन 'कुकरा' और 'संकारह' के नाम से किया गया है।

15. टांगीनाथ केंद्र था- [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (b) पशुपति संप्रदाय
Solution:गुमला जिला मुख्यालय से उत्तर-पश्चिम दिशा में टांगीनाथ मंदिर के अवशेष स्थित हैं। शिव को समर्पित इस मंदिर स्थल पर प्राचीन प्रस्तर स्तंभ आदि एकत्रित कर रखे गए हैं, जहां एक विशाल त्रिशूल भी विखंडित अवस्था में पड़ा हुआ है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान परशुराम ने यहां शिव की घोर उपासना की थी।

16. स्वतंत्रता सेनानी पोटो सरदार था- [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (d) नागवंशी
Solution:झारखंड के स्वतंत्रता सेनानी पोटो सरदार 'हो' थे। पोटो सरदार के नेतृत्व में आदिवासियों ने सिंहभूम में बहादुरी से ब्रिटिश सेना का मुकाबला किया। कई ब्रिटिश सैनिक मारे गए। पोटो सरदार और उनके सबसे करीबी सहयोगी- नारा हो, बोरा हो, पांडुआ हो, देवी हो, बुडो हो और भुगनी हो को गिरफ्तार कर लिया गया और 1838 ई. में मौत की सजा सुनाई गई।

17. झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों में से प्रथम शहीद होने का गौरव किस सेनानी को प्राप्त है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (c) तिलका मांझी
Solution:झारखंड में जमींदारों और ब्रिटिश सरकार के खिलाफ पहले आदिवासी विद्रोह का नेतृत्व 1771 ई. में तिलका मांझी ने किया था। तिलका मांझी संथाली आदिवासी इलाके के बहादुर नेता थे। वह अपने लोगों को बेईमान जमीदारों के चंगुल से मुक्त कराना चाहते थे और अपने लोगों की जमीन को बहाल कराना चाहते थे। ब्रिटिश सरकार ने अपने सैनिकों को भेजकर तिलका मांझी के विद्रोह को कुचल दिया। 1785 ई. में तिलका मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया और फांसी दे दी गई। तिलका मांझी को झारखंड में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में प्रथम शहीद होने का गौरव प्राप्त है।

18. शासक पूरणमल के द्वारा निम्नलिखित में से किस मंदिर का निर्माण करवाया गया? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (d) इटखोरी स्थित भद्रकाली मंदिर
Solution:देवघर स्थित शिव मंदिर जिसे 'रावणेश्वर वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग' भी कहा जाता है, द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इसका निर्माण पूरणमल के द्वारा करवाया गया था। झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी प्रारंभिक उत्तर-पत्रक में इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (c) रांची स्थित पहाड़ी शिव मंदिर को माना गया, जबकि संशोधित उत्तर-पत्रक में इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (b) माना गया।

19. आंजन धाम' झारखंड के किस जिले में है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (a) गुमला
Solution:'आंजन धाम' झारखंड के गुमला जिले में स्थित है। जिले के उत्तरी क्षेत्र में अवस्थित 'आंजन धाम' के बारे में किंवदंती है कि यहीं पर हिंदू आराध्य 'हनुमान' का जन्म हुआ था। उनकी माता 'अंजनी' के नाम पर ही इस जगह का नाम 'आंजन धाम' पड़ा।

20. 1954 के छोटानागपुर संयुक्त संघ का अध्यक्ष कौन था? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (b) सुखदेव महतो
Solution:वर्ष 1954 के छोटानागपुर संयुक्त संघ के अध्यक्ष सुखदेव महतो थे।