Solution:स्कैनर (इनपुट डिवाइस) एक मशीन होती है जिसके द्वारा किसी छपी हुई सामग्री यथा चित्र आदि को डिजिटल रूप में बदला जाता है। किसी वस्तु को स्कैन करके बनाई गई स्कैन कॉपी या सॉफ्ट कॉपी को कंप्यूटर में संग्रहीत किया जा सकता है।
• यह दस्तावेज की प्रतिलिपि को डिजिटल रूप में परिवर्तित करता है ताकि इसे कंप्यूटर में फीड किया जा सके।
• इनपुट डिवाइस वे हार्डवेयर होते हैं जो कंप्यूटर को डेटा और कंट्रोल सिग्नल (निर्देश) प्रदान करते हैं, जिससे कंप्यूटर उपयोगकर्ता के कमांड समझ पाता है।
• कीबोर्ड, माउस, स्कैनर, जॉयस्टिक, माइक्रोफोन, टचस्क्रीन,लाइट पेन, ट्रैकबॉल, वेबकैम, बारकोड रीडर जैसे उपकरण इनपुट डिवाइस हैं।
• आउटपुट वह डिवाइस है जो कंप्यूटर से मिली जानकारी (डेटा) को उपयोगकर्ता को समझने योग्य रूप (जैसे टेक्स्ट, इमेज, साउंड) में दिखाता या प्रस्तुत करता है।
• इसके उदाहरण मॉनिटर, प्रिंटर, स्पीकर हैं।
• आउटपुट दो प्रकार के होते हैं:
- सॉफ्ट कॉपी (Soft Copy): स्क्रीन पर दिखने वाली (जैसे मॉनिटर पर) या सुनने वाली (जैसे स्पीकर से)।
- हार्ड कॉपी (Hard Copy): कागज पर छपी हुई (जैसे प्रिंटर से)।