ऑर्डर और रैंकिंग (भाग-I)

Total Questions: 50

41. पाँच लड़कियों अनीता, बबीता, चम्मा, डायना और एरिका की उम्र अलग-अलग है, अनीता केवल डायना और एरिका से छोटी है। एरिका डायना से छोटी है। चम्मा सबसे छोटी है। समूह में चौथी सबसे बड़ी कौन है ? [SSC MTS 18/05/2023 (Morning)]

Correct Answer: (d) बबीता
Solution:डायना > एरिका > अनीता > बबीता > चम्मा बबीता चौथी सबसे बड़ी हैं।

42. पाँच कारों C1, C2, C3, C4 और C5 की कीमतों की तुलना की जाती है। C1 की कीमत सबसे कम है। कोई भी दो कारों की कीमत समान नहीं है। C3 की कीमत C5, C2 और C4 से कम है। न तो C5 और न ही C2 की कीमत सबसे अधिक है। C5 की कीमत C2 से कम है। कितनी कारों की कीमत C4 की कीमत से अधिक है? [SSC MTS 18/05/2023 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) 0
Solution:C4 > C2 > C5 > C3 > C1
किसी भी कार की कीमत C4 से अधिक नहीं है।

43. सुबह की सभा के दौरान सात छात्र M, N, O, P, Q, R और S अपने कद के आरोही क्रम में खड़े हैं। सबसे छोटे कद वाला छात्र सभा की लाइन में सबसे आगे खड़ा है और सबसे ऊँचे कद वाला छात्र लाइन में सबसे पीछे खड़ा है। M, Q के ठीक पीछे और P के ठीक सामने खड़ा है। R और S के बीच केवल दो छात्र खड़े हैं। N केवल एक छात्र से लंबा है। R सबसे छोटा नहीं है। सबसे लंबा छात्र कौन है? [SSC MTS 18/05/2023 (Evening)]

Correct Answer: (d) P
Solution:S < N < O < R < Q < M < P
P सबसे लंबा छात्र है

44. पाँच लड़कियों मानसी, काजल, ऋतु, टीना और रिया के अंकों की तुलना की जाती है। रिया के अंक मानसी से कम लेकिन टीना से अधिक हैं। ऋतु के अंक टीना, रिया और मानसी से कम हैं। काजल के अंक ऋतु से कम हैं। कितनी लड़कियों के अंक टीना के अंकों से कम हैं? [SSC MTS 19/05/2023 (Morning)]

Correct Answer: (a) 2
Solution:मानसी > रिया > टीना > ऋतु > काजल
दो लड़कियों के अंक टीना से कम हैं।

45. छः बाइक T1, T2, T3, T4, T5 और T6 की चाल की तुलना की जाती है। T6 की चाल सिर्फ तीन बाइक से अधिक है। कोई भी दो बाइक की चाल समान नहीं है। T4 की चाल T2 से अधिक लेकिन 16 से कम है। 13 की चाल T5 से कम नहीं है। 12 की चाल सबसे कम नहीं है। किन बाइकों की चाल 14 से अधिक हो सकती है? [SSC MTS 19/05/2023 (Afternoon)]

I. T3
II. T1

 

Correct Answer: (d)। और ॥ दोनों
Solution:𝑇1/𝑇3 > 𝑇3/𝑇1 > T6 > T4 > T2 > T5
T3 और T1 की गति T4 से अधिक हो सकती है।

46. राहुल, हार्दिक, सूर्या, मोहन और कमल के कद की तुलना की जाती है। राहुल की लंबाई केवल तीन व्यक्तियों से कम है। सूर्या की लंबाई राहुल की लंबाई से न तो अधिक है और न ही कम है। कमल की लंबाई मोहन से अधिक लेकिन हार्दिक से कम है। कितने व्यक्तियों की लंबाई सूर्या से अधिक लेकिन हार्दिक से कम है? [SSC MTS 13/06/2023 (Morning)]

Correct Answer: (b) 2
Solution:हार्दिक > कमल > मोहन > राहुल = सूर्या
दो व्यक्ति की लम्बाई हार्दिक से कम और सूर्या से अधिक है

47. एक स्कूल के सात छात्रों, E, F, G, H, I, J, और K सभी ने अलग-अलग अंक प्राप्त किए हैं। E के अंक केवल एक छात्र से कम थे। K ने केवल एक छात्र से अधिक अंक प्राप्त किए। H के अंक। से अधिक लेकिन E से कम थे। न तो F और न ही G को सबसे कम अंक प्राप्त हुए ।। के अंक K से अधिक थे। सबसे कम अंक किसने प्राप्त किए ? [SSC MTS 13/06/2023 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) J
Solution:F/G > E > H > I > F/G > K > J
J को सबसे कम अंक प्राप्त हुए

48. पाँच बैग C1, C2, C3, C4 और C5 के भारों की तुलना की गई है। C4 का भार C1 से अधिक और C2 से कम है। C5 का भार C3 से अधिक है। C2 का भार C3 से कम है। कितने बैगों (bags) का भार C2 से कम है? [SSC MTS 13/06/2023 (Evening)]

Correct Answer: (d) 2
Solution:C5 > C3 > C2 > C4 > C1
दो बैगों का वजन C2 से कम है।

49. राजेश, रमेश, सुरेश, मुकेश और प्रीतेश पाँच मित्र हैं, जिन्होंने एक परीक्षा में अलग-अलग अंक प्राप्त किए हैं। राजेश और मुकेश के बीच दो मित्रों ने अंक प्राप्त किए हैं। रमेश ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं। प्रीतेश ने सुरेश से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। चौथे स्थान पर सर्वाधिक अंक किसने प्राप्त किए हैं? [SSC MTS 14/06/2023 (Morning)]

Correct Answer: (a) सुरेश
Solution:रमेश > राजेश / मुकेश > प्रीतेश > सुरेश > राजेश / मुकेश
सुरेश ने चौथा सर्वोच्च अंक प्राप्त किया।

50. एक परीक्षा में सात मित्रों प्रदीप, आशु, ऋषि, सैम, टीना, उमा और विक्की के प्राप्तांक दिए गए हैं। किसी भी दो विद्यार्थियों के अंक समान नहीं हैं। प्रदीप ने विक्की से कम परंतु आशु से अधिक अंक प्राप्त किए। ऋषि और टीना ने सबसे अधिक और सबसे कम अंक प्राप्त किए लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में। उमा के प्राप्तांक केवल ऋषि के प्राप्तांकों से कम थे। सैम द्वारा प्राप्त अंक केवल एक मित्र से अधिक थे। किसके प्राप्तांक आशु और टीना के प्राप्तांकों के बीच में थे? [SSC MTS 14/06/2023 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) सैम
Solution:ऋषि > उमा > विक्की > प्रदीप > आशु > सैम > टीना
सैम का अंक आशु और टीना के अंक के बीच में है