औसत (SSC) (Part-II)

Total Questions: 50

11. 80 छात्रों की एक कक्षा में, 60% खेलों में भाग लेते हैं तथा शेष खेलों में भाग नहीं लेते हैं। पहले समूह का औसत वज़न दूसरे समूह के औसत वज़न से 5% अधिक है। यदि सभी छात्रों का औसत वज़न 51 ½ किलो ग्राम है, तो पहले समूह का औसत वज़न ज्ञात करें। [SSC CHSL 2/07/2019 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) 52.5
Solution:

12. 27 संख्याओं का औसत शून्य है। इनमें से, अधिक से अधिक कितनी संख्याएँ शून्य से अधिक हो सकती हैं ? [SSC CGL 13/06/2019 (Evening)]

Correct Answer: (c) 26
Solution:

13. 40 छात्रों के औसत अंक 68 पाए गए । यदि दो छात्रों के अंक भूलवश 84 एवं 46 के बजाय क्रमशः 48 और 64 के रूप में शामिल किये गए हैं, तो सही औसत ज्ञात करें । [SSC CGL 10/06/2019 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) 68.45
Solution:

14. चार अलग-अलग धनात्मक संख्याओं को आरोही क्रम में लिखा गया है। सभी चार संख्याओं के औसत का एक-तिहाई इनमें से सबसे बड़ी संख्या से 19 कम है। यदि पहली तीन संख्याओं का औसत 12 है, तो इनमें से सबसे बड़ी संख्या ज्ञात करें। [SSC CGL 7/06/2019 (Evening)]

Correct Answer: (c) 24
Solution:

15. किसी कक्षा के भाग A और भाग B के छात्रों की कुल संख्या 110 है। भाग A में छात्रों की संख्या भाग B के छात्रों की संख्या से 10 अधिक है । किसी परीक्षा में B के छात्रों का औसत प्राप्तांक A के छात्रों के औसत प्राप्तांक से 20% अधिक है। यदि सभी छात्रों का औसत प्राप्तांक 72 है, तो A के छात्रों का औसत प्राप्तांक ज्ञात करें । [SSC CGL 7/06/2019 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) 66
Solution:

16. तीन संख्याएँ इस प्रकार हैं कि यदि इनमें से किसी भी दो संख्या के औसत को तीसरी संख्या में जोड़ा जाए, तो प्राप्त होने वाले योगफल क्रमशः 168, 174 और 180 होते हैं। इन तीन प्रारंभिक संख्याओं का औसत ज्ञात करें । [SSC CGL 4/06/2019 (Evening)]

Correct Answer: (b) 87
Solution:

17. एक परिवार में 7 चचेरे भाइयों का भार (kg में) 54, 62, 65, 70, 60, 59, 55 है। माध्यिका भार (median weight) ज्ञात कीजिए। [SSC CHSL Tier II (18/11/2024)]

Correct Answer: (d) 60 kg
Solution:

18. पाँच पूर्णांकों का औसत 48 है। प्रथम चार पूर्णांकों का औसत, पाँचवें पूर्णांक का 50% है। पाँचवाँ पूर्णांक ज्ञात कीजिए। [SSC CHSL Tier II (18/11/2024)]

Correct Answer: (b) 80
Solution:

19. 11 परिणामों का औसत 60 है और पहले 10 परिणामों का औसत 59 है। 11वाँ परिणाम क्या है? [SSC CHSL Tier II (18/11/2024)]

Correct Answer: (b) 70
Solution:

20. एक परिवार का वर्ष के पहले तीन महीनों के दौरान औसत मासिक व्यय ₹8,600 था, अगले चार महीनों के दौरान ₹9,750 था और आखिरी पांच महीनों के दौरान ₹9,920 था। यदि वर्ष के दौरान कुल बचत ₹65,300 थी, तो परिवार की औसत मासिक आय (₹ में) कितनी थी ? [SSC MTS 30/09/2024 (Morning)]

Correct Answer: (a) 14,975
Solution: