ओजोन (पर्यावरण)

Total Questions: 16

1. 1987 में UNEP द्वारा किए गए समझौते का मुख्य उद्देश्य क्या था? [RRC Group D 23/08/2022 (Evening)]

Correct Answer: (d) CFCs के उत्पादन को 1986 के स्तर पर स्थिर करना
Solution:ओजोन ऑक्सीजन गैस पर पराबैंगनी (UV) विकिरण की क्रिया द्वारा एक साथ संयुक्त ऑक्सीजन के तीन परमाणुओं से बना है। ओजोन परत हमें UV विकिरण के हानिकारक प्रभावों से रक्षा करती है।

2. क्लोरोफ्लोरोकार्बन निर्गमित न करने वाले रेफ्रिजरेटरों का निर्माण संपूर्ण विश्व में अनिवार्य कर दिया गया है। यह ओजोन के क्षरण को रोकने में किस प्रकार सहायक होगा? [RRC Group D 24/08/2022 (Evening)]

Correct Answer: (a) यह ओजोन अणुओं के साथ अभिक्रिया करने वाले CFC के निर्गमन को कम करेगा।
Solution:क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFCs) ये केवल सूर्य के प्रकाश के माध्यम से टूटते हैं, जो उनके अणुओं को विभाजित करता है, जिससे क्लोरीन (CI) निकलता है। एक बार जब क्लोरीन मुक्त हो जाती है, तो यह ओजोन (0₂) के साथ अभिक्रिया कर क्लोरीन मोनोऑक्साइड (CIO) और ऑक्सीजन (0₂) बनाती है, अर्थात CI + O = CIO + O2 1 1987 में, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) 1986 के स्तर पर CFC उत्पादन को स्थिर करने के लिए एक समझौता करने में सफल रहा। ओजोन (0₂) एक अणु है, और ज्यादातर समताप मंडल में पाया जाता है, जहां यह हमें सूर्य के हानिकारक पराबैंगनी (UV) विकिरण से बचाता है।

3. वायुमंडल के उच्चतर स्तरों पर ऑक्सीजन के अणुओं पर UV विकिरणों की क्रिया का उत्पाद क्या होता है? [RRC Group D 08/09/2022 (Morning)]

Correct Answer: (a) ओजोन (ozone)
Solution:ओजोन (O₃) मुख्य रूप से समताप मंडल में पराबैंगनी विकिरण द्वारा निर्मित होता है। जब उच्च ऊर्जा वाली पराबैंगनी किरणें सामान्य ऑक्सीजन अणुओं (O₂) से टकराती हैं, तो वे अणु को दो एकल ऑक्सीजन परमाणुओं में विभाजित कर देती हैं, जिन्हें परमाण्वीय ऑक्सीजन कहा जाता है। एक मुक्त ऑक्सीजन परमाणु, एक अन्य ऑक्सीजन अणु के साथ मिलकर ओजोन का एक अणु बनाता है।

4. वायुमंडल में ओजोन का स्तर कम होना कब शुरू हुआ ? [RRC Group D 09/09/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) 1980
Solution:ओजोन परत पृथ्वी के समताप मंडल में एक क्षेत्र जिसमें ओजोन (O₃) की उच्च सांद्रता होती है और सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी विकिरणों से पृथ्वी की रक्षा करती है। ओजोन परत का क्षरण रासायनिक यौगिकों के निकलने के कारण ऊपरी वायुमंडल में पृथ्वी की ओजोन परत का धीरे-धीरे पतला होना। 16 सितंबर ओजोन परत के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस।

5. ओज़ोन छिद्र कहां स्थित है? [RRC Group D 14/09/2022 (Evening)]

Correct Answer: (c) अंटार्कटिका के ऊपर
Solution:ओजोन (O₃) एक रंगहीन, प्रतिक्रियाशील ऑक्सीकारक गैस है जो वायुमंडलीय धुंध का एक प्रमुख घटक है। यह समताप मंडल में मौजूद है। वियना कन्वेंशन (1985) ओजोन परत के संरक्षण के लिए पहला अंतर्राष्ट्रीय समझौता हुआ । ओजोन परत की कमी से पृथ्वी की सतह तक पहुँचने वाली पराबैंगनी किरणों की अधिकता हो जाती है। ओजोन क्षरण पदार्थ क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFCs), हैलोन्स, कार्बन टेट्राक्लोराइड, मिथाइल क्लोरोफॉर्म, हाइड्रोफ्लोरोकार्बन ।

6. यदि ओज़ोन की परत पतली हो जाए, तो उसका क्या प्रभाव पड़ेगा? [RRC Group D 16/09/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) त्वचा के कैंसर के मामले बढ़ेंगे
Solution:ओजोन (O₃) परत पृथ्वी के समताप मंडल में वह क्षेत्र जिसमें ओजोन की उच्च सांद्रता होती है और सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी विकिरणों से पृथ्वी की रक्षा करती है।

7. 1987 में, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP), सीएफसी (CFC) उत्पादन को ....... के स्तरों पर सीमित रखने के लिए सर्वानुमति (agreement) प्राप्त करने में सफल रहा। [RRC Group D 30/09/2022 (Evening)]

Correct Answer: (b) 1986
Solution:मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉलः 1987 में अंतिम रूप दिया गया, ओजोन-क्षयकारी पदार्थों, मुख्य रूप से CFCs के उत्पादन और खपत को चरणबद्ध करके समतापमंडलीय ओजोन परत की रक्षा के लिए एक वैश्विक समझौता है। कुछ महत्वपूर्ण प्रोटोकॉल वियना सम्मेलन (1985), क्योटो प्रोटोकॉल (1997), रियो शिखर सम्मेलन (1992), रामसर सम्मेलन (1971) आदि हैं।

8. दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसे ओजोन अवक्षय के दीर्घकालिक प्रभावों में सूचीबद्ध नहीं किया जा सकता है। [RRB NTPC CBT-II (14/06/2022) Shift I]

Correct Answer: (c) मनुष्यों में ऑक्सीजन उपभोग की मात्रा में वृद्धि
Solution:ओजोन प्राकृतिक रूप से समताप मंडल में उत्पन्न होता है। ओजोन परत की कमी से पराबैंगनी (UV) किरणों की मात्रा बढ़ जाती है जो पृथ्वी की सतह तक पहुंचती हैं और मनुष्यों में कुछ स्वास्थ्य समस्याएं पैदा करती हैं, जैसे त्वचा रोग, कैंसर, सनबर्न, मोतियाबिंद, जल्दी बूढ़ा होना और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली। तेज़ पराबैंगनी किरणें पौधों में न्यूनतम वृद्धि, फूल और प्रकाश संश्लेषण का कारण बन सकती हैं।

9. निम्नलिखित में से कौन एक पर्यावरणीय सरोकार नहीं है? [RRB NTPC CBT-I (21/01/2021) Morning]

Correct Answer: (b) ओजोन परत का ऊपर उठना
Solution:ओजोन परत का क्षरण जब क्लोरीन और ब्रोमीन परमाणु समताप मंडल में ओजोन के संपर्क में आते हैं तो ओजोन अणुओं को नष्ट कर देता हैं जो पराबैंगनी किरणों के कारण त्वचा कैंसर, आंखों के मोतियाबिंद और प्रतिरक्षा की कमी संबंधी विकारों को बढ़ाकर मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। पर्यावरणीय चिंताओं में प्रदूषण, अधिक जनसंख्या, अपशिष्ट निपटान, जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग (पृथ्वी की सतह का लंबे समय तक गर्म होना), ग्रीनहाउस प्रभाव आदि शामिल हैं।

10. ओजोन परत हानिकारक UV किरणों को पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने से रोकने के लिए जिम्मेदार है। ओजोन परत के हास के लिए कौन-सा हाइड्रोकार्बन जिम्मेदार है। नहीं हैं? [RRB NTPC CBT-I (07/03/2021) Evening]

Correct Answer: (a) डामर
Solution:ओजोन (O₃) ओजोन परत (प्राकृतिक रूप से समताप मंडल में होता है) के रूप में पृथ्वी को पराबैंगनी विकिरणों से बचाता है।