कथन और निष्कर्ष (भाग-I)

Total Questions: 28

11. एक कथन और उसके बाद I और II के रूप में क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथन को पढ़िए और तय कीजिए कि दिए गए कथन के लिए कौन-सा/से अनुमान सत्य है/हैं। [SSC CGL Tier II 26/10/2023]

कथन : भारत में ईंधन की क़ीमतें दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, और इसकी क़ीमत में वृद्धि की कोई ऊपरी सीमा नहीं है।
अनुमान :
I. केंद्र और राज्य सरकारों ने ईंधन पर अपने विशेष करों में कटौती नहीं की है।
II. अंतरराष्ट्रीय बाजार में महंगाई का प्रभाव ईंधन की बढ़ती कीमतों के लिए उत्तरदायी है।

Correct Answer: (c) न तो अनुमान I और न ही II सत्य है।
Solution:ईंधन की कीमतें कच्चे तेल की कीमत के सीधे आनुपातिक हैं क्योंकि पेट्रोल, डीजल, केरोसिन आदि प्राप्त करने के लिए कच्चे तेल को आसवित किया जाता है। इसका सरकार द्वारा लगाए गए कर और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुद्रास्फीति से कोई लेना-देना नहीं है। न तो अनुमान 1 और न ही 2 सत्य है।

12. दिए गए कथनों और कार्यवाहियों को ध्यान से पढ़िए। यह मानते हुए कि कथन में दी गई जानकारी सत्य है, यह तय कीजिए कि दी गयी कार्यवाहियों में से कौन सी, तार्किक रूप से अनुसरण करती है। [SSC CHSL Tier II (26/06/2023)]

कथन: अति व्यस्त समय में शहर में ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ जाता है।
कार्यवाही :
I. निजी वाहनों के व्यवहार्य विकल्प प्रदान करने के लिए सार्वजनिक परिवहन के बुनियादी ढांचे और सेवाओं में सुधार।
॥. अति व्यस्त समय के दौरान ड्राइवरों पर भारी जुर्माना लगाएं।

Correct Answer: (c) केवल कार्यवाही। अनुसरण करती है।
Solution:कथन :- अति व्यस्त समय में शहर में ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ जाता है।
कार्यवाही 1:- सरकार को सार्वजनिक परिवहन के बुनियादी ढांचे में सुधार करने और अति व्यस्त समय के दौरान भारी यातायात के कारण भीड़ का मुकाबला करने के लिए निजी वाहनों के विकल्प प्रदान करने के लिए कदम उठाने चाहिए।
कार्यवाही 2:- सरकार ट्रैफिक के लिए ड्राइवरों पर भारी जुर्माना नहीं लगा सकती। केवल कार्यवाही । अनुसरण करती है।

13. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढिए। यह मानते हुए कि कथन में दी गई जानकारी सत्य है, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करता है। [SSC CHSL Tier II (26/06/2023)]

कथन: भारत के सबसे बड़े ऋणदाता बैंक ने घोषणा की है कि वह ग्राहकों को ₹20,000 तक की राशि के लिए, मांग पर्ची के बिना ₹2,000 के नोट बदलने की अनुमति देगा
निष्कर्ष :
I. किसी को भी ₹20,000 से अधिक की राशि निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
॥. ₹20,000 तक के विनिमय के लिए मांग पर्ची की आवश्यकता नहीं है।

Correct Answer: (a) केवल निष्कर्ष ।I अनुसरण करता है।
Solution:निष्कर्ष 1 :- कथन में यह नहीं दिया गया है कि किसी को भी रूपये 20000 से अधिक की राशि निकालने की अनुमति नहीं दी जायेगी।
निष्कर्ष 2 :- कथन में बताया गया है कि 20,000 रुपये तक के विनिमय के लिए किसी मांग पर्ची की आवश्यकता नहीं है। केवल निष्कर्ष 2 अनुसरण करता है।

14. नीचे घटनाओं (i) और (i) का एक युग्म दिया गया है। यह मानते हुए कि (i) और (ii) दोनों में दी गई जानकारी सत्य है, उनके संबंध की प्रकृति तय कीजिए। उत्तर निर्धारित करने के लिए, दी गई जानकारी के अतिरिक्त कुछ परिकल्पित मत कीजिए । [SSC CHSL Tier II (26/06/2023)]

घटना (I): शहर में वायु प्रदूषण का उच्च स्तर घटना (I) जनसंख्या में श्वसन संबंधी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में वृद्धि

Correct Answer: (a) घटना (II) प्रभाव है और घटना (I) इसका कारण है।
Solution:जैसा कि हम देखते हैं, जनसंख्या में श्वसन और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में वृद्धि हो रही है। इसका एकमात्र कारण शहर में प्रदूषण स्तर का बढ़ना है।
घटना (ii) प्रभाव है और घटना (i) कारण है।

15. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथन में दी गई जानकारी सत्य है, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करता है। [SSC CHSL Tier II (26/06/2023)]

कथन: अगले दशक के भीतर कार्बन उत्सर्जन को 50% तक कम करना, नई सरकार की नीति का लक्ष्य है।
निष्कर्ष:
। सरकार, जीवाश्म ईंधन पर चलने वाले सभी वाहनों पर तुरंत प्रतिबंध लगा देगी।
॥ सरकार, कोयले से चलने वाले सभी बिजली संयंत्रों को बंद कर देगी।

Correct Answer: (d) न तो निष्कर्ष। और न ही निष्कर्ष ।I अनुसरण करता है
Solution:कथन : नई सरकारी नीति का लक्ष्य अगले दशक के भीतर कार्बन उत्सर्जन को 50% तक कम करना है।
निष्कर्ष 1 :- यह व्यावहारिक नहीं है कि सरकार जीवाश्म ईंधन से चलने वाले सभी वाहनों पर तुरंत प्रतिबंध लगा देगी।
निष्कर्ष 1 अनुसरण नहीं करता
निष्कर्ष 2 :- कथन में यह नहीं दिया गया है कि सरकार सभी कोयले से चलने वाले बिजली संयंत्रों को बंद कर देगी।
निष्कर्ष 2 अनुसरण नहीं करता. न तो निष्कर्ष 1 और न ही 2 अनुसरण करता है।

16. निम्नलिखित कथनों एवं निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मान लीजिए कि कथनों में दी गई जानकारी सही है भले ही यह ज्ञात तथ्यों से अलग प्रतीत होती है। यह तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन - सा तार्किक रूप से कथनों के अनुसार है। [SSC CHSL 13/03/2023 (3rd Shift)]

कथन । : इब्राहिम राकेश से लंबा है जो श्याम से लंबा है।
कथन ॥ : श्याम, डेविड से छोटा है।
निष्कर्ष । : इब्राहिम श्याम से लंबा है।
निष्कर्ष ॥ : डेविड इब्राहिम से लंबा है।

Correct Answer: (a) केवल निष्कर्ष । कथनों के अनुसार है।
Solution:कथन 1 से हम यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि इब्राहिम राकेश और श्याम दोनों से लंबा है। लेकिन कथन 2 में हमें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि डेविड इब्राहिम या राकेश या दोनों से लंबा है।
इसलिए, कथन से हम यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि इब्राहिम श्याम से लंबा है।केवल 1 अनुसरण करता है.

17. इस प्रश्न में एक कथन के बाद दो कार्रवाइयों क्रमांक । और दी गई हैं। आपको कथन में दी गई सभी बातों को सत्य मानना है और कथन में दी गई जानकारी के आधार पर यह तय करना है कि कौन-सी कार्रवाई / कार्रवाइयाँ करने के लिए तार्किक रूप से अनुसरण करती है/हैं। [SSC CGL Tier II (02/03/2023)]

कथन: शहर के लोगों की एक बड़ी संख्या का मलेरिया रोग से पीड़ित होने का पता चला है।
कार्रवाइयाँ :
I. शहर के नगरपालिका अधिकारियों को शहर में व्यापक धूमन करने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।
॥. क्षेत्र के लोगों को मच्छरों के काटने से बचने के लिए कदम उठाने की सलाह दी जानी चाहिए।

Correct Answer: (a)। और दोनों अनुसरण करते हैं।
Solution:स्पष्ट है कि मच्छरों से बचाव और मच्छरों का खात्मा, मलेरिया से बचाव के दो उपाय हैं। अतः दोनों प्रकार की कार्यवाही अनुसरण करती है।

18. इस प्रत्र में दो कथन। और ॥ दिए गए हैं। ये कथन स्वतंत्र कारण हो सकते हैं या स्वतंत्र कारणों या एक उभयनिष्ठ कारण के प्रभाव हो सकते हैं। एक कथन, दूसरे कथन का प्रभाव हो सकता है। दोनों कथनों को पढ़िए और सही उत्तर का चयन कीजिए। [SSC CGL Tier II (02/03/2023)]

I. इस वर्ष कॉलेज x ने प्रवेश परीक्षा के लिए कट ऑफ अंकों को 60 से घटाकर 50 कर दिया।
॥. पिछले दो वर्षों में कॉलेज X में छात्र संघ कॉलेज कैंटीन में भोजन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य तथा स्वच्छता मानकों के संबंध में कॉलेज प्रशासन के साथ सक्रिय रूप से बातचीत कर रहा है।

Correct Answer: (c) । और ।I दोनों स्वतंत्र कारणों के प्रभाव है
Solution:हम देख सकते हैं कि कथन 1 से हमें कॉलेज X के बारे में जानकारी मिलती है, कट ऑफ अंक 60 से घटाकर 50 कर दिया जाता है। कथन 2 से हमें कॉलेज X में भोजन की गुणवत्ता के बारे में विरोध करने वाले छात्र संघ के बारे में जानकारी मिलती है।
दोनों कथन स्वतंत्र हैं, आपस में कोई संबंध नहीं है। अतः हम कह सकते हैं कि वे स्वतंत्र कारणों के प्रभाव हैं।

19. निर्देश: एक कथन के बाद अनुमान। और ॥ दिए गए हैं। यह मानते हुए कि दिया गया कथन सत्य है, भले ही यह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होता हो, तय करें कि दिए गए अनुमानों में से कौन सा / से अनुमान कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करता है। करते हैं। [SSC CGL Tier II (02/03/2023)]

कथन: राष्ट्रीय द्रुतगामी मार्ग A सबसे चौड़ा द्रुतगामी मार्ग है और कुछ लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। जब लोग कोई खाली और चौड़ी सड़क देखते हैं, तब वे तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं।
अनुमान :
I. सभी दुर्घटनाएं अत्यधिक गति के कारण होती
॥ .तेज गति से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।

Correct Answer: (c) केवल II अनुसरण करता है
Solution:निष्कर्ष 1→ कथन में हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिलती है कि सभी दुर्घटनाएं ओवरस्पीडिंग के कारण होती हैं। ड्रिंक एंड ड्राइव, खराब मौसम, ब्रेक फेल होने और कई अन्य दुर्घटनाओं के कई कारण हैं। इसलिए हम यह नहीं कह सकते कि हादसों का एकमात्र कारण ओवरस्पीडिंग है। अतः निष्कर्ष 1 अनुसरण नहीं करता है।
निष्कर्ष 2 → कथन में यह स्पष्ट रूप से दिया गया है कि जब लोगों को खाली और चौड़ी सड़कें मिलती हैं, तो लोग तेज गति से वाहन चलाते हैं जिससे दुर्घटनाएं होती हैं। अतः निष्कर्ष 2 अनुसरण करता है।
केवल निष्कर्ष 2 अनुसरण करता है।

20. इस प्रश्न में एक कथन के बाद दो दी गई हैं। आपको कार्रवाइयाँ क्रमांक । और कथन में दी गई सभी बातों को सत्य मानना है और कथन में दी गई जानकारी के आधार पर यह तय करना है कि कौन-सी कार्रवाई / कार्रवाइयाँ करने के लिए तार्किक रूप से अनुसरण करती है/है। [SSC CGL Tier II (03/03/2023)]

कथन: शहरी क्षेत्रों में ग्रामीणों के प्रवास में भारी वृद्धि हुई है, क्योंकि बार-बार फसल खराब होने से उन्हें वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
कार्रवाइयाँ :
I. ग्रामीणों को उनके गांवों में आय का एक वैकल्पिक स्रोत प्रदान किया जाना चाहिए ताकि वे वहीं रहें।
II. उनके अस्तित्व को सुनिश्चित करने के लिए, विस्थापित प्रामीणों को शहरी क्षेत्रों में आवास के सभी विकल्पों तक पहुंच प्रदान की जानी चाहिए।

Correct Answer: (d) केवल । अनुसरण करता है
Solution:जाहिर है, बढ़ते प्रवासन से शहर के बुनियादी ढांचे पर बोझ बढ़ेगा। इसलिए ग्रामीणों को गांव में ही सहजता का एहसास कराने का प्रयास किया जाना चाहिए। अतः, केवल कार्यवाही । अनुसरण करता है।