कमी और रोग (जीव विज्ञान) (Part – I)

Total Questions: 50

41. पेप्टिक अल्सर का कारक जीव एक___ है। [RRB NTPC CBT-1(11/03/2021) Evening]

Correct Answer: (a) जीवाणु
Solution:जीवाणु। पेप्टिक अल्सर का प्रेरक कारक हेलिकोबैक्टर पाइलोरी नामक जीवाणु है। प्रोटोजोआ रोग मलेरिया, अफ्रीकी ट्रिपैनोसोमियासिस, चगास रोग, लीशमैनियासिस, टोक्सोप्लाज्मोसिस, क्रिप्टोस्पोरिडिओसिस ।

42. निम्नलिखित में से कौन सी बीमारी हवा से नहीं फैलती है? [RRB NTPC CBT-1(13/03/2021) Morning]

Correct Answer: (c) हैज़ा
Solution:हैजा विब्रियो कॉलेरी नामक जीवाणु से दूषित भोजन खाने या पानी पीने से होता है। निमोनिया फेफड़ों की एक गंभीर बीमारी जिससे सांस लेना मुश्किल हो जाता है। जीवाणु वायरस या कवक निमोनिया का कारण बन सकते हैं। सामान्य जुकाम नाक और गले (ऊपरी respiratory tract) का एक वायरल संक्रमण।

43. निम्नलिखित में से कौन-सा रोग मच्छरों द्वारा उत्पन्न होता है? [RRB NTPC CBT-1 (19/03/2021) Evening]

Correct Answer: (c) फाइलेरिया
Solution:फाइलेरिया (Elephantiasis) फाइलेरियोइडिया परिवार के नेमाटोड (roundworms) के रूप में वर्गीकृत परजीवियों के संक्रमण के कारण होता है जो संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलता है।

44. इनमे से किस रोग से पीड़ित रोगी नेत्रदान कर सकते हैं? [RRB NTPC CBT-1 (06/04/2021) Evening]

Correct Answer: (b) मधुमेह
Solution:मधुमेह। मधुमेह रोगी, उच्च रक्तचाप से पीड़ित रोगी, अस्थमा के रोगी और बिना संचारी रोग वाले रोगी भी नेत्रदान कर सकते है। एड्स, हेपेटाइटिस B या C. रेबीज, टिटनस, हैजा और ल्यूकेमिया जैसी संक्रामक बीमारियों से पीड़ित लोग अपनी आंखें दान नहीं कर सकते हैं। मृत्यु के 6-8 घंटे के अंदर नेत्रदान कर देना चाहिए।

45. रोगजनक सूक्ष्मजीवों की वृद्धि को रोकने वाली दवाओं को क्या कहा जाता है? [RRB NTPC CBT-1 (06/04/2021) Evening]

Correct Answer: (c) एंटीबायोटिक्स (antibiotics)
Solution:एंटीबायोटिक्स
(antibiotics)
ऐसी दवाएं हैं जी मनुष्य और जानवरों में जीवाणु संक्रमण से तड़ती हैं। उदाहरण: एमोक्सिसिलिन, क्लिंहामाइसिन, सेफैलेक्सिन, सिप्रोफ्लोक्सासिन, लैवोफ्लॉक्सासिन, डॉक्सीसाइक्लिन। एंटीबॉडीज हमारे प्रतिरक्षा प्रणाली द्वारा निर्मित सुरक्षात्मक प्रोटीन है। उदाहरण एब्सिक्सिमेब, बेफ्लोटॉक्सुमैड, एलेमटुजुमैन। एनाल्जेसिक दवाओं का एक वर्ग है जो विशेष रूप से दर्द से राहत के लिए बनाया गया है। उदाहरण: कोडीन, फेटेनल, हाइड्रोकोडोन, मेपरिडीन, मेथाडोन। एनेस्थेटिक्स एक दवा या एजेंट है जो संवेदना का पूर्ण या आंशिक नुकसान पहुंचता है। उदाहरणः एमिडेट, बेविटल, डिप्रिवन, केटलर, मेथोहेक्सिटल।

46. निम्नलिखित में से कौन-सा रोग जल प्रदूषण से नहीं होता है? [RRB NTPC CBT-1 (31/07/2021) Morning]

Correct Answer: (d) प्लेग
Solution:प्लेग। यह जीवाणु (Yersinia pestis) के कारण होता है। हैजा एक गंभीर दस्त संबंधी बीमारी है जो विनियो कॉलेरी बैक्टीरिया से आंत के संक्रमण के कारण होती है। डायरिया आमतौर पर बैक्टीरिया (जैसे, salmonella) के कारण होता है। टाइफाइड बुखार साल्मोनेला टाइफी बेक्टीरिया के कारण होने वाली एक जानलेवा बीमारी है।

47. अमीबियासिस के कारण क्या होता है? [RRB JE 23/05/2019 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) पेचिश
Solution:पेचिश। अमीबियासिस एक आंतों का संक्रमण है जो सूक्ष्म परजीवी ऐटामोड्बा हिस्टोलिटिका के कारण होता है। एन्टामोबिया हिस्टोलिटिका बड़ी आंत (कोलन) को नुकसान पहुंचाए बिना उसमें रह सकता है। कुछ मामलों में यह बृहदान्त्र की दीवार (colon wall) पर आक्रमण करता है, जिससे कोलाइटिस, तीव्र पेचिश या दीर्घकालिक दस्त होता है। रक्त प्रवाह के संक्रमण के माध्यम से यकृत तक भी फैल सकता है। कभी-कभी, यह फेफड़ों, मस्तिष्क या अन्य अंगों तक फैल सकता है।

48. निम्नलिखित में से कौन सा बीजोजनित रोग नहीं है? [RRB JE 23/05/2019 (Evening)]

Correct Answer: (b) आलू में होने वाला मोजैक रोग (Potato mosaic)
Solution:आलू में होने वाला मोजैक रोग। बीज-जनित रोग पोधों के वे रोग हैं जो बीज द्वारा प्रसारित होते हैं। स्मट कवक पौधों के बीजों को संक्रमित करते हैं और बीज के अंदर काले कालिखदार धब्बे बनाते हैं। पादप रोग, सूक्ष्मजीव और संचरण के तरीके साइट्स कैंकर (Bacteria) वायु, गेहूं का जंग (Fungi) वायु और बीज, भिंडी (Okra) की पीली शिरा मोज़ेक (Virus) कीट। चावल पर शीथ रोट सारोक्लाडियम ओराइजी के कारण होता है। गन्ने का ताल सड़न कोलेटोट्राइकम फाल्केटम (कवक ग्लोमेरेला टुकुमेनेसिस) के कारण होता है।

49. मवेशियों में मुख और पैरों के रोग किसके कारण होते हैं? [RRB JE 24/05/2019 (Morning)]

Correct Answer: (c) विषाणु
Solution:विषाणु । विषाणु के कारण पशुओं में होने वाले रोग गांठदार त्वचा रोग, एवियन इन्फ्लूएंजा (Bird Flu), न्यूकैसल रोग, ब्लू ईयर डीसीज, रेबीज, रिडरपेस्ट, शीप पॉक्स और गोट पॉक्स। कवक एपिजूटिक लिम्फैगाइटिस, दाद (Dermatomycosis) (मवेशियों, घोड़ों, कुत्तों, बिल्लियों में), एस्परगिलोसिस (स्तनधारियों और पक्षियों में)। जीवाणु ब्रुसेलोसिस, ग्लैंडर्स, सिटाकोसिस या पैरट फीवर, स्ट्रेप्टोकोकस सूइस, कैम्पिलोबैक्टर, बोटुलिज्म।

50. किस बीमारी में पैरों में अत्यधिक सूजन आ जाती है? [RRB JE 24/05/2019 (Morning)]

Correct Answer: (b) फीलपाँव
Solution:फीलपाँव (Elephantiasis) (Lymphatic filariasis)। यह एक दर्दनाक और गंभीर रूप से विकृत कर देने वाली बीमारी है। यह फाइलेरियोइडिया परिवार के नेमाटोड (roundworms) के रूप में वर्गीकृत परजीवियों के संक्रमण के कारण होता है जो संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलता है। क्षय रोग (टीवी) एक संक्रामक रोग है जो अक्सर फेफड़ों को प्रभावित करता है और बैक्टीरिया (Mycobacterium tuberculosis) के कारण होता है। संक्रमित लोगों के खांसने, छींकने या थूकने पर यह हवा के माध्यम से फैलता है। कुष्ठ रोग एक दीर्घकालिक संक्रामक रोग है जो एक प्रकार के बैक्टीरिया, माइकोबैक्टीरियम लेप्री के कारण होता है। यह रोग मुख्य रूप से त्वचा और परिधीय तंत्रिकाओं (peripheral nervous) को प्रभावित करता है। हैजा एक तीव्र, दस्त संबंधी बीमारी है जो विषैले जीवाणु विब्रियो कोलेरा के साथ आंत के संक्रमण के कारण होती है।