कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी भाग-6

Total Questions: 50

1. आई.आर.सी. का तात्पर्य है- [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Mains) 2006]

Correct Answer: (b) इंटरनेट रिले चैट
Solution:इंटरनेट रिले चैट (IRC: Internet Relay Chat) एक पाठ्य आधारित चैट प्रणाली है, जो कि दुनिया भर के करोड़ों लोगों को वास्तविक समय में बातचीत करने की सुविधा देती है। यह वास्तविक समय पर इंटरनेट पाठ्य संदेश (Chat) या सिंक्रोनस कॉन्फ्रेंसिंग का एक रूप है।

2. '2G स्पेक्ट्रम' में अक्षर 'G' किस शब्द के लिए प्रयुक्त है? [53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011]

Correct Answer: (c) जेनरेशन
Solution:2G एक दूसरी पीढ़ी की बेतार टेलीफोन प्रौद्योगिकी है। G शब्द 'जेनरेशन' अर्थात पीढ़ी के लिए प्रयुक्त है।

3. सी.ए.डी. का तात्पर्य है- [Uttarakhand P.C.S.(Mains) 2002]

Correct Answer: (b) कंप्यूटर एडेड डिजाइन
Solution:कैड यानी 'कंप्यूटर एडेड डिजाइन' (Computer Aided Design) में कंप्यूटर प्रौद्योगिकी के प्रयोग द्वारा डिजाइन एवं डिज़ाइन प्रलेखन का कार्य सम्पादित किया जाता है।

4. जी.आई.एफ. का आशय है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2007]

Correct Answer: (c) ग्राफिकल इंटरचेज फॉरमेट
Solution:ग्राफिकल इंटरचेंज फॉरमैट (GIF-Graphics Interchange Format) का छवि प्रारूप (Image Format) के रूप में प्रयोग किया जाता है।

5. "3D मुद्रण" का निम्नलिखित में से किसमें प्रयोग होता है? [I.A.S. (Pre) 2018]

1. मिष्ठान्न की चीजें बनाने में

2. जैव-इलेक्ट्रॉनिकी कर्ण के निर्माण में

3. ऑटोमोटिव उद्योग में

4. पुनर्निर्माणकारी शल्यकर्म में

5. दत्त (डेटा) संसाधन प्रौद्योगिकियों में

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (d) 1, 2, 3, 4 और 5
Solution:एक डिजिटल फाइल से त्रिविमीय ठोस वस्तुओं के निर्माण की प्रक्रिया है 3-जी प्रिंटिंग है। चॉकलेट, कैंडी इत्यादि के निर्माण में 3-डी प्रिंटिंग का प्रयोग किया जा रहा है। प्रिंसटन विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने 3-डी प्रिंटिंग के प्रयोग द्वारा बायोनिक कान का निर्माण किया है। अतः कथन (2) सत्य है।

कारों के पुर्जी इत्यादि के निर्माण में 3-डी प्रिंटिंग का प्रयोग सामान्य है। चेहरे की पुनर्निर्माणकारी शल्य क्रिया में भी 3-डी प्रिंटिंग का प्रयोग किया जा चुका है। कंप्यूटर के पुर्जी के निर्माण में 3-डी प्रिंटिंग का प्रयोग किया जाता है। ये पुर्जे डाटा प्रोसेसिंग में प्रयोग किए जाते हैं।

6. शासन के लिए कंप्यूटरों के प्रयोग को कहा जाता है- [Uttarakhand P.C.S.(Mains) 2006]

Correct Answer: (d) ई-गवर्नेन्स
Solution:शासन व्यवस्था की प्रक्रिया को संगणक के माध्यम से इंटरनेट के द्वारा आम जनता तक पहुंचाना ई-प्रशासन' (E-Governance) कहलाता है। ई-प्रशासन की मदद से सेवाओं को तेजी से प्रदान किया जा सकता है। उनकी उत्पादकता एवं प्रभावशीलता को बढ़ाया जा सकता है तथा उन्हें नागरिक केंद्रित बनाया जा सकता है।

7. कंप्यूटर अपनी शक्ति प्राप्त करता है- [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Mains) 2006]

Correct Answer: (d) उपरोक्त सभी से
Solution:कंप्यूटर बहुत तेज गति से गणनाएं करता है। माइक्रो कंप्यूटर मिलियन गणनाएं प्रति सेकंड कार्यान्वित कर सकता है। कंप्यूटर बहुत ही शुद्ध गणनाएं करने वाली मशीन है। यह जटिल से जटिल गणनाएं बिना किसी त्रुटि के करता है। कंप्यूटर की अपनी मुख्य तथा सहायक मेमोरी होती है, जो कि कंप्यूटर के आंकड़ों को संचित करने में सहायता करती है।

8. मल्टीमीडिया में सम्मिलित हो सकता है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (b) ग्राफिक्स, एनीमेशन, वीडियो, म्यूजिक और आवाज
Solution:मल्टीमीडिया अंग्रेजी के Multi तथा Media शब्दों से मिलकर बना है। Multi का अर्थ होता है, बहु या विविध। जबकि Media का अर्थ है. मध्यम। मल्टीमीडिया एक ऐसा माध्यम होता है, जिसके द्वारा विभिन्न प्रकार की जानकारियों को विभिन्न प्रकार के माध्यमों जैसे टेक्स्ट ऑडियो, ग्राफिक्स, एनीमेशन, वीडियो आदि का संयोजन कर दर्शकों श्रोताओं तक पहुंचाया जाता है।

9. कंप्यूटर में एक ही समय पर एक से अधिक माध्यमों के प्रयोग का तरीका कहलाता है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (a) मल्टीमीडिया
Solution:किसी सूचना की प्रस्तुति में एक साथ एक से अधिक माध्यमों का प्रयोग मल्टीमीडिया कहलाता है

10. किसी ऑपरेटिंग सिस्टम के एक ही समय पर एक से अधिक उपयोग की क्षमता को कहते है- [U.P. Lower Sub. (Mains) 2015]

Correct Answer: (a) मल्टीयूजर कंप्यूटिंग
Solution:मल्टीयूजर कंप्यूटिंग (Multi-user Computing) एक ऑपरेटिंग सिस्टम की क्षमता है जो एक ही समय में कई उपयोगकर्ताओं को कंप्यूटर संसाधनों तक पहुँचने और उनका उपयोग करने की अनुमति देती है।